Auto Sales July: ऑटो सेक्टर में आएगा बड़ा उछाल! व्हीकल सेल्स में 20% ग्रोथ का अनुमान - Haribhoomi

Published on 30 जुल॰ 2026

Auto Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए रिपोर्ट बड़ा दावा किया गया है। जुलाई में पैसेंजर व्हीकल (PV) और कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट की डोमेस्टिक होलसेल में 20 प्रतिशत उछाल देखने को मिलेगा।

Auto Sales July

व्हीकल सेल्स में 20% ग्रोथ का अनुमान

  • Published: 30 Jul 2026, 05:01 PM IST
  • Last Updated: 30 Jul 2026, 05:01 PM IST

Auto Sales: भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए जुलाई 2026 फायदेमंद रह सकता है। एक ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने पैसेंजर व्हीकल (PV) और कमर्शियल व्हीकल (CV) सेगमेंट में घरेलू होलसेल बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी नजर आ सकती है। इसके अलावा दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर और व्हीकल एक्सपोर्ट में भी मजबूत प्रदर्शन का अनुमान है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नए मॉडल की लॉन्चिंग, ग्राहकों के लिए बेहतर किफायती विकल्प, आसान फाइनेंस सुविधा और कुछ बाजारों में बढ़ती मांग ऑटो सेक्टर की बिक्री को बढ़ावा दे रही है।

पैसेंजर व्हीकल बिक्री में 25% से ज्यादा वृद्धि का अनुमान
Nuvama के अनुसार, जुलाई 2026 में पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले क्षेत्रों में शामिल रह सकता है। घरेलू बाजार में PV होलसेल बिक्री में 25 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, लगातार नए मॉडल लॉन्च होने और उपभोक्ताओं की मजबूत मांग से कार और SUV सेगमेंट को फायदा मिल सकता है।

कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में भी तेजी
कमर्शियल व्हीकल बाजार में भी सकारात्मक रुझान बने रहने की उम्मीद है। जुलाई 2026 में CV बिक्री में 20 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना वृद्धि का अनुमान जताया गया है।

वाहन लोन की आसान उपलब्धता और मजबूत बाजार मांग इस सेगमेंट की बिक्री को सपोर्ट कर रही है।

दोपहिया और ट्रैक्टर बाजार में भी ग्रोथ की उम्मीद
रिपोर्ट के अनुसार, जुलाई में दोपहिया वाहन सेगमेंट में 15 प्रतिशत से ज्यादा की सालाना वृद्धि हो सकती है। बेहतर किफायती मॉडल, शादी-ब्याह के सीजन की मांग और फाइनेंस सुविधा इसके प्रमुख कारण हैं।

वहीं ट्रैक्टर बाजार में भी 10 प्रतिशत से ज्यादा वृद्धि का अनुमान है। ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर नकदी उपलब्धता और कृषि ऋण की सुविधा से ट्रैक्टर बिक्री को समर्थन मिल सकता है। हालांकि, ईंधन महंगाई अब भी चुनौती बनी हुई है।

निर्यात बाजार से भी मिलेगी मजबूती
Nuvama के अनुसार, वाहन निर्यात में भी सकारात्मक रुझान देखने को मिल सकते हैं। अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और एशिया जैसे बाजारों में बढ़ती मांग से वाहन कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है।

FY26-FY28 में PV सेगमेंट रह सकता है आगे
मध्यम अवधि में FY26 से FY28 के बीच पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में करीब 11 प्रतिशत CAGR ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है। वहीं दोपहिया वाहनों में 7 प्रतिशत CAGR की वृद्धि की उम्मीद है।

रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्तिगत परिवहन से जुड़े वाहन आने वाले वर्षों में कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर सेगमेंट की तुलना में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। हालांकि ग्रामीण बाजार की मांग काफी हद तक मानसून और बारिश के वितरण पर निर्भर करेगी

(मंजू कुमारी)