भारत के बांग्लादेश दौरे पर सस्पेंस बरकरार: BCB चीफ तमीम इकबाल ने सरकार से मदद मांगी; कहा- विदेश मंत्रालय भारत से बातचीत करे

Published on 31 जुल॰ 2026

ढाका12 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

भारत और बांग्लादेश के बीच सितंबर में होने वाली सीरीज पर सस्पेंस बरकरार है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रेसिडेंट तमीम इकबाल ने अब सरकार से गुहार लगाई है कि वह भारत से बात करे। तमीम विदेश मंत्रालय गए और दौरे के लिए सुरक्षा की गारंटी मांगी।

भारत को बांग्लादेश दौरे पर तीन वनडे और 3 टी-20 मैच खेलने हैं। हालांकि BCCI की ओर से सीरीज पर कन्फर्मेशन आना बाकी है।

तमीम ने सरकार से सुरक्षा की गारंटी मांगी है।

तमीम ने सरकार से सुरक्षा की गारंटी मांगी है।

पूरा मामला 3 प्वॉइंट्स में समझे:

  • सीरीज 2024 में होनी थी: दौरा पहले 2024 में होना था। इसी दौरान बांग्लादेश में सरकार विरोधी आंदोलन हुआ और सरकार बदली। फिर भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव की स्थिति बनी। इसकी वजह से सीरीज टाल दिया गया था। अब सीरीज सितंबर 2026 में कराने की बात चल रही है। हालांकि भारत की तरफ से हरी झंडी नहीं मिली है।
  • सुरक्षा बड़ा इश्यू: तमीम इकबाल ने बांग्लादेश की विदेश राज्य मंत्री शामा ओबैद इस्लाम से मुलाकात की। उन्होंने सरकार से कहा है कि वे भारत सरकार से बात करें। उन्होंने भरोसा दिलाने को कहा कि बांग्लादेश में टीम इंडिया पूरी तरह सुरक्षित रहेगी।
  • हालात सुधरते दिखने पर सीरीज संभव: हाल ही में भारत ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत में होने वाले BRICS सम्मेलन का न्योता दिया है। दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की बातचीत भी हुई है। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि अगर दोनों देशों के राजनीतिक संबंध सुधरते हैं, तो मैच का रास्ता साफ हो जाएगा।

तमीम बोले- कुछ चीजें हमारे हाथ में नहीं

तमीम ने अपने बयान में कहा- ‘हम इस सीरीज को लेकर बहुत उम्मीद में हैं। लेकिन कुछ चीजें मेरे हाथ में नहीं हैं। यह दो देशों की सरकारों के बीच का मामला है और वही इसे तय कर सकती हैं।’

शेड्यूल अब तक जारी नहीं

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड फिलहाल भारत के जवाब का इंतजार कर रहा है। मैच का ब्रॉडकास्ट (टीवी पर दिखाना) और बाकी कानूनी काम रोक दिए गए हैं। जैसे ही भारत सरकार और BCCI की तरफ से सीरीज को मंजूरी मिलती है। तब मैच की तारीखों का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है।

----------------------------------------------

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

2027 वनडे वर्ल्डकप के 12 होस्ट शहरों का ऐलान:साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू, जिम्बाब्वे-नामीबिया भी मेजबान; 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्डकप

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए 12 मेजबान शहरों का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में खेला जाएगा। पूरी खबर पढ़ें…

.

खबरें और भी हैं...

  • 33 साल के सारांश टीम इंडिया में चुने गए: बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है; पिता को कैंसर हुआ तो क्रिकेट छोड़ दिया था

    बोले- उम्र नहीं, प्रदर्शन मायने रखता है; पिता को कैंसर हुआ तो क्रिकेट छोड़ दिया था|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar2:14
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • 2027 वनडे वर्ल्डकप के 12 होस्ट शहरों का ऐलान: साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू, जिम्बाब्वे-नामीबिया भी मेजबान; 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्डकप

    साउथ अफ्रीका में 8 वेन्यू, जिम्बाब्वे-नामीबिया भी मेजबान; 24 साल बाद अफ्रीका में वर्ल्डकप|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • यूएई अंडर-19 विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई: मलेशिया को 1 रन से हराकर जगह बनाई; 2027 में होगा अगला एडिशन

    मलेशिया को 1 रन से हराकर जगह बनाई; 2027 में होगा अगला एडिशन|क्रिकेट,cricket - Dainik Bhaskar
    • कॉपी लिंक

    शेयर

  • रहाणे का इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास: 2020 में टेस्ट में कप्तानी की, सीरीज जीती; 2018 में आखिरी वनडे खेला, 2023 से टेस्ट टीम में नहीं

    1:03
    • कॉपी लिंक

    शेयर