Arijit Singh On CJP Protest : मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो...' जंतर-मंतर एक्शन पर भड़के अरिजीत सिंह! बोले- 'शर्म आनी चाहिए', सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Published on 22 जुल॰ 2026

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर गायक अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने छात्रों पर बल प्रयोग का विरोध किया और ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि लोग चाहें तो उनकी प्लेलिस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन उनकी सोच नहीं बदलेगी।

Arijit Singh On CJP Protest : मेरी प्लेलिस्ट डिलीट कर दो…’ जंतर-मंतर एक्शन पर भड़के अरिजीत सिंह! बोले- ‘शर्म आनी चाहिए’, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Arijit Singh On CJP Protest : Image Source : file

Modified Date: July 22, 2026 / 11:38 pm IST

Published Date: July 22, 2026 11:32 pm IST

HIGHLIGHTS

  • अरिजीत सिंह ने छात्र आंदोलन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी।
  • उन्होंने ट्रोल्स को जवाब देते हुए कहा कि उन्हें लोगों की राय की परवाह नहीं है।
  • इसी साल उन्होंने नए प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट्स से दूरी बनाने की घोषणा की थी।

नई दिल्ली : Arijit Singh On CJP Protest दिल्ली के जंतर-मंतर पर महीने भर से जारी छात्र प्रदर्शन के दौरान ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के ‘संसद मार्च’ पर हुई पुलिस कार्रवाई ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल पर बॉलीवुड के मशहूर गायक अरिजीत सिंह ने कड़ा ऐतराज जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए पुलिस और सरकार के रवैये पर तीखा हमला बोला है।

अरिजीत को किसी के राय की नहीं है परवाह

अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि वर्दी पहने लोग गुंडों की तरह बर्ताव कर रहे हैं और उन्हें छात्रों पर बल प्रयोग करने पर शर्म आनी चाहिए।Jantar Mantar Protest Latest Newsजब एक यूजर ने उनके इस रुख पर कहा कि वे अपना सम्मान खो चुके हैं, तो अरिजीत ने दोटूक जवाब दिया कि उन्हें किसी की राय की परवाह नहीं है।

लोग कर सकते है उनकी प्लेलिस्ट डिलीट

उन्होंने कहा कि लोग चाहें तो उनकी पूरी प्लेलिस्ट डिलीट कर सकते हैं, लेकिन इससे उनकी सोच और गुस्सा नहीं बदलेगा। गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने इसी साल जनवरी में नए प्लेबैक सिंगिंग असाइनमेंट्स से संन्यास लेने और क्लासिकल तथा इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान केंद्रित करने का ऐलान किया था। तुम ही हो, चन्ना मेरेया और केसरिया जैसे कई सदाबहार गाने देने वाले अरिजीत ने स्पष्ट किया था कि वे सिर्फ कमर्शियल प्लेबैक छोड़ रहे हैं, संगीत बनाना बंद नहीं करेंगे।

#ArijitSingh has condemned the violence against students, voicing concern over the incident and questioning those in positions of authority. 🙌#Trending pic.twitter.com/NsBnydmzEp

Join Our Whatsapp Group

— Filmfare (@filmfare) July 22, 2026

इन्हें भी पढ़ें:

  • Bandhan Bank Share Price: प्रॉफिट के बावजूद निवेशकों का भरोसा टूटा! अचानक औंधे मुंह गिरा ये स्टॉक, ब्रोकरेज ने भी बदला अपना रुख, आखिर क्या है वजह? 
  • Chaitanya Baghel Bail : शराब घोटाला केस में चैतन्य बघेल को बड़ी राहत! सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की ED की याचिका, इस वजह से जमानत बरकरार 
  • CJP and Government Dialog Update: कॉकरोच जनता पार्टी लगाएगी ‘जन-अदालत’.. मोदी सरकार ने भेजा था बातचीत का प्रस्ताव, ठुकराया, ये 3 मांगे भी रखी सामने

whatsapp_share facebook_share x

instagram

google news  youtube

लेखक के बारे में

Sneha Singh

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.

Web Title: Arijit Singh Reacts to Student Protest Crackdown, Says ‘Delete My Playlist If You Want’

People also search for

advertisement will close in 10 seconds ×

ads