Apple Pay India Launch: लंबे इंतजार के बाद Apple Pay India Launch हो गया है। Appleने भारत में अपनी Apple Pay (Apple Payment Service) सर्विस शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने Axis Bank को अपना पहला बैंकिंग पार्टनर बनाया है। फिलहाल यह सुविधा iPhone, iPad और Apple Watch पर उपलब्ध होगी, जबकि Mac के लिए सपोर्ट जल्द शुरू किया जाएगा। शुरुआत में केवल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड धारक ही Apple Pay का इस्तेमाल कर सकेंगे।
Axis Bank के क्रेडिट कार्ड से होगी शुरुआत
भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल सीमित कार्ड सपोर्ट के साथ हुई है। Axis Bank Credit Card रखने वाले ग्राहक अपने पात्र Visa और Mastercardक्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ सकेंगे। इसके बाद ग्राहक भारत में स्टोर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भुगतान कर सकेंगे। इसके अलावा जहां भी NFC यानी Near Field Communication से भुगतान की सुविधा उपलब्ध है, वहां Apple Pay का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
बिना अलग ऐप खोले कर सकेंगे पेमेंट
Apple Pay की खासियत यह है कि भुगतान के लिए यूजर्स Apple Pay India Launch हो गया है। Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड यूजर्स iPhone, iPad और Apple Watch से Tap to Pay कर सकेंगे।को अलग से कोई पेमेंट ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी। इसमें कार्ड की जानकारी को Tokenisation (टोकनाइजेशन) के जरिए यूजर के डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से स्टोर किया जाता है। इसके बाद ग्राहक अपने डिवाइस को NFC-enabled पेमेंट टर्मिनल के पास ले जाकर टैप-टू-पे कर सकते हैं।
Apple की Apple Pay और Apple Wallet की वाइस प्रेसिडेंट Jennifer Bailey के मुताबिक, सर्विस का उद्देश्य कार्ड से रोजमर्रा के भुगतान को आसान, सुरक्षित और निजी बनाना है। कंपनी के अनुसार स्टोर पर भुगतान के लिए अलग ऐप, PIN या OTP की जरूरत नहीं होगी और ऑनलाइन पेमेंट के दौरान बार-बार कार्ड की जानकारी दर्ज करने से भी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें: LPG Price Hike: महीने के पहले दिन महंगाई का झटका, 70 रुपए बढ़े LPG गैस सिलेंडर के दाम, e-KYC नहीं तो आज से LPG सब्सिडी बंद
लाखों मर्चेंट्स पर चलेगा Apple Pay
लॉन्च के साथ Apple Pay को भारत में बड़ी संख्या में (Merchant Networks) मर्चेंट नेटवर्क पर उपलब्ध कराया गया है। इनमें Apple Store के अलावा Blinkit, Chaayos, Comet, Croma, Interflora, Ixigo, Le15 Patisserie, Reliance Brands, Tata 1mg और Zomato जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। Apple ने भारत में Apple Pay को मर्चेंट्स तक पहुंचाने के लिए BillDesk, Cashfree, Juspay, Mswipe, Paytm, PayU, Pine Labs और Razorpay जैसे पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स के साथ भी काम किया है।
यह भी पढ़ें: Bastar Olympics 2026: आज से पंजीयन शुरू, नवंबर में होगा ब्लॉक स्तरीय आयोजन, 11 खेलों में हिस्सा लेंगे प्रतिभागी
iPhone में ऐसे जोड़ें कार्ड
Apple Pay इस्तेमाल करने के लिए ग्राहक Axis Bank App के जरिए सीधे अपना पात्र कार्ड Apple Wallet में जोड़ सकते हैं। इसके अलावा iPhone में Wallet ऐप खोलकर ‘+’ बटन पर टैप करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए पात्र Axis Bank कार्ड को Apple Pay में जोड़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ, कहीं-कहीं हल्की बारिश के आसार
भारत में बढ़ते NFC और क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल के बीच लॉन्च
Counterpoint Research के रिसर्च डायरेक्टर Tarun Pathak के मुताबिक, Apple Pay का भारत में लॉन्च कंपनी के इकोसिस्टम में एक नई सर्विस लेयर जोड़ता है। उनके अनुसार शुरुआत में Axis Bank के साथ साझेदारी के कारण Apple यूजर्स का एक सीमित हिस्सा ही इसका इस्तेमाल कर सकेगा, लेकिन भारत में क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल और NFC आधारित भुगतान बढ़ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में मौसम साफ, मानसून की विदाई के साथ दिन में बढ़ेगा तापमान