Badshah: तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे... बादशाह-ईशा के तलाक की खबरों के बीच सास ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Published on 29 जुल॰ 2026

Badshah: तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे... बादशाह-ईशा के तलाक की खबरों के बीच सास ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

बादशाह की सास का क्रिप्टिक पोस्ट

Badshah: रैपर-सिंगर बादशाह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. कुछ महीने पहले ही उनकी दूसरी शादी की तस्वीर सामने आई थी. गुपचुप तरह से उन्होंने ईशा रिखी से शादी की थी, पर अब दोनों के तलाक की अफवाहें उड़ रही हैं. जिसे पहले ही ईशा के इंस्टाग्राम पोस्ट से हवा मिल गई थी, अब बादशाह की सास ने भी क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. न शादी और न ही तलाक की खबरों पर अबतक बादशाह की तरफ से रिएक्शन सामने आया है. पर ईशा रिखी ने बीते दिनों अपने पोस्ट में बताया था कि उन्होंने डर के आगे हिम्मत को चुना है और बहुत मुश्किलों के बाद ही यह बात बोल पाई हैं. अब ईशा की मम्मी ने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- ”तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे.”

ईशा रिखी ने मां ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया. जिसमें पहले पोस्ट पर लिखा है- ” कर्म लौटते हैं, तुम किसी का जीना मुश्किल करोगे, भगवान तुम्हारा मरना मुश्किल कर देंगे.” वहीं, उनके दूसरे पोस्ट में लिखा है- ” कर्म कभी माफ नहीं करता, रुलाया है तो रोना भी निश्चित है.” हालांकि, अब वो उस पोस्ट को हटा चुकी हैं. खैर, दोनों का रिश्ता शादी के बाद से चर्चा में बना हुआ था.

सास ने ही शादी का दिया था अपडेट

दरअसल जब बादशाह और ईशा रिखी की शादी हुई थी, तो इस बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं थी. बादशाह की सास ने ही इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की थी. जिसमें लिखा था- खुश रहो. साथ ही शादी से पहले और बाद की अनसीन तस्वीरें दिखाई थी. जिसके बाद कंफर्म हो गया था कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं. लेकिन अब उन्होंने बिना कुछ सीधे तौर पर कहे क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया है. साथ ही तलाक की खबरों को हवा दे दी है.

Poonam

बादशाह की सास का पोस्ट

ईशा ने क्या लिखा था?

”कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई दिखाई देने वाले निशान नहीं होते. काफी समय तक मैं डर की वजह से चुप रही. मुझे लगता था कि मेरे पति के पास बहुत इन्फ्लुएंस, पावर और रिसोर्स हैं.मैंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही सबसे सेफ ऑप्शन है. मेरी चुप्पी कभी मेरी सहमति नहीं थी. वह तो बस खुद को बचाए रखने का एक तरीका था. आज मैं डर के ऊपर हिम्मत को चुन रही हूं. हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह नाटक करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था.”

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More

google button