Anand Ahuja के बर्थडे पर Sonam Kapoor ने शेयर कीं रोमांटिक फोटोज, कैप्शन में लिखी दिल की बात

Published on 30 जुल॰ 2026

बॉलीवुड

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 30, 2026, 04:39 PM IST

Sonam Kapoor Post on Anand Ahuja Birthday: सोनम कपूर ने पति आनंद आहूजा के जन्मदिन पर बेहद प्यार भरा पोस्ट शेयर किया। एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Image

सोनम कपूर ने किया पोस्ट (Image Source: Sonam Kapoor/ Instagram)

Sonam Kapoor Post on Anand Ahuja Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और आनंद आहूजा (Anand Ahuja) बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल्स में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। आनंद आहूजा के जन्मदिन के मौके पर सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं और उनके लिए एक बेहद इमोशनल नोट लिखा। सोनम कपूर की पोस्ट आते ही सोशल मीडिया पर आते ही छा गया है। तो चलिए जानते हैं सोनम कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

सोनम कपूर ने किया पोस्ट

एक्ट्रेस सोनम कपूर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह सोनम कपूर की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। सोनम कपूर ने अपने पति आनंद आहूजा के बर्थडे के मौके पर एक खास पोस्ट किया है। सोनम कपूर ने अपने पति संग बिताए रोमांटिक पलों की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सोनम कपूर और आनंद आहूजा को देखने के बाद लोग उन्हें बस देखते रह गए। सोनम कपूर की इन तस्वीरों के साथ-साथ कैप्शन भी लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सोनम कपूर की ये तस्वीर आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं।

कैप्शन में लिखी ये बात

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा के बर्थडे पर शेयर की गई इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 'प्रिय आनंद,थैंक यू कि तुम मेरी सबसे सेफ जगह हो, मेरा सबसे बड़ा सहारा, मेरा सबसे अच्छा घूमने वाला साथी, जिससे मैं बिना कुछ छुपाए सब कुछ शेयर कर सकती हूं और जो मुझे वक्त-वक्त पर हकीकत की याद दिला देता है। मेरे सबसे फेवरेट इंसान को हैप्पी बर्थडे।

हर जन्म में मैं तुम्हें ही चुनूंगी। मैं तुमसे जितना प्यार करती हूं, शायद तुम कभी पूरा नहीं समझ पाओगे। आई लव यू सो मच।' सोनम कपूर की पोस्ट को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay

अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Entertainment
  • Bollywood

End of Article