सबसे सस्ते Ather स्कूटर के लिए हो जाएं तैयार, इस तारीख को होगा लॉन्च

Published on 31 जुल॰ 2026

एथर एनर्जी एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लेकर आ रहा है. ये एक मास मार्केट स्कूटर होगा, जिसे कंपनी अगले महीने लॉन्च करने वाली है. अपकमिंग स्कूटर कंपनी के लेटेस्ट प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा. लॉन्च से पहले एथर एनर्जी के सीईओ तरुण मेहता ने इस स्कूटर की एक फोटो शेयर की है. 

फोटो में ईएल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर को असेंबली लाइन पर दिखाया गया है. इससे हम अंदाजा लगा सकते हैं कि कंपनी अगस्त के आखिर में क्या लेकर आ रही है. ये स्कूटर मेटल बॉडी के साथ आ सकता है. आइए जानते हैं एथर एनर्जी के अपकमिंग और सस्ते स्कूटर में क्या मिलने वाला है. 

नए प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगा स्कूटर 

ये स्कूटर 29 अगस्त को एथर कम्युनिटी डे पर लॉन्च किया जाएगा. इसकी एक तस्वीर तरुण मेहता ने सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसमें स्कूटर के डिजाइन का अंदाजा लग रहा है. अपकमिंग स्कूटर में हैंडलबार पर माउंटेड हेडलाइट मिलेगी. इसमें चौड़ी एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट (डीआरएल) फ्रंट एप्रन पर मिलेगी. 

सम्बंधित ख़बरें

इसका ओवरऑल डिजाइन पिछले साल कंपनी के फाइव पेटेंट से काफी मिलता है. इसमें मेटल बॉडी दी जा सकती है, जो इसे पॉलीमर बॉडी पैनल से अलग करेगा, जिसका इस्तेमाल मौजूदा मॉडलों में होता है. स्कूटर का वील सेटअप भी फोटो में साफ-साफ दिख रहा है. 

यह भी पढ़ें: Ather New Scooter: 1000 करोड़ देगी HERO, एथर ला रहा अपना सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर

इसमें 14 इंच का फ्रंट वील मिल सकता है, जबकि रियर में 12 इंच का वील दिया जा सकता है. पिछले साल कम्युनिटी डे पर एथर ने बताया था कि ईएल प्लेटफॉर्म को 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर डिजाइन किया गया है. इसे अलग-अलग साइज और यूज केस के स्कूटर के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. 

This 29th August, at Ather Community Day, we’ll be launching our mass-market scooter built on our brand new scooter platform.

We have been patiently investing in the building blocks of what makes a good scooter for years now. Pioneering a lot of architectures and tech. Sometimes… pic.twitter.com/IdRjkTze2t

— Tarun Mehta (@tarunsmehta) July 31, 2026

कितनी हो सकती है कीमत?

कंपनी ने ये भी कन्फर्म किया है कि ये प्लेटफॉर्म 2kWh से लेकर 5kWh तक की बैटरी कैपेसिटी सपोर्ट करता है. इसके साथ साइलेंट गियर ड्राइव मोटर, ऑन बोर्ड चार्जर भी इसमें दी जा सकती है. एथर का अपकमिंग स्कूटर ब्रांड का अब तक का सबसे सस्ता स्कूटर हो सकता है.

यह भी पढ़ें: Ather Rizta: सबसे बड़ी सीट... एग्रेसिव प्राइसिंग! पहले फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में क्या कहते हैं एथर के CBO

कंपनी इसकी कीमत 1 लाख रुपये से 1.25 लाख रुपये के बीच रख सकती है. ये स्कूटर 29 अगस्त को लॉन्च होगा. इसके साथ कंपनी कई दूसरे लॉन्च भी कम्युनिटी डे पर करने वाली है. बता दें कि एथर रिज्टा की कीमत 1.21 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है, जबकि 450 रेंज की कीमत 1.28 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती है.

---- समाप्त ----

ये भी देखें

Live TV