Batwara 1947 1st Review: Sunny Deol की मां Prakash Kaur नहीं रोक पाईं आंसू, इमोशनल सीन्स देख नम हुईं आंखें

Published on 5 अग॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: राहुल शर्मा
  • Updated Aug 5, 2026, 04:57 PM IST

सनी देओल की अपकमिंग फिल्म बंटवारा 1947 जल्द ही सिनेमाघरों में होगी, जिसका पहला रिव्यू आ चुका है। सनी देओल की मां प्रकाश कौर ने ये इमोशनल फिल्म देख ली है और वो अपने आंसू नहीं रोक पायी हैं।

Image

Batwara 1947 1st Review: Sunny Deol की मां Prakash Kaur नहीं रोक पाईं आंसू, इमोशनल सीन्स देख नम हुईं आंखें

KEY HIGHLIGHTS

  • सनी देओल ने मां प्रकाश कौर को दिखाई 'बंटवारा 1947'
  • प्रकाश कौर 'बंटवारा 1947' देखते हुए हो गईं इमोशनल
  • स्तवंत्रता दिवस पर रिलीज होगी 'बंटवारा 1947'

Batwara 1947 Movie Review by Prakash Kaur: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के बब्बर शेर सनी देओल अगले हफ्ते अपनी नई फिल्म बंटवारा 1947 लेकर आ रहे हैं, जिसका निर्माण खुद आमिर खान ने अपने बैनर तले किया है। बंटवारा 1947 को डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने बनाया है, जिन्होंने सनी के साथ घायल, घातक और दामिनी जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। सनी और राजकुमार की जोड़ी इतने सालों बाद बड़े बर्दे पर लौट रही है, जिस कारण हर किसी को इससे बहुत सारी उम्मीदें हैं। बॉलीवुड इनसाइडर्स की मानें तो सनी पाजी की बंटवारा 1947 इन सभी उम्मीदों पर खरी भी उतरेगी क्योंकि ये ह्यूमन इमोशन्स को छूने में सफल रहेगी।

बॉलीवुड इनसाउडर्स ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसकी कहानी भारत-पाकिस्तान बंटवारे पर आधारित है, जिसमें लाखों लोगों की जानें गई थीं। अगर फिल्म बंटवारा 1947 से सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो मेकर्स ने इसकी एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी, जिसमें सनी देओल का परिवार भी पहुंचा था। सनी पाजी ने वैरायटी इंडिया से बात करते हुए बताया है कि उनका परिवार बंटवारा 1947 देखकर काफी रोया। सनी पाजी की मां प्रकाश कौर के दिल को भी इस कहानी ने छुआ है।

Sunny Deol की मां Prakash Kaur को कैसी लगी Batwara 1947?

सनी देओल के अनुसार, "मम्मी ने जब बंटवारा 1947 देखी तो उनकी आंखों से आंसू नहीं रुके। फिल्म में इंसानियत का पाठ पढ़ाया गया है और इसकी कहानी काफी इमोशनल है। इसमें अपनों को खोने का दर्द है, जो हर किसी का सांझा है। कैसे भारत-पाक बंटवारे के वक्त लाखों लोगों ने अपनों को खोया था, ये फिल्म में दिखाया गया है। इसके अंत में नफरत पर इंसानियत की जीत दिखाई गई है, जिसे देखकर मम्मी की आंखें नम हो गईं। ये बहुत ही खूबसूरत मूवी है।"

Sunny Deol की मां Prakash Kaur को कैसी लगी Batwara 1947

Sunny Deol की मां Prakash Kaur को कैसी लगी Batwara 1947

सनी देओल ने अपने परिवार के बाकी सदस्यों के एक्सपीरियंस के बारे में भी बात की और बताया, "मेरे पूरे परिवार ने ये फिल्म देखी और उन सभी को ये पसंद भी आई। ये बहुत ही इमोशनल मूवी है, जिस कारण ये सभी के दिल को छूती है।"

सनी देओल की बंटवारा 1947 इस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होगी, जिसकी टक्कर इमरान हाशमी की आवारापन 2 से है। आवारापन फ्रेंचाइजी की भी अपनी फैन फॉलोइंग है, जिस कारण इसको लेकर भी लोगों में काफी दीवानगी है। माना जा रहै कि जब ये दोनों मूवीज एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज होगी तो कड़क टक्कर देखने को मिलेगी। वैसे आप इन दोनों में से किस मूवी के लिए एक्साइटेड हैं, हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Rahul Sharma

राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article