हिसार6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हिसार में आधी रात को अतिरिक्त निगम आयुक्त (एएमसी) डाॅ. प्रदीप हुड्डा के घर कचरा फेंकते बाइक सवार।
हिसार शहर में 24 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच तनातनी लगातार बढ़ती जा रही है। एक तरफ जहां प्रशासन ने शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के लिए सख्ती दिखाते हुए गाड़ियों को एस्कॉर्ट कराकर कूड़ा उठवाना शुरू कर दिया है।
वहीं, दूसरी तरफ अधिकारियों को निशाना बनाने का मामला भी सामने आया है। ताजा मामला हिसार के अतिरिक्त निगम आयुक्त (एएमसी) डा. प्रदीप हुड्डा के सरकारी आवास का है। आधी रात को आवास पर नकाबपोश चार बाइक सवारों ने पॉलिथीन में भरकर कचरा फेंक दिया। यह पूरी वारदात एडीसी आवास के बाहर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है।
फिलहाल, पुलिस वीडियो के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि एरिया के कई सीसीटीवी चेक किए जा रहे है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों तक पहुंचा जा सके। बता दें कि तीन दिन पहले भी हड़ताल पर बैठी कुछ महिला सफाईकर्मियों ने पुलिस कर्मियों पर कूड़ा फेंक दिया था। इसे लेकर खूब हंगामा हुआ था।
एडीसी के घर पर कचरा फेंकते हुए 2 PHOTOS…

हिसार में बाइक सवार लोग अतिरिक्त निगम आयुक्त (एएमसी) के घर पॉलिथिन फेंकते नजर आ रहे हैं।

बाइक सवार लोग एएमसी के घर पॉलिथिन फेंककर भागते नजर आ रहे हैं।
27 सेकंड का CCTV वीडियो आया सामने
एमएसी प्रदीप हुड्डा का हिसार के बरवाला चुंगी स्थित घर है। सामने आया सीसीटीवी फुटेज करीब 27 सेकंड का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि 4 बाइक सवार आधी रात (करीब 12:30 बजे) एडीसी आवास के पास पहुंचते हैं और पॉलिथीन में भरा कचरा फेंककर मौके से फरार हो जाते हैं। यह घटना 28 सितंबर की रात की बताई जा रही है।

बाइक नंबरों से पहचान में जुटी पुलिस
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक के नंबर ट्रेस किए जा रहे हैं, ताकि कचरा फेंकने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

तीन दिन पहले पुलिस से भिड़ गए थे सफाईकर्मी

हिसार में तीन दिन पहले सातरोड़ में पुलिसकर्मचारियों पर कचरा फेंकते नगर निगम कर्मचारी। इसे लेकर खूब बवाल हुआ था।
तीन दिन पहले हिसार में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी पुलिस से भिड़ गए थे। सफाईकर्मी सड़क पर कचरा डालकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे हटाने निगम की एक टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने टीम को कचरा उठाते देखा उन्होंने जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। पुलिसकर्मी सभी को समझाने लगे और उन्हें साइड होकर प्रदर्शन करने को कहने लगे।
प्रदर्शनकारी पुलिस की बात नहीं माने और कचरा उठाने से रोकने लगे। इस पर पुलिस उन्हें हिरासत में लेने लगी। जिस पर कुछ सफाईकर्मियों ने पुलिसकर्मियों पर ही कचरा फेंकना शुरू कर दिया। महिला कर्मी भी कूड़े से भरे थैले सिर पर मारती दिखी थीं। बिगड़ते हालात को देखते हुए हिसार मेयर प्रवीण पोपली और निगम कमिश्नर ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाकर सहयोग की अपील की थी।

हिसार में पुलिस पहरे में कचरा उठाने का काम शुरू हो गया है जिसका नगर निगम कर्मचारी लगातार विरोध कर रहे हैं।
हड़ताल के बीच बढ़ी तनातनी, पुलिस सुरक्षा में उठाया जा रहा कूड़ा
हिसार में पिछले 24 दिनों से सफाई कर्मचारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं, जिससे शहर भर में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। आमजन की असुविधा को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा (एस्कॉर्ट) के बीच गाड़ियों के जरिए शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान का काम शुरू कराया था। इसी प्रशासनिक सख्ती के बीच एडीसी आवास के बाहर कचरा फेंकने की यह घटना सामने आई है।

-----------------------
ये खबर भी पढ़ें…
हिसार में सफाई-कर्मियों ने पुलिस पर कचरा फेंका, VIDEO:धक्का-मुक्की हुई, थैले सिर पर पटके; निगम ने इमरजेंसी मीटिंग बुलाई

हिसार में हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मी गुरुवार को पुलिस से भिड़ गए। सफाईकर्मी सड़क पर कचरा डालकर प्रदर्शन कर रहे थे, जिसे हटाने निगम की एक टीम पुलिस बल के साथ पहुंची। जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने टीम को कचरा उठाते देखा उन्होंने जोरदार हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी। (पूरी खबर पढ़ें)
.
खबरें और भी हैं...
जीजेयू कुलपति को हटाने पर छात्रों ने पटाखे फोड़े: विश्वविद्यालय गेट पर लड्डू बांटे; प्रोफेसर नरसी की जगह डॉ. विजय कुमार ने कार्यभार संभाला
1:05- कॉपी लिंक
शेयर
कांग्रेस नेता को मिली जान से मारने की धमकी: हिसार में वजीर सिंह पूनिया से कहा- बेटा और तुम शहर छोड़ दो

- कॉपी लिंक
शेयर
हरियाणा में मानसून सुस्त, 13 जिलों में पारा 35°C पार: हिसार सबसे गर्म शहर; 1 सितंबर से बदलेगा मौसम

- कॉपी लिंक
शेयर
रामपाल के सतलोक आश्रम में घुसे 3 युवक पकड़े: दीवार फांदकर भाग रहे थे; कोर्ट में पेशकर जेल भेजा
- कॉपी लिंक
शेयर