Batwara 1947 का पहला गाना 'श्रीराम' को समर्पित, A.R. Rahman और अनुराधा पौडवाल के गीत की हर लाइन रुला देगी - sunny deol batwara 1947 first song kahaan chale gaye ho ram release sung by anuradha paudwal and compose by ar rahman

Published on 22 जुल॰ 2026

सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा: 1947' का पहला गाना मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, जो भगवान राम को समर्पित है। इस गाने की एक-एक लाइन ने लोगों की आंखें नम कर द ...और पढ़ें

बंटवारा: 1947 का पहला गाना हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

बंटवारा: 1947 का पहला गाना हुआ रिलीज/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा: 1947' का पहला गाना आउट

  2. ए आर रहमान के म्यूजिक और अनुराधा पौडवाल की आवाज ने किया भावुक

  3. भगवान राम को समर्पित गाने की एक-एक लाइन दिल छू लेगी

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सनी देओल की मच-अवेटेड फिल्म 'बंटवारा: 1947' (Batwara 1947) का दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। भारत और पाकिस्तान के विभाजन की पृष्ठभूमि पर बनी इस फिल्म की रिलीज को अब कुछ ही दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले मेकर्स फैंस को एक के बाद एक बड़ा सरप्राइज दे रहे हैं।

हाल ही में फिल्म का दूसरा टीजर रिलीज करने के बाद, अब मेकर्स ने सनी देओल और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म का पहला गाना रिलीज कर दिया है। भगवान श्रीराम को समर्पित यह गाना सुनते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

भगवान श्रीराम को समर्पित है 'बंटवारा: 1947' का पहला गाना

सनी देओल के 'बंटवारा: 1947' का पहला गाना आपकी आंखों को भिगो देने वाला है। यह गाना एक मां के प्यार, उसकी ममता और ईश्वर से अपनी पीड़ा शेयर करती भावनाओं को बहुत ही संजीदगी से व्यक्त करता है।गाने का टाइटल है 'कहां चले गए हो राम'। वीडियो में शबाना आजमी की आंखों में एक उम्मीद दिखाई दे रही है, जहां सामने भगवान राम, लक्ष्मण और सीता जी की मूर्ति है। मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर एक मां आंखों में आंसू लिए प्रार्थना कर रही है।

गाने में शबाना आजमी के साथ प्रीति जिंटा और सनी देओल (Sunny Deol) भी भावुक अंदाज में नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा, "एक मां की पुकार..."। अगर आप आंखें बंद करके यह गाना सुनेंगे, तो आपकी आंखों में आंसू आना तय है।

_ - 2026-07-22T180147.025

अनुराधा पौडवाल की मखमली आवाज का जादू

इस गाने को 'भक्ति क्वीन' कही जाने वाली दिग्गज गायिका अनुराधा पौडवाल ने अपनी सुरीली आवाज दी है, जबकि इसका संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान ने कंपोज किया है। गाने के बेहद भावुक बोल मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने लिखे हैं। इस गाने को सुनने के बाद फैंस भी काफी इमोशनल हो गए हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह बेहद सोलफुल गाना है, लंबे समय बाद ऐसा गाना सुनकर मन को सुकून मिला।"

दूसरे यूजर ने लिखा, "वाह क्या गाना है! इस दौर में दिल में बस जाने वाला संगीत। फर्स्ट डे फर्स्ट शो की टिकट बुक करेंगे।" वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, "यह असली श्रद्धा, संगीत, राग और भक्ति का अनोखा संगम है।" बता दें कि सनी देओल, प्रीति जिंटा और शबाना आजमी स्टारर यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।