Bankipur Bypoll: Tej Pratap की पार्टी की प्रत्याशी वीणा मानवी कौन? नामांकन के बाद हिरासत में क्यों? रोने लगीं

Published on 13 जुल॰ 2026

Time Published: Monday, July 13, 2026, 16:05 [IST]

Bankipur Seat Bypoll: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के अंतिम दिन सोमवार (13 जुलाई) को सियासी पारा चढ़ता नजर आया। पटना के समाहरणालय परिसर में जनशक्ति जनता दल (JJD) की उम्मीदवार वीणा मानवी को नामांकन दाखिल करने के तुरंत बाद पटना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद, मौके पर ही अफरातफरी और हंगामे की स्थिति बन गई।

पुलिस से 'तू-तू-मैं-मैं' और समर्थकों की धक्का-मुक्की देखने को मिली। वहीं, वीणा की बेटी के हाई-वोल्टेज ड्रामे ने सभी का ध्यान खींचा। वीणा की बेटी ने चीखते-चिललाते हुए सीधे तौर पर बीजेपी पर संगीन आरोप लगाए। साथ ही, कहा कि बिहार सीएम सम्राट चौधरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उधर, जनशक्‍त‍ि जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव ने इसे साजिश करार दिया। आइए विस्तार से जानते हैं कि कौन हैं वीणा? और आखिर क्यों इन्हें हिरासत में लिया गया? तेज प्रताप ने क्या कहा?

bankipur-bypoll-who-is-veena-manvi-tej-pratap

नामांकन के बाद ऐसा क्या हुआ, जो रोने लगीं वीणा?

दरअसल, सोमवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन का अंतिम दिन है। इसी क्रम में, वीणा अपना पर्चा दाखिल करने पटना समाहरणालय परिसर पहुंचीं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही, पुलिस की एक टीम ने वीणा को हिरासत में ले लिया। मौके पर मौजूद वीणा के समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान वीणा की आंखों से आंसू निकल पड़े और रोने लगीं। बाद में पुलिस उन्हें अपने साथ ले गईं।

पुलिस ने हिरासत में लिया?

पुलिस के मुताबिक, उन्होंने यह कार्रवाई वीणा मानवी के खिलाफ पहले से दर्ज एक धोखाधड़ी (भारतीय न्याय संहिता/पूर्व आईपीसी की धारा 420 से संबंधित) से जुड़े एक मामले में की है। बताया गया कि वीणा के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी था। पुलिस ने यह भी साफ किया कि पूरी कार्रवाई के पीछे न्यायालय के आदेश का अनुपालन है। जल्द ही वीणा को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

तेज प्रताप ने क्या कहा? क्यों बताया वीणा की हिरासत को साजिश?

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह सरकार की साजिश है। हमारी उम्मीदवार को फंसाया गया है... वीणा मानवी का स्वभाव बहुत अच्छा है... मैं अभी दिल्ली में हूं और बिहार जा रहा हूं... गिरफ्तारी वारंट आज ही क्यों जारी किया गया? वह आज अपना नामांकन दाखिल कर रही थीं... हमारी उम्मीदवार वीणा मानवी जीत रही थीं; इसीलिए उन्हें एक झूठे मामले में फंसाया गया... बीजेपी और प्रशांत किशोर हार रहे हैं...'

Who Is Veena Manvi: कौन हैं वीणा मानवी?

वीणा मानवी का जन्म 27 मार्च 1977 को एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ। इनके पिता पिता एसएन चौधरी केंद्रीय विद्यालय में प्रधानाध्यापक थे, जबकि मां हाउस वाइफ थीं। वीणा की जिंदगी तब बदल गई, जब 10th क्लास के एग्जाम देने के दौरान उनके पिता का एक रोड एक्सीडेंट में देहांत हो गया। इसके बाद, वीणा के कंधों पर परिवार की पूरी जिम्मेदारी का बोझ आ गया। लेकिन, वीणा ने कभी हार नहीं मानी।

प्रारंभिक शिक्षा महाराष्ट्र के एक केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। बाद में पूरा परिवार बोकारो चला गया, जहां उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान, उन्हें जन मुक्ति आह्वान' नामक एक प्रिंट मीडिया संस्थान के साथ काम करने का मौका मिला। परिवार की निजी परिस्थितियों के कारण पत्रकारिता छोड़कर सामाजिक कार्यों में एक्टिव होने लगीं। अब वक्त आ गया था, वीणा का शादी के बंधन का। 1995 में वीणा ने पार्थ सारथी से शादी की। उनके दो बच्चे बेटा पृथ्वी जायसवाल और बेटी प्रार्थना जायसवाल हैं।

क्यों हो रहा है बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव ?

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने की वजह है- नितिन नबीन का विधानसभा सदस्य पद छोड़ना और राज्यसभा पहुंचना है। दरअसल, नितिन नबीन को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। अब बांकीपुर सीट के खाली होने के बाद उपचुनाव के लिए मतदान 30 जुलाई 2026 को होंगे। वहीं, नतीजे 3 अगस्त 2026 को आएंगे।