Anurag Dobhal ने पत्नी पर लगाया अफेयर का आरोप, अब यूट्यूबर पर भड़कीं Ritika Chauhan, दिया मुंहतोड़ जवाब

Published on 1 अग॰ 2026

Ritika Chauhan Reply To Anurag Dobhal Allegation: अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपनी पत्नी ऋतिका डोभाल पर आरोप लगाया था कि उनका किसी के साथ अफेयर है, ऐसे में अब ऋतिका ने अनुराग को जवाब दिया है.

Ritika Chauhan Reply To Anurag Dobhal Allegation: अनुराग डोभाल ने हाल ही में अपनी पत्नी ऋतिका डोभाल पर आरोप लगाया था कि उनका किसी के साथ अफेयर है, ऐसे में अब ऋतिका ने अनुराग को जवाब दिया है.

author-image

New Update

Ritika Chauhan anurag dobhal

Ritika Chauhan-anurag dobhal

Ritika Chauhan Reply To Anurag Dobhal Allegation: मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल और उनकी पत्नी ऋतिका चौहान की निजी जिंदगी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. कुछ समय पहले तक दोनों की शादी और रिश्ते की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही थी, लेकिन अब दोनों के बीच विवाद खुलकर सामने आ गया है. हाल ही में अनुराग डोभाल ने ऋतिका पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया था कि उनका अभिषेक नाम के शख्स के साथ अफेयर है. अनुराग ने ये भी कहा था कि इसी मामले को लेकर उनकी अभिषेक के साथ हाथापाई भी हुई थी. अब इन आरोपों पर ऋतिका चौहान ने पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर अनुराग के सभी आरोपों को खारिज किया और कई स्क्रीनशॉट और चैट्स दिखाकर अपनी बात रखने की कोशिश की.

अफेयर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

वीडियो में ऋतिका चौहान ने कहा कि उन पर लगाए गए अफेयर के आरोप पूरी तरह गलत हैं. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अनुराग को अभिषेक पर शक था, तो फिर वो पहले खुद अभिषेक से मिलते-जुलते और उनके साथ काम क्यों करते थे. ऋतिका ने कहा, "मेरे ऊपर आरोप लगाया गया कि मेरा अफेयर है. लेकिन अनुराग, क्या आप अभिषेक को पहले से नहीं जानते थे? अगर नहीं जानते थे तो फिर उसकी तस्वीरें और वीडियो क्या हैं, जिनमें आप उससे हाथ मिला रहे हैं और साथ में शूट कर रहे हैं?" उन्होंने दावा किया कि जब वो चंडीगढ़ गई थीं, तब अनुराग को पहले से पता था कि वो अभिषेक के फ्लैट जा रही हैं. उनके मुताबिक, अभिषेक उनके पुराने और करीबी दोस्त हैं और अनुराग भी उनसे कई बार मिल चुके हैं.

अकाउंट डिएक्टिवेट करने का भी लगाया आरोप

ऋतिका ने वीडियो में आगे दावा किया कि फरवरी 2024 में जब अनुराग दुबई में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे थे, उसी दौरान उनका सोशल मीडिया अकाउंट डिएक्टिवेट हो गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि बाद में उन्हें पता चला कि ये अकाउंट अनुराग ने ही बंद करवाया था. ऋतिका ने कहा कि वो अकाउंट रिकवर कराने के लिए गई थीं और इस पूरी प्रक्रिया से जुड़े रिकॉर्ड भी उनके पास मौजूद हैं.

चैट्स दिखाकर पेश की सफाई

अपने दावों को मजबूत करने के लिए ऋतिका ने वीडियो में कुछ चैट्स के स्क्रीनशॉट भी दिखाए. उनके मुताबिक, ये चैट्स अभिषेक और उनके परिवार के बीच की बातचीत की हैं. ऋतिका ने दावा किया कि चैट्स में अभिषेक उनकी मां को शुभकामनाएं देते नजर आते हैं और उनका भाई भी अभिषेक को मामा कह रहा है. इसके अलावा उन्होंने सोशल मीडिया की एक पुरानी पोस्ट भी दिखाई, जिसमें उन्होंने अभिषेक को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें अपना भाई बताया था. ऋतिका ने कहा कि उनका और अभिषेक का रिश्ता भाई-बहन जैसा है और इसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है.

"अगर अफेयर होता तो क्या सिक्योरिटी के साथ जाती?"

वीडियो में ऋतिका ने अनुराग के उस आरोप का भी जवाब दिया, जिसमें कहा गया था कि वो बिना बताए अभिषेक से मिलने गई थीं. ऋतिका ने कहा, "अगर मेरा अफेयर होता, तो क्या मैं आपकी सिक्योरिटी के साथ वहां जाती? क्या मैं अपने दो भाइयों को साथ लेकर जाती? ये बात समझ से परे है कि मेरे खिलाफ ऐसी कहानी क्यों बनाई जा रही है." उन्होंने ये भी दावा किया कि उस समय वो पांच महीने की प्रेग्नेंट थीं और अनुराग उनसे किसी पुराने विवाद का बदला लेने की कोशिश कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे के पति विक्की जैन बने फिल्म प्रोड्यूसर, लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस, टाइगर श्रॉफ, एल्विश के साथ करेंगे बड़ी शुरुआत

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें