Badnagar Sandipani School:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बड़नगर में 2 नए सांदीपनि स्कूल खोलने की घोषणा की है। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी कई घोषणाएं कीं।
भाट पचलाना और इंगोरिया में खुलेंगे सांदीपनि स्कूल
सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधायक की मांग को ध्यान में रखते हुए बड़नगर क्षेत्र के भाट पचलाना और इंगोरिया में 2 नए सांदीपनि स्कूल खोले जाएंगे। इन स्कूलों से क्षेत्र के स्टूडेंट्स को बेहतर सुविधाओं के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी।
बड़नगर में स्विमिंग पूल और इंडोर स्टेडियम बनेंगे
Gajnikhedi देवस्थान में विकास का नया दौर, इंडोर स्टेडियम और गीता भवन की सौगात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्गाष्टमी के पावन अवसर पर उज्जैन जिले के बड़नगर स्थित प्रसिद्ध गजनीखेड़ी देवस्थान पर करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। हजारों… pic.twitter.com/MiEbcJlkZt
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 18, 2026
सीएम यादव ने कहा कि बड़नगर के युवाओं को स्विमिंग पूल और नए इंडोर स्टेडियम जैसी खेल सुविधाएं दी जाएंगी। इससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के बेहतर मौके मिलेंगे। इसके साथ ही नए गीता भवन सहित दूसरे विकास कार्य भी किए जाएंगे।
गजनीखेड़ी के देवस्थान पर होंगे विकास कार्य
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़नगर के गजनीखेड़ी स्थित देवस्थान को धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि दुर्गाष्टमी के मौके पर यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया गया है। इन कामों से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी।
2 साल में सुधारी जाएंगी पुराने स्कूलों की बिल्डिंग
सीएम यादव ने कहा कि सरकार अगले 2 साल में प्रदेश के सभी जर्जर और पुराने स्कूलों की बिल्डिंग को बेहतर पक्के भवनों में बदलने का काम करेगी। सरकार का लक्ष्य है कि बच्चों को पढ़ाई के लिए अच्छी सुविधाएं मिलें।
स्टूडेंट्स को साइकिल, किताबें और कपड़े देने की व्यवस्था
जरूरत पड़ने पर मिलेगी फ्री एयर एम्बुलेंस सेवा, CM Mohan Yadav की सौगात !
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के विकास, जन-स्वास्थ्य, शिक्षा और वन्यजीव संरक्षण को लेकर कई ऐतिहासिक घोषणाएं की हैं। सीएम ने ऐलान किया कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने… pic.twitter.com/BCEbSHZAvW
— Bansal News Official (@BansalNews_) October 18, 2026
सीएम मोहन यादव ने बताया कि कक्षा छठवीं में 4 किलोमीटर से ज्यादा दूरी से स्कूल आने वाले स्टूडेंट्स के लिए साइकिल की सुविधा दी जा रही है। बच्चों को कपड़े और किताबें देने की व्यवस्था भी की जा रही है। इसके अलावा 70% से ज्यादा अंक लाने वाले मेधावी स्टूडेंट्स को लैपटॉप देने और शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को स्कूटी उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार काम कर रही है।
सड़क हादसे में मदद करने वालों को मिलेंगे 25 हजार
मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने कहा कि सड़क हादसे में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को सरकार की ओर से 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। जरूरत पड़ने पर मरीज को एयर एम्बुलेंस, हेलीकॉप्टर या विमान से भी अस्पताल पहुंचाया जाएगा, ताकि उसे समय पर इलाज मिल सके।
लाड़ली बहनों की मदद पर भी बोले सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार महिलाओं के कल्याण के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय महिलाओं को इस तरह की आर्थिक सहायता नहीं मिलती थी। उन्होंने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण और विकास के लिए काम कर रही है।
ये खबर भी पढ़ें: ग्वालियर एक्सीडेंट में मृतकों के परिजन को 4-4 लाख रुपये मुआवजा, गंभीर घायलों को 2-2 लाख और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता
गांधी सागर में चीतों और कान्हा में जंगली भैंसों के संरक्षण पर जोर
सीएम यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण के लिए भी काम किया जा रहा है। गांधी सागर में चीतों की मौजूदगी को उन्होंने इस दिशा में अहम कदम बताया। उन्होंने यह भी बताया कि हाल ही में कान्हा अभयारण्य में जंगली भैंसों को छोड़ने की प्रक्रिया में उन्होंने हिस्सा लिया।
ये खबर भी पढ़ें: भोपाल में जयस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, CM हाउस की ओर बढ़ने से रोकने पर हंगामा; महिला ने पुलिसकर्मी को मारा थप्पड़
मोर के संरक्षण के लिए भी बनेगी योजना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में मोरों के संरक्षण और पुनर्वास को बढ़ावा देने के लिए नई परियोजना पर काम किया जाएगा। इसका मकसद प्रदेश की जैव विविधता को बचाना और पर्यावरण का संतुलन बनाए रखना है।