Apple Watch के इस फीचर ने बचाई यूजर की जान, बेहोश पड़े शख्स के लिए खुद बुलाई एम्बुलेंस; जानिए कैसे करता है ये काम - Haribhoomi

Published on 30 जुल॰ 2026

Apple Watch का Fall Detection फीचर एक बार फिर किसी की जान बचाने में मददगार साबित हुआ है। अमेरिका के मोहम्मद इस्लाम फेफड़ों में थक्के जमने से बेहोश होकर गिर गए थे, जिसके बाद घड़ी ने इस खास फीचर के जरिए खुद Emergency Services को कॉल किया, जिससे समय रहते उन्हें इलाज मिल सका।

Apple Watch Fall Detection Feature Explained

Apple Watch Fall Detection Feature Explained

  • Published: 30 Jul 2026, 10:36 AM IST
  • Last Updated: 30 Jul 2026, 10:37 AM IST

आज के समय में स्मार्टवॉच सिर्फ फिटनेस ट्रैक करने का डिवाइस नहीं रह गई है, बल्कि कई मामलों में यह लोगों की जान भी बचा रही है। ऐसा ही एक मामला अमेरिका के Ohio से सामने आया है, जहां एक शख्स के बेहोश होकर गिरने के बाद उसकी Apple Watch ने Fall Detection फीचर की मदद से खुद ही एम्बुलेंस बुला ली। समय पर मेडिकल सहायता मिलने से उसकी जान बच गई। आखिर Apple Watch का यह फीचर कैसे काम करता है और किन यूजर्स के लिए उपलब्ध है, आइए जानते हैं।

क्या हुआ था?
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्मद इस्लाम (Mohammad Islam) उस दिन तबीयत खराब होने के कारण काम पर नहीं गए थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत, कान के पास दर्द और चलने में परेशानी महसूस हो रही थी। जब वे घर के बाहर कूड़ा फेंकने गए, तभी अचानक गिर पड़े।

इस्लाम ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि वे कितनी देर तक जमीन पर पड़े रहे। होश आने पर उन्होंने खुद को पसीने से लथपथ पाया और उठने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पास रखी एक कुर्सी का सहारा लेकर वे किसी तरह बैठ पाए। तभी उन्हें एंबुलेंस के सायरन की आवाज सुनाई दी। बाद में उन्हें पता चला कि उनकी Apple Watch ने गिरने का पता लगाते ही अपने आप Emergency Services को कॉल कर दिया था।

डॉक्टरों ने क्या बताया?
University of Cincinnati में जांच के दौरान डॉक्टरों ने पाया कि Islam के फेफड़ों में Blood Clots (खून के थक्के) थे। समय रहते मेडिकल सहायता मिलने से उनकी जान बच गई। Mohammad Islam ने कहा कि उन्हें अब भी समझ नहीं आ रहा कि आखिर वे कैसे बच गए, लेकिन उनका मानना है कि Apple Watch की वजह से पैरामेडिक्स समय पर पहुंचे और उन्हें तुरंत इलाज मिल सका।

Apple Watch का Fall Detection फीचर कैसे करता है काम?
Apple Watch का Fall Detection फीचर Apple Watch SE (2nd Gen और बाद के मॉडल), Apple Watch Series 4 और उसके बाद के मॉडल, तथा Apple Watch Ultra में उपलब्ध है। यह फीचर इस तरह काम करता है:

  • Watch किसी तेज गिरावट (Hard Fall) का पता लगाती है।
  • इसके बाद यूजर की कलाई पर वाइब्रेशन देती है, अलार्म बजाती है और स्क्रीन पर अलर्ट दिखाती है।
  • अगर यूजर मूव कर रहा होता है, तो Watch उसकी प्रतिक्रिया का इंतजार करती है।
  • यदि लगभग 1 मिनट तक कोई हरकत नहीं होती, तो Watch 30 सेकंड का काउंटडाउन शुरू करती है।
  • काउंटडाउन खत्म होने पर कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर Watch अपने आप Emergency Services को कॉल कर देती है।
  • साथ ही यूजर की लोकेशन शेयर करती है और Emergency Contacts को मैसेज भेज देती है।

किन यूजर्स के लिए यह फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है?
Apple के अनुसार, 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के यूजर्स के लिए Fall Detection फीचर डिफॉल्ट रूप से ऑन रहता है। वहीं 18 से 54 वर्ष के यूजर्स इसे iPhone के Watch App > Emergency SOS सेटिंग्स में जाकर मैन्युअली ऑन कर सकते हैं।