Sep 03, 2026 04:57 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

मैरी कॉम का नाम सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। साथ ही उन्हें शो में देखने के लिए हर कोई बेताब है।

बिग बॉस 20 में बवाल मचाने आ रही बॉक्सिंग क्वीन
सलमान खान होस्टेड फेमस विवादित रियलिटी टीवी शो 'बिग बॉस' के अगले सीजन को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। इस शो के अगले सीजन को लेकर हर दिन नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। शो शामिल होने को लेकर अब तक कई नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, कई नामों को कंफर्म बताया जा रहा है। 'बिग बॉस 20' जल्द ही शुरू होने जा रहा है। ऐसे में अब शो में शामिल होने वालों की लिस्ट में लीजेंडरी बॉक्सर मैरी कॉम का नाम कंफर्म बताया जा रहा है। मैरी कॉम का नाम सामने आते ही फैंस काफी एक्साइटेड हो रहे हैं। साथ ही उन्हें शो में देखने के लिए हर कोई बेताब है। मैरी का शो में आना टीआरपी के लिए गेम चेंजर साबित हो सकता है। तो चलिए एक नजर डालते हैं मैरी कॉम की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ पर...
15 साल की उम्र में गेम के लिए छोड़ा घर
मैरी कॉम का जन्म 1 मार्च, 1983 को मणिपुर के एक गरीब किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने बचपन में खेतों में काम करने के साथ पढ़ाई की। इसके बाद महज 15 साल की उम्र में घर छोड़कर बॉक्सिंग की ट्रेनिंग शुरू की। मैरी कॉम ने बचपन में बॉक्सिंग के लिए काफी मेहनत की और इसके लिए दिन रात एक कर दिया। 15 साल की उम्र में मैरी कॉम ने इम्फाल स्पोर्ट्स अकादमी ज्वाइन की। वहीं, आज वो भारत की सबसे कामयाब और जानी-मानी महिला बॉक्सर हैं। मैरी की जिंदगी में उनके माता-पिता के अलावा उनके पति ऑनलर कॉम ने अहम भूमिका निभाई, बल्कि वो उनके सबसे बड़े सपोर्ट सिस्टम रहे हैं।
विश्व रिकॉर्ड
मैरी कॉम ने मणिपुर डिंग्को सिंह, जिन्होंने गोल्ड मेडल (1998 एशियन गेम्स) में जीता था, उसे प्रेरणा ली और बॉक्सर बनने की ठानी। मैरी कॉम छह बार यानी 2001, 2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018 विश्व बॉक्सिंग चैंपियन बनने वाली दुनिया की इकलौती महिला बॉक्सर हैं।
ओलंपिक मेडल
इसके आलावा मैरी कॉम ने साल 2012 के लंदन ओलंपिक में भारत के लिए कांस्य (Bronze) पदक जीतकर इतिहास रचा था। वह ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला मुक्केबाज हैं। आज मैरी कॉम पूरे देश की महिलाओं के लिए एक प्रेरणा है। साथ ही उन लोगों के एक ऐसा उदाहरण जो ये सोचते हैं कि गरीब परिवार और गांव के लोग कुछ नहीं कर सकते। मैरी ने इस धारण को पूरी तरह से बदल दिया।
अन्य पुरस्कार
खेल में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार (2003), पद्म श्री (2006), पद्म भूषण (2013) और राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार (2009) से सम्मानित किया जा चुका है। वह 2016 से 2022 तक राज्यसभा की सांसद भी रहीं। इन्हें पाना सिर्फ मैरी के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए सम्मान की बात है।
इनसे की शादी
मैरी कॉम ने साल 2005 में फुटबॉलर करुंग ओनलर कॉम (Onler Kom) से शादी की थी। मेरी की सफलता के पीछे उनके पति करुंग का बड़ा योगदान हैं। उन्होंने मैरी का साथ उस वक्त दिया जब वो पूरी तरह से खेल से दूर हो चुकी थीं। उन्होंने अपनी पत्नी के सपनों के लिए पति ने अपना फुटबॉल करियर छोड़ा। दोनों की जोड़ी को हमेशा एक आदर्श माना गया है।
चार बच्चे
मैरी ने साल 2007 में जुड़वा बेटे रेचुंगवर कॉम और खुपनेइवर कॉम को जन्म दिया। इसके बाद साल 2013 में एक और बेटा प्रिंस चुंगथांगलेन कॉम की मां बनीं। वहीं, 2018 में एक बेटी नेइवर मेरिलिन कॉम को गोल दिया। इसके बाद दिसंबर 2023 में मैरी कॉम और करुंग ओनलर कॉम का आपसी सहमति से तलाक हो गया।