August OTT Release: अगस्त में लगेगा मनोरंजन का तड़का, ओटीटी पर आएंगी 8 फिल्में, सीरीज और रिएलिटी शोज

Published on 30 जुल॰ 2026

August OTT Release: अगस्त में OTT पर एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज मिलने वाला है। आइए जानते हैं अगस्त 2026 में नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म्स पर क्या-क्या नया रिलीज होने जा रहा है।

अगर आप भी फिल्मों और वेब सीरीज के शौकीन हैं, तो अगस्त का महीना आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। इम्तियाज अली की रोमांटिक ड्रामा से लेकर 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की कॉमेडी और कारगिल युद्ध पर आधारित थ्रिलर सीरीज तक, सबकुछ आपकी स्क्रीन पर दस्तक देने के लिए तैयार है। इसके साथ ही 'कौन बनेगा करोड़पति' और 'प्लेग्राउंड' जैसे पॉपुलर रिएलिटी शो भी दर्शकों का मनोरंजन करने आ रहे हैं।

फिल्में

1. मैं वापस आऊंगा

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 7 अगस्त

बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई करने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर आने वाली है। इस फिल्म को इम्तियाज अली के डायरेक्ट किया है और ये एक रोमांटिक फिल्म है। इसमें वेदांग रैना, शर्वरी, नसीरुद्दीन शाह और दिलजीत दोसांझ ने लीड रोल प्ले किया है। वहीं इसका म्यूजिक ए.आर. रहमान ने दिया है।

2. कॉकटेल 2

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 14 अगस्त

शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन की ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म भी सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर आ रही है। ये फैमिली फिल्म नहीं है। इस फिल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप और लव ट्रायंगल के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

3. वेलकम टू द जंगल

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट: 21 अगस्त

'वेलकम' फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट 21 अगस्त के दिन जियोहॉटस्टार पर आएगा। अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, जैकलिन फर्नांडीज और दिशा पटानी जैसे बड़े कलाकारों की ये फिल्म फैमिली एंटरटेनमेंट से भरपूर है।

4. M3GAN

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 24 अगस्त

ये साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म है। इसका पहला पार्ट साल 2023 में आया था, वहीं दूसरा पार्ट साल 2025 में। अब इसका तीसरा पार्ट आ रहा है। ये पार्ट 24 अगस्त से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।

सीरीज

1. उयिर

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट: 4 अगस्त

तमिल में 'उयिर' का मतलब जीवन या आत्मा होता है। जियोहॉटस्टार पर आने वाली इस फिल्म में रोशन मैथ्यू, बैजू संतोष और अतुल्या चंद्रा ने लीड रोल प्ले किया है।

2. ऑपरेशन सागर सफेद

कहां देखें: नेटफ्लिक्स

रिलीज डेट: 7 अगस्त

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय वायुसेना की भूमिका पर आधारित ये एक मोस्ट अवेटेड सीरीज है। ओनी सेन के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज में जिमी शेरगिल, सिद्धार्थ, अभय वर्मा, मिहिर आहूजा और दिया मिर्जा हैं। इसमें सिद्धार्थ ने स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का किरदार निभाया है।

रिएलिटी शोज

1. भोजपुरी बवाल

कहां देखें: जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट: 2 अगस्त

इस रिएलिटी शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे जैसे भोजपुरी के कलाकार की रियल लाइफ दिखाई जाएगी।

2. प्लेग्राउंड सीजन 5

कहां देखें: अमेजन एमएक्स प्लेयर

रिलीज डेट: 1 अगस्त

प्लेग्राउंड सीजन 5 का प्रीमियर 1 अगस्त 2026 को होने जा रहा है। इस सीजन में एल्विश यादव, तेजस्वी प्रकाश और आरुष भोला मेंटॉर के रूप में नजर आएंगे।

3. कौन बनेगा करोड़पति सीजन 18

कहां देखें: सोनी लिव

रिलीज डेट: 10 अगस्त

अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपना क्वीज बेस्ट शो लेकर आ रहे हैं।

4. खतरों के खिलाड़ी 15

कहां देखें - जियोहॉटस्टार

रिलीज डेट - 1 अगस्त

गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, रुबीना दिलैक, ओरी जैसे चर्चित इस बार रोहित शेट्टी के रिएलिटी शो में हिस्सा लेने जा रहे हैं।