Mon, 21 Sep 2026 05:46 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Sep 2026 05:46 PM IST
खास बातें
Asian Games Day 2: भारत ने एशियन गेम्स के दूसरे दिन कुल चार पदक जीते। इस तरह भारत एशियाड में अब तक छह मेडल अपने नाम कर चुका है। टेबल टेनिस में भारत ने पाकिस्तान को हराया, जबकि हॉकी, बैडमिंटन और कबड्डी में भी टीम को सफलता मिली। मेडल्स टैली देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
पुरुष टेबल टेनिस टीम - फोटो : SAI Media
लाइव अपडेट
05:40 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: महिला कबड्डी टीम जीती
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ग्रुप ए के मुकाबले में बांग्लादेश को हराया। भारत ने बांग्लादेश पर दबदबा दिखाते हुए 42-21 से जीत हासिल की। हॉफ टाइन तक भारत 21-10 से आगे था। इसके बाद दूसरे हाफ में भी भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और 21-11 का स्कोर किया।
04:26 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: भारत ने पाकिस्तान को हराया
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हरा दिया है। पहले मैच में हरमीत देसाई ने मोहम्मद खान को 11-4, 11-3, 11-5 से हराया। इसके बाद जी सातियान ने अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से हराया। फिर पायस जैन ने मोहम्मद खान को हराकर पाकिस्तान को एकतरफा अंदाज में धूल चटाई।
विज्ञापन
04:10 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: पुरुष टेटे टीम ने बनाई बढ़त
भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान पर 2-0 की बढ़त बना ली है। पहले मैच में हरमीत देसाई ने मोहम्मद खान को 11-4, 11-3, 11-5 से हराया। इसके बाद जी सातियान ने अब्बास खान को 11-1, 11-8, 11-9 से हराया। अब पायस जैन का सामना मोहम्मद खान से हो रहा है। एक और मैच जीतते ही भारत पाकिस्तान को हरा देगा।
03:37 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला शुरू
भारत की पुरुष टीम पाकिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले के लिए मैदान पर पहुंच गई है। इससे पहले भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया था। पाकिस्तान मंगलवार को इंडोनेशिया और ईरान के खिलाफ हार के बाद अंक तालिका में सबसे नीचे है। ऐसे में भारतीय पुरुष टीम की नजर अहम जीत दर्ज करने और महिला टीम की सफलता को दोहराने पर होगी।
03:37 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: वुशू में रोशिबिना देवी की जीत
नाओरेम रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 मुकाबले में बांग्लादेश की शिखा खातून को अंकों के अंतर से हराकर अगले दौर में जगह बना ली। शिखा पूरे मुकाबले में रोशिबिना को खास चुनौती नहीं दे सकीं।
02:48 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: श्रेयस अय्यर की टीम इंडिया पहुंची जापान
एशियन गेम्स 2026 के अभियान की शुरुआत से पहले श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम इंडिया ऐतिहासिक मुकाबले के लिए जापान पहुंच गई है। भारतीय टीम मंगलवार को मेजबान जापान के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबला खेलेगी। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के जापान पहुंचने का वीडियो साझा किया है।
— BCCI (@BCCI) September 21, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
02:47 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: आज भारत के बाकी मुकाबले
- दोपहर 3:15 बजे – वुशू: महिला 60 किग्रा राउंड ऑफ-16 में नाओरेम रोशिबिना देवी का मुकाबला मोस्ट खातून से होगा।
- दोपहर 3:30 बजे – टेबल टेनिस: पुरुष टीम ग्रुप एफ में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।
- दोपहर 3:50 बजे – वुशू: पुरुष 56 किग्रा राउंड ऑफ-16 में आर्यन का मुकाबला शहजादा सफी से होगा।
- शाम 4:15 बजे – कबड्डी: महिला ग्रुप ए में भारत की भिड़ंत बांग्लादेश से होगी।
02:44 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: आज के अब तक के नतीजे
- सॉफ्ट टेनिस: मिश्रित युगल ग्रुप बी में आध्या तिवारी और जय मीना ने कंबोडिया की वीवा चाओ और चानरोसेका खुन को 5-0 से हराया।
- स्विमिंग: श्रीहरि नटराज ने पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक के फाइनल में जगह बनाई, जबकि ऋषभ दास रिजर्व रहे।
- स्विमिंग: आकाश मणि और गितेश शाह पुरुषों की 50 मीटर फ्रीस्टाइल के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
- स्विमिंग: धनुष सुरेश पुरुषों की 100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक के फाइनल के लिए क्वालिफाई नहीं कर सके।
- वुशू: न्येमान वांगसू महिलाओं की चांगक्वान फाइनल में 15वें स्थान पर रहीं।
- शूटिंग: भारत ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता।
- टेबल टेनिस: भारत ने महिला टीम ग्रुप एफ मुकाबले में पाकिस्तान को 3-0 से हराया।
- सॉफ्ट टेनिस: आध्या तिवारी-जय मीना की जोड़ी को मिश्रित युगल ग्रुप बी में दक्षिण कोरिया की किम योन-ह्वा-जैक्यू पार्क ने 5-1 से हराया।
- सेपकटकरॉ: ग्रुप बी मुकाबले में जापान ने भारत को 2-1 से हराया।
- एमएमए: भारत की सुचिका तरियाल सेमीफाइनल में सिंगापुर की हुई हून तेओ से हारने के बाद कांस्य पदक पर रहीं।
- शूटिंग: पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत फाइनल में हिमांशु ढिल्लन ने रजत और रुद्रांक्ष पाटिल ने कांस्य पदक जीता।
- कबड्डी: पुरुषों के ग्रुप ए मुकाबले में भारत ने जापान को 49-24 से हराकर अभियान की धमाकेदार शुरुआत की।
- सॉफ्ट टेनिस: मिश्रित युगल राउंड ऑफ-16 में फिलीपींस की क्रिस्टी सनोसा और शेरविन नुगुइट ने आध्या तिवारी-जय मीना की जोड़ी को हराया।
- हॉकी: भारतीय महिला टीम ने पूल बी में लगातार दूसरी जीत दर्ज की और इंडोनेशिया को 17-1 से रौंदा।
- बैडमिंटन: भारत ने पुरुष टीम राउंड ऑफ-16 में बांग्लादेश को 3-0 से हराया।
- स्विमिंग: श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में 25.52 सेकेंड के समय के साथ 10वें स्थान पर रहे।
01:35 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: श्रीहरि नहीं जीत पाए पदक
तैराकी में पुरुषों के 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में भारत के श्रीहरि नटराज कोई पदक नहीं जीत सके। वह 10 खिलाड़ियों के फाइनल में 25:52 सेकंड के समय के साथ आखिरी स्थान पर रहे।

01:28 PM, 21-Sep-2026
Asian Games Live: बैडमिंटन में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हराया
बैडमिंटन पुरुष टीम इवेंट में भारत ने बांग्लादेश को 3-0 से हरा दिया। लक्ष्य सेन ने अयमान जमान को सीधे गेम में 21-4, 21-12 से हराकर भारत को बांग्लादेश के खिलाफ 1-0 की बढ़त दिला दी। लक्ष्य ने यह मुकाबला 24 मिनट में अपने नाम किया। दूसरे मुकाबले में आयुष शेट्टी ने गौरब सिंघा को 21-4, 21-13 से हरा दिया। फिर तीसरे मैच में किदांबी श्रीकांत ने अल अमीन जुमार को 21-15, 21-9 से शिकस्त दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.