Badrinath Temple Row: बद्रीनाथ चढ़ावा चोरी केस में SIT का एक्शन, मंदिर कमेटी के इस शीर्ष अधिकारी को पकड़ा

Published on 13 जुल॰ 2026

जानकारी के अनुसार, प्रमोद रविवार देर शाम करीब 8 बजे देहरादून से हिरासत में लिया गया है. प्रमोद के पास मंदिर के चढ़ावे और दान की जिम्मेदारी थी. प्रमोद ही मंदिर के चढ़ावे और दान अधिकारी है.

जानकारी के अनुसार, प्रमोद रविवार देर शाम करीब 8 बजे देहरादून से हिरासत में लिया गया है. प्रमोद के पास मंदिर के चढ़ावे और दान की जिम्मेदारी थी. प्रमोद ही मंदिर के चढ़ावे और दान अधिकारी है.

author-image

New Update

Badrinath Temple

Badrinath

उत्तराखंड के बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी का मामला सामने आया था. मामले की जांच अब एसआईटी कर रही है. एसआईटी ने बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरी की जांच तेज कर दी है. केस की जांच अब बद्रीनाथ मंदिर कमेटी के अध्यक्ष तक पहुंची दिख रही है. एसआईटी ने मंदिर कमेटी के अध्यक्ष से जुड़े एक आरोपी को पकड़ लिया है.  बता दें, 2 जुलाई को बद्रीनाथ धाम के चढ़ावे में गड़बड़ी का मामला सामने आया था, जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकी एसआईटी जांच के आदेश दिए थे. 

प्रमोद के साथ बद्रीनाथ मंदिर भी पहुंची टीम

SIT के प्रमोद नौटियाल को पकड़ लिया है. प्रमोद को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से हिरासत में लिया गया है. प्रमोद मंदिर कमेटी के अध्यक्ष का निजी सचिव है. एसआईटी की टीम प्रमोद को लेकर देहरादून से चमोली के लिए रवाना हो गई है. एसआईटी प्रमोद के साथ बद्रीनाथ मंदिर भी पहुंच गई है.

#WATCH | Uttarakhand | Pramod Nautiyal, an accused in the Badrinath temple donations alleged theft case arrested by the SIT from Dehradun.

The alleged accused says, "I have nothing to say. I am not at fault." pic.twitter.com/XN5bIy0N7F

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026

मंदिर से चढ़ावा चोरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- राम मंदिर के बाद बद्रीनाथ में चढ़ावा चोरी! BKTC दिए जांच के आदेश, आरोपियों को नोटिस जारी

कमेटी से जुड़े अन्य पदाधिकारियों पर भी लटकी तलवार

जानकारी के अनुसार, प्रमोद रविवार देर शाम करीब 8 बजे देहरादून से हिरासत में लिया गया है. प्रमोद के पास मंदिर के चढ़ावे और दान की जिम्मेदारी थी. प्रमोद ही मंदिर के चढ़ावे और दान अधिकारी है. प्रमोद नौटियाल पर हुए एक्शन के बाद बद्रीनाथ मंदिर की कमेटी से जुड़े अन्य पदाधिकारियों और कर्मचारियों पर भी तलवार लटकने लगी है. सूत्रों का दावा है कि जल्द ही कुछ और पदाधिकारियों, कर्मचारियों को हिरासत में लिया जा सकता है. एसआईटी ने बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी की जांच तेज कर दी है. 

#WATCH | Chamoli, Uttarakhand | Chamoli SP Surjeet Singh Pawar says, “On 8 July 2026, a case was registered at the Badrinath Police Station by Yudhvir, an office-bearer of the Temple Committee… The complaint alleged irregularities in the accounting of the temple's offering… pic.twitter.com/dhYDoKa7u0

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 13, 2026

मंदिर से चढ़ावा चोरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- दो दिन में हो जाएगा दूध का दूध और पानी का पानी! खुलने वाली है राम मंदिर चढ़ावा चोरी की पूरी सच्चाई

मंदिर कमेटी के खर्चों की फाइल ढूंढ रही एसआईटी

एसआईटी ने हाल में मंदिर कमेटी से दान, चढ़ावा और इनकी गिनती से जुड़े कर्मचारियों का तीन साल का रिकॉर्ड मांगा गया था. मंदिर कमेटी ने कुछ दस्तावेज एसआईटी को उपलब्ध करवाए हैं. एसआईटी मंदिर कमेटी के आय-व्यय से जुड़े दस्तावेज भी खंगाल रही है. मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवाण ने प्रमोद नौटियाल के खिलाफ चढ़ावे में गबन की शिकायत दर्ज करवाई थी.  

मंदिर से चढ़ावा चोरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ram Mandir Row: राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच पूरी होने के करीब, रिपोर्ट के बाद तय होगी आगे की कार्रवाई

मंदिर से चढ़ावा चोरी से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें- Ram Mandir Row: SIT ने शुरू की प्राण प्रतिष्ठा में खर्च हुए 113 करोड़ की जांच, जानें समारोह का पूरा हिसाब-किताब

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें