Bangkok Pub Fire Viral Videos: 27 की जलकर दर्दनाक मौत, 63 जूझ रहे जिंदगी और मौत से.. इस मशहूर टूरिस्ट प्लेस के पब में लगी आग तो मच गई चीख-पुकार, देखें वीडियो

Published on 13 जुल॰ 2026

बैंकॉक: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक मशहूर पब में भीषण आग लगने से कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 से अधिक लोग घायल हो गए। (Bangkok Pub Fire Viral Videos) इनमें 22 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आग के यह घटना पिछले कुछ सालों में बैंकॉक की सबसे बड़ी आग की घटनाओं में से एक मानी जा रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

कुछ ही मिनटों में धुएं से भर गया पूरा पब

यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे बैंकॉक के चाटुचक इलाके में स्थित रोंग बीयर ना लाट फ्राओ नामक पब में हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक, पब की छत में लगे एयर कंडीशनर में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी। आग तेजी से पूरे हॉल में फैल गई और कुछ ही मिनटों में पूरा पब धुएं से भर गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि, लोग जान बचाने के लिए पीछे की ओर बने शौचालय के पास भागे, लेकिन घने धुएं के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके।

बंद थे इमरजेंसी गेट? जांच जारी

बैंकॉक के गवर्नर ने कहा कि जांच की जा रही है कि कहीं आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) बंद या अवरुद्ध तो नहीं थे। यदि ऐसा पाया गया, तो यह हादसे की बड़ी वजह हो सकती है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल की जांच कर रही है। (Bangkok Pub Fire Viral Videos) थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नवीराकुल भी घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पब का मालिक भी आग लगने के समय अंदर मौजूद था और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Join Our Whatsapp Group

लाइव म्यूजिक शो के दौरान मचा हड़कंप

आग लगने के समय पब में लाइव म्यूजिक कार्यक्रम चल रहा था। स्थानीय बैंड टॉसाकन मंच पर प्रस्तुति दे रहा था। इस हादसे में बैंड के मुख्य गायक की मौत हो गई, जबकि ड्रमर की हालत गंभीर बताई गई है। बैंड के दो अन्य सदस्यों का कुछ समय तक पता नहीं चल सका। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने अंदर से लोगों की चीखें सुनीं और कुछ लोग आग की लपटों में घिरे हुए बाहर भागते दिखाई दिए।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पहले भी हो चुके हैं ऐसे हादसे

हादसे के बाद बड़ी संख्या में परिजन शवों की पहचान के लिए अस्पताल और पुलिस मुख्यालय पहुंचे। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश मृतक 25 से 50 वर्ष आयु के थाई नागरिक हैं। थाईलैंड में इससे पहले भी ऐसे दर्दनाक हादसे हो चुके हैं। (Bangkok Pub Fire Viral Videos) 2022 में एक म्यूजिक पब में आग लगने से 14 लोगों की मौत हुई थी। वहीं 2009 में बैंकॉक के सांटिका नाइटक्लब में नए साल के जश्न के दौरान लगी आग में 66 लोगों की जान चली गई थी और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

💔 27 dead and 18 injured as tragedy strikes Bangkok nightlife

Late last night, a massive fire engulfed the popular entertainment venue “Rong Beer at Ladprao” near the Ladprao Intersection. Emergency services responded around midnight to a fierce blaze, with thick smoke and… pic.twitter.com/vuPsMO7eZn

— Thai Enquirer (@ThaiEnquirer) July 12, 2026

Fire breaks out at a pub in Bangkok, killing at least 27 people.

Firefighters took about half an hour to bring the fire under control, officials said.

Photos of the aftermath show charred tables and chairs, and the damaged interior of the pub. pic.twitter.com/PtBNa74uKs

— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 13, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

स्पेन का सबमर समूह मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग में दो अरब डॉलर का निवेश करेगा

महिला के बेडरूम में पुलिस का जबरन घुसना निजता का उल्लंघन : अदालत

इंडियन पोटाश ने गन्ना खेती को बढावा देने के लिए जैन इरिगेशन के साथ किया समझौता

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत जारी, दोनों पक्ष संतुलित समझौते के लिए प्रतिबद्ध: गोयल

देश का निर्यात जून में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 40.41 अरब डॉलर पर, व्यापार घाटा 30.43 अरब डॉलर