
एशियन गेम्स में टीम इंडिया का कार्यक्रम क्या है? (PC-GETTY IMAGES)
जापान के आइची-नागोया में एशियन गेम्स 19 सितंबर से शुरू हो रहे हैं लेकिन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 सितंबर से शुरू हो रही है. इस प्रतियोगिता का फाइनल 22 सितंबर को होगा और टीम इंडिया एक बार फिर गोल्ड मेडल की बड़ी दावेदार होगी. 2023 में चीन में आयोजित हुए एशियन गेम्स में भारत ने श्रीलंका को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया था. आइए आपको बताते हैं कब हैं टीम इंडिया के मैच और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का शेड्यूल क्या है?
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल
एशियन गेम्स 2026 में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश को सीधे क्वार्टर फाइनल में एंट्री मिली है. महिलाओं के इवेंट में भारतीय टीम जापान से 18 सितंबर को भिड़ेगी. ये मैच भारतीय समय के मुताबिक शाम 5.30 बजे होगा. इसके बाद 20 सितंबर को दोनों सेमीफाइनल होंगे, जबकि 22 सितंबर को पहले ब्रॉन्ज मेडल का मैच होगा और फिर फाइनल में गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा.
एशियन गेम्स महिला क्रिकेट इवेंट का शेड्यूल
- 17 सितंबर 2026- बांग्लादेश बनाम चीन, क्वार्टर फाइनल, सुबह 5:30
- 17 सितंबर 2026- पाकिस्तान बनाम थाईलैंड, क्वार्टर फाइनल, सुबह 10:30
- 18 सितंबर 20260 श्रीलंका बनाम मलेशिया, क्वार्टर फाइनल, सुबह 5:30
- 18 सितंबर 2026- भारत बनाम जापान, क्वार्टर फाइनल, सुबह 10:30
- 20 सितंबर 2026- सेमीफाइनल 1, सुबह 5:30
- 20 सितंबर 2026- सेमीफाइनल 2, सुबह 10:30
- 22 सितंबर 2026- ब्रॉन्ज मेडल मैच, सुबह 5:30
- 22 सितंबर 2026- गोल्ड मेडल मैच (फाइनल) सुबह 10:30
टीम इंडिया गोल्ड की दावेदार
बता दें टीम इंडिया एशियन गेम्स में सबसे मजबूत टीम के तौर पर उतरेगी. हाल ही में उसने एशिया कप एकतरफा अंदाज में जीता है. ये टीम बिना मैच गंवाए फाइनल में श्रीलंका को रौंदकर चैंपियन बनी. टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना कमाल फॉर्म में हैं. गेंदबाजी में भी श्री चरणी, दीप्ति शर्मा ने कमाल किया हुआ है. ऐसे में इस टीम को हरा पाना थोड़ा मुश्किल है.
महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , जी कमलिनी, भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, और नंदनी शर्मा.

अनूप देव सिंह
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले का रहने वाला हूं. बचपन से ही खेलों से बेहद प्यार है. खासतौर पर क्रिकेट से जो इस देश का धर्म भी कहा जाता है. स्कूली पढ़ाई केंद्रीय विद्यालय से हुई. साल 2006 में दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की और उसके बाद मीडिया के मैदान में उतर गए और खेल की खबरों को ही अपना कर्म भी बना लिया. करियर की पहली नौकरी नेटवर्क 18 ग्रुप में मिली. शुरुआत IBN7 न्यूज चैनल से हुई जहां मैंने पांच सालों की लंबी पारी खेली. इसके बाद इंडिया टीवी, न्यूज नेशन जैसे बड़े नेशनल चैनल्स के साथ काम किया. 2016 में डिजिटल मीडिया में कदम रखा और ये मौका जी नेटवर्क ने दिया. एक साल तक क्रिकेट कंट्री के साथ काम किया और फिर हुई नेटवर्क 18 में वापसी. न्यूज 18 हिंदी की वेबसाइट में 4 सालों तक स्पोर्ट्स की हर खबर पाठकों तक पहुंचाई. अब टीवी9 के साथ हूं. क्रिकेट ही नहीं खेल की हर खबर आपतक एक नए अंदाज और नए कलेवर में पहुंचाता हूं.
Read More