August में Tata Nexon, Harrier और Safari खरीदने का मिल रहा बेहतरीन मौका, मिल रहा लाखों रुपये का डिस्काउंट - tata motors august discount offers save big on punch nexon harrier and safari

Published on 4 अग॰ 2026

वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से अपनी कारों और एसयूवी पर लाखों रुपये के Discount Offers दिए जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स की किस गाड़ ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता Tata Motors की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की किसी गाड़ी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो किस गाड़ी पर इस महीने कितना डिस्‍काउंट ऑफर दिया जा रहा है। सबसे ज्‍यादा किस गाड़ी पर इस महीने बचत की जा सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Tata की कारों पर मिल रहा बेहतरीन डिस्‍काउंट ऑफर

टाटा मोटर्स की ओर से भारत में हैचबैक से लेकर एसयूवी सेगमेंट में कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने टाटा की कारों पर अधिकतम 1.25 लाख रुपये के डिस्‍काउंट ऑफर दिए जा रहे हैं। यह ऑफर सभी वाहनों पर अलग अलग दिए जा रहे हैं।

किस एसयूवी पर होगी सबसे ज्‍यादा बचत

निर्माता की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कूप एसयूवी Tata Curvv को ऑफर किया जाता है। इस गाड़ी को इस महीने खरीदा जाता है तो आपको सबसे ज्‍यादा बचत हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर 1.25 लाख रुपये तक के ऑफर्स मिल सकते हैं।

Tata Nexon पर कितनी बचत

टाटा की कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी Nexon को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। अगर आप इस एसयूवी को इस महीने में खरीदते हैं तो आपको अधिकतम 65 हजार रुपये की बचत होगी। यह बचत इसके पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर होगी। इसके अन्‍य पेट्रोल वेरिएंट्स पर इस महीने 50 हजार रुपये, सीएनजी पर 45 हजार रुपये और डीजल वेरिएंट्स पर 20 हजार रुपये तक की बचत का मौका मिल रहा है।

Tata Altroz पर क्‍या है ऑफर

टाटा की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz की बिक्री की जाती है। अगर इस महीने में इस गाड़ी को खरीदा जाता है तो 35 हजार रुपये तक की बचत हो सकती है।

Tata Tiago पर कितना मिलेगा डिस्‍काउंट

टाटा की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली गाड़ी Tata Tiago को इस महीने खरीदा जाता है तो अधिकतम 35 हजार रुपये की बचत होगी। यह बचत इसके पेट्रोल वेरिएंट्स पर होगी। सीएनजी के साथ इस महीने 30 हजार रुपये की बचत की जा सकती है।

Tata Harrier पर कितनी होगी बचत

टाटा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Tata Harrier की बिक्री की जाती है। अगर आपको इस गाड़ी को खरीदना है तो इस महीने आपको अधिकतम 45 हजार रुपये तक के ऑफर्स मिल सकते हैं। यह ऑफर इसके डीजल वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।

Tata Safari पर क्‍या है ऑफर

टाटा की ओर से सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर सफारी को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को इस महीने खरीदने पर अधिकतम 45 हजार रुपये तक के ऑफर्स मिल सकते हैं। यह ऑफर इसके डीजल वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।

Tata Sierra पर भी होगी बचत

टाटा की ओर से 2025 में ही नई जेनरेशन सिएरा को लॉन्‍च किया गया है। इस महीने इस एसयूवी को खरीदने पर 30 हजार रुपये तक के ऑफर्स मिल सकते हैं। यह ऑफर इसके डीजल वेरिएंट्स पर दिए जा रहे हैं।