
अमिताभ बच्चन Image Credit source: amitabhbachchan/Instagram
Amitabh Bachchan Land in Ayodhya: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने एक बड़ा फैसला लिया है. सभी जानते हैं कि बिग बी अपने पिता से कितना करीब थे. अब एक्टर ने पिता की याद में धर्मशाला बनाने का ऐलान किया है. जी हां, अमिताब अयोध्या में अपने पिता और मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन की याद में 20 कमरों वाली धर्मशाला बनवाने की योजना बना रहे हैं. यह धर्मशाला जल्द बनने वाले दशरथ पथ के किनारे बनाई जाएगी. इसके लिए हरिवंश राय बच्चन मेमोरियल ट्रस्ट ने करीब 15 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी है.
अधिकारियों के मुताबिक, धर्मशाला के निर्माण के लिए बिल्डिंग प्लान अयोध्या विकास प्राधिकरण (ADA) के पास मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. ADA के उपाध्यक्ष अनुराग जैन ने द प्रिंट से बातचीत में कहा, देशभर की कई जानी-मानी हस्तियों ने अयोध्या के विकास में योगदान दिया है. इसी भावना के साथ अमिताभ बच्चन ने भी धर्मशाला के बिल्डिंग प्लान की मंजूरी के लिए आवेदन किया है.
ये भी पढ़ें: दूसरों में कमियां निकालना बंद करना होगाकैटरीना कैफ की बॉडी शेमिंग पर भड़के पाकिस्तानी एक्टर अली जफर
श्रद्धालुओं के लिए बनवा रहे धर्मशाला
बताया जा रहा है कि इस धर्मशाला का मकसद देश के अलग-अलग हिस्सों से अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने की सुविधा देना है धर्मशाला में एक ऐसा हॉल भी बनाया जाएगा, जहां हरिवंश राय बच्चन की कविताओं की किताबें रखी जाएंगी. इसके अलावा उनके जीवन और साहित्यिक सफर से जुड़े पोस्टर भी लगाए जाएंगे.
रणबीर कपूर ने भी खरीदी है जमीन
वहीं, एक्टर रणबीर कपूर ने भी अयोध्या के द सरयू प्रोजेक्ट में 2,134 वर्ग फुट का प्लॉट खरीदा है. इसकी कीमत करीब 3.31 करोड़ रुपये बताई गई है. इससे पहले रणबीर ने एक बयान में कहा था कि उन्हें लगता है कि अयोध्या ने मुझे चुना है. उन्होंने अयोध्या को भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत का अहम हिस्सा बताया था और कहा था कि यह निवेश उनके परिवार की विरासत का हिस्सा बनेगा.

कहकशा परवीन
टीवी 9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर काम कर रहीं कहकशा परवीन को मीडिया इंडस्ट्री में 6 साल का अनुभव है. इन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है और इलेक्ट्रोनिक मीडिया एंड टीवी प्रोडक्शन में डिप्लोमा किया है. कहकशा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद नवोदया टाइम्स में मनोरंजन सेक्शन में कंटेंट लिखना और सेलिब्रेटिजी के इंटरव्यू लेती रही हैं. एबीपी नेटवर्क में भी कहकशा बतौर सब एडिटर मनोरंज की खबरें लिखती रही हैं. इन्हें ट्रैवल, फैशन, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में लिखने और पढ़ने का शौक है.
Read More