Bandar का OTT पर कहर, मर्दों के दर्द को दर्शाती कहानी; JFF में Bobby Deol ने कहा- 'ऐसे कैरेक्टर कम मिलते हैं' - bandar trending on ott platform zee5 bobby deol talk about his crime thriller in jagarn film festival 2026 exclusively

Published on 29 अग॰ 2026

बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक बहस छेड़ दी है। अनुराग कश्यप ने एक मर्द झूठे ...और पढ़ें

ओटीटी पर आते ही छाई बॉबी देओल की 'बंदर'/फोटो- इंस्टाग्राम

ओटीटी पर आते ही छाई बॉबी देओल की 'बंदर'/फोटो- इंस्टाग्राम

HighLights

  1. बॉबी देओल ने जागरण फिल्म फेस्टिवल में अनुभव साझा किए

  2. बॉबी देओल की 'बंदर' ने ओटीटी पर किया कब्जा 

  3. कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉबी देओल ने करियर की दूसरी पारी में अपने लिए चुनौतीपूर्ण किरदार चुने। वह आगामी दिनों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं, लेकिन फिलहाल जिस फिल्म को लेकर वह सोशल मीडिया पर एक बार फिर से छा चुके हैं वह है 'बंदर'।

5 जून को सिनेमाघरों में आई अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी 'बंदर' 28 अगस्त को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज की गई। बॉबी देओल की इस फिल्म ने आते ही ओटीटी पर ऐसा कहर मचाया है कि सोशल मीडिया पर बस फिल्म की कहानी की ही चर्चा हो रही है। आप किस प्लेटफॉर्म पर 'बंदर' को देख सकते हैं और जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉबी देओल ने अपनी बंदर के किरदार पर क्या कहा, पढ़ें हर डिटेल।

मर्दों के नजरिए से फिल्म में दिखाई है कहानी

बंदर: मंकी इन अ केज अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी अंदर तक झकझोर कर रख देने वाली एक क्राइम थ्रिलर है। जिसमें मीटू मूवमेंट, झूठे आरोपों की बहस और भारतीय जेलों की अमानवीय परिस्थितियों के बारे में बताया गया है। कहानी 50 साल के स्टार समर (बॉबी देओल) की है, जिसकी शादी नहीं हुई है। टीवी धारावाहिकों की वजह से उसकी पहचान है, लेकिन धीरे-धीरे उसका स्टारडम दम तोड़ने लगता है और मजबूरन वह शादियों में गाता है।

एक दिन वह अपने घर पर होता है, तो अचानक उसे पुलिस गिरफ्तार करके ले जाती है। हैरान-परेशान समर को पुलिस बताती है कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उस पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। समर खुद को निर्दोष साबित करने की कोशिश में लगा होता है। धीरे-धीरे उसकी जिंदगी की परतें खुलती हैं। दोनों एक डेटिंग एप के जरिए मिले होते हैं।

Screenshot 2026-08-29 174433

समर अपनी बहन सुहानी मेहरा (सान्‍या मल्‍होत्रा) की मदद से वकील करता है। रिश्ता टूटने से आहत गायत्री समर पर बलात्कार का आरोप लगा देती है। स्थिति और खराब इसलिए हो जाती है क्योंकि समर उस रिश्ते के दौरान लगभग बेपरवाह रहा होता है, जिसकी वजह से उसे वह बातें याद नहीं रहती, जो उसे सही साबित कर सके। जेल में समर को शारीरिक ही नहीं मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी होती है। जेल के अंदर कैदियों में भी गुटबाजी होती है। समर की जिंदगी इन हालातों से किस प्रकार जूझती है, यही फिल्म का मुख्य कथानक है।

बॉबी देओल बोले- 'अलग शेड्स के रोल चाहता हूं'

जागरण फिल्म फेस्टिवल 2026 के मौके पर जब बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मिल रहे रिस्पांस के बारे में पूछा गया, तो एक्सक्लूसिव बातचीत में अभिनेता ने कहा, "ऐसे मौके बहुत ही कम मिलते हैं, ऐसे कैरेक्टर बहुत कम मिलते हैं, तो मैं एक एक्टर के तौर पर जब से ओटीटी पर मैंने अपना नया करियर शुरू किया है, तब से मैं ये चाह रहा हूं कि मुझे ऐसे किरदार मिले, जिसमें मैं अलग शेड्स दिखा पाऊं।"

बॉबी देओल ने आगे कहा, "बंदर जैसी फिल्म मिलने के कारण मैं खुद को लकी मानता हूं। जो कोई सोच नहीं सकता वैसा किरदार निभाना और खास तौर पर जब आप उसमें थोड़ी कामयाबी पाते हैं, तो आपको उसमें और अवसर मिलने लगते हैं।"

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें बंदर?

अगर आपने सिनेमाघरों में बॉबी देओल (Bobby Deol)की फिल्म 'बंदर' मिस कर दी है, तो इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म ZEE5 पर देख सकते हैं। फिलहाल यह फिल्म ट्रेंड में बनी हुई है।

यह भी पढ़ें- Upcoming Releases: अगस्त के आखिरी हफ्ते में होगा मनोरंजन का धूम-धड़ाका, थिएटर से OTT तक रिलीज होंगी ये फिल्में-सीरीज

यह भी पढ़ें- OTT पर धमाचौकड़ी मचाएगा 'बंदर', Bobby Deol की थ्रिलर फिल्म कब और कहां होगी स्ट्रीम?