राजस्थान: चोरों ने पूरा जोर लगाया, लेकिन नहीं उखड़ा इंडियन बैंक का ATM; सामने आया CCTV

Published on 13 अक्टू॰ 2026

Alwar News: राजस्थान के अलवर में बिजली घर चौराहे पर स्थित इंडियन बैंक के एटीएम को अज्ञात चोरों ने उखाड़ने का प्रयास किया. हालांकि, चोर वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे. घटना सामने आने के बाद बैंक प्रबंधन में हड़कंप मच गया. मामले को गंभीरता से लेते हुए बैंक मैनेजर ने कोतवाली थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, अलवर शहर के बिजली घर चौराहे पर स्थित इंडियन बैंक के एटीएम को अज्ञात चोरों ने उखाड़ने की कोशिश की. चोरों ने एटीएम को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया. मामले की जानकारी मिलने के बाद बैंक मैनेजर ने पुलिस से शिकायत की. इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की.

बैंक मैनेजर ने दर्ज करवाई रिपोर्ट

एटीएम को उखाड़ने के प्रयास के मामले में बैंक मैनेजर की ओर से कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. शिकायत के आधार पर पुलिस अज्ञात आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है. पुलिस घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ ही वारदात के तरीके और समय का पता लगाने का प्रयास कर रही है. यह भी जांच की जा रही है कि आरोपियों ने एटीएम को उखाड़ने के लिए किस तरह प्रयास किया और वे किस परिस्थिति में मौके से नाकाम होकर लौटे.

पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में जुटी

कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि एटीएम उखाड़ने के प्रयास के संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है. आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस टीम लगाई गई है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और अज्ञात चोरों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस घटना से जुड़े हर पहलु की जांच कर रही है. आरोपियों की पहचान और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जरूरी सबूत जुटाए जा रहे हैं.

रिपोर्ट- मुदित मौर्य/अलवर

आशू मोहम्मद

आशू मोहम्मद

राजनीति से जुड़ी खबरों में दिलचस्पी, नई चीजों को पढ़ने और सीखने की ललख, पाठकों के सामने सरल भाषा व शब्दों में देश दुनिया से जुड़ी खबरों को परोसने का काम टीवी9 के साथ जारी है. वहीं अगर इससे पहले की बात की जाए तो कानपुर में जन्मे आशू मोहम्मद ने साइंस से ग्रेजुएशन करने के बाद कानपुर यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर, टीवी9 भारतवर्ष से 2022 में करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में करीब एक साल का अनुभव, अभी तक यह सिलसिला टीवी9 भारतवर्ष के साथ जारी है.  डिजिटल मीडिया की दुनिया में लिखने-पढ़ने, साथ ही 'न्यू मीडिया' की बारीकियों और चुनौतियों को समझने की कोशिश जारी है.

Read More

google button