
प्रीति जिंटा, सीएम योगी आदित्यनाथ और सनी देओल
Sunny Deol Meet CM Yogi Adityanath: मशहूर बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में बिजी चल रहे हैं. अलग-अलग शहरों में जाकर ये दोनों सितारे अपनी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं. 7 अगस्त को प्रीति और सनी उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे, जहां दोनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की.
सीएम योगी के X हैंडल के जरिए मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं. फोटोज को शेयर करते हुए लिखा गया, “प्रख्यात फिल्म अभिनेत सनी देओल एवं अभिनेत्री प्रीति जिंटा से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई.” बता दें कि सनी और प्रीति जिंटा लखनऊ फिल्म प्रमोशन के लिए गए थे. उसी दौरान दोनों जाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिले.
प्रख्यात फिल्म अभिनेता @iamsunnydeol जी एवं अभिनेत्री @realpreityzinta जी से आज लखनऊ स्थित सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट हुई। pic.twitter.com/BE00D9TG47
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2026
पटना और अहमदाबाद भी गए सनी-प्रीति
प्रमोशन के दौरान सनी देओल और प्रीति जिंटा ने लखनऊ में फैंस के तस्वीरें भी क्लिक करवाईं. साथ ही सनी ने ये भी कहा कि वो लखनऊ से जुड़े रहे हैं. उन्होंने वहां से कई फिल्में की हैं. लखनऊ से पहले दोनों स्टार्स पटना और अहमदाबाद भी ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोट करने जा चुके हैं. अब इस पिक्चर की रिलीज में एक हफ्ते का ही समय बचा है. 14 अगस्त को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होगी.
‘घायल’ और घातक’ जैसी बेहतरीन फिल्मों बना चुके राजकुमार संतोषी ने ‘बंटवारा 1947’ को डायरेक्ट किया है. आमिर खान इस पिक्चर के प्रोड्यूसर हैं. सनी देओल के बेटे करण देओल भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. पर्दे पर भी वो सनी के बेटे के रोल में ही नजर आने वाले हैं. करण के अपोजिट इसमें एक्ट्रेस कनिका कपूर हैं. साथ ही दिग्गज अदाकारा शबाना आजमी, अली फजल और अभिमन्यु सिंह का भी इसमें अहम रोल है.
ये भी पढ़ें-
3 साल तक अटकी रही अक्षय-रवीना की ये फिल्म, रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर हुआ ऐसा हश्र
धुरंधर की डिटेलिंग पर आदित्य धर ने खर्च किए थे 10 करोड़ रुपये, आर. माधवन का खुलासा
प्रीति जिंटा के फैंस के लिए खास ‘बंटवारा 1947’
‘बंटवारा 1947’ प्रीति जिंटा के फैंस के लिए काफी खास है, क्योंकि वो इस पिक्चर के जरिए 8 सालों के बाद कमबैक कर रही हैं. वो आखिरी बार साल 2018 में आई फिल्म ‘भैया जी सुपरहिट’ में दिखी थीं, लेकिन नाम की तरह फिल्म हिट नहीं हो पाई थी. प्रीति के साथ उस फिल्म में सनी देओल ही दिखे थे. अब सनी देओल और प्रीति एक बार फिर से साथ दिखने वाले हैं.

इसराफिल
ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."
Read More