Ambikapur Unique Protest: गड्ढों की शिकायत पर सुनवाई नहीं तो युवक ने अपनाया अनोखा तरीका, सड़क पर प्रदर्शन कर उठाई आवाज

Published on 14 सित॰ 2026

Ambikapur Unique Protest: छत्तीसगढ़ Chhattisgarh के अंबिकापुर नगर पालिक निगम AMC के स्वागत द्वार के नीचे सड़क पर जमा कीचड़ और बड़े गड्ढों Potholes के बीच युवक ने अलग अंदाज में प्रदर्शन Unique Protest कर प्रशासन का ध्यान समस्या की ओर खींचने की कोशिश की।

बताया जा रहा है कि अंबिकापुर Ambikapur की सड़क की खराब स्थिति को लेकर लंबे समय से परेशानी बनी हुई है। बारिश के बाद सड़क road पर पानी और कीचड़ जमा होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दोपहिया वाहन चालकों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं।

Ambikapur में गड्ढों की शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई तो युवक ने किया Unique Protest, VIDEO Viral

छत्तीसगढ़ के Ambikapur में खराब सड़क और गड्ढों को लेकर एक युवक ने अनोखे अंदाज में Protest किया। नगर पालिक निगम के स्वागत द्वार के नीचे सड़क पर जमा कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के बीच युवक… pic.twitter.com/x3jyz1Rx3n

— Bansal News Official (@BansalNews_) September 14, 2026

स्थानीय समस्या पर सुनवाई नहीं होने से नाराज युवक ने विरोध का अलग तरीका चुना। नगर निगम के स्वागत द्वार के ठीक नीचे खराब सड़क और कीचड़ के बीच प्रदर्शन करते हुए उसने जिम्मेदार अधिकारियों और सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की। युवक के इस प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जो लोगों का ध्यान खींच रहा है।

यह भी पढ़ें: Bhilai Spa Center Raid: भिलाई के सूर्या मॉल स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 8 युवतियों पर बाउंड ओवर एक्शन

नगर निगम के स्वागत द्वार के नीचे सड़क बदहाल

इस विरोध के जरिए शहर की सड़क व्यवस्था और उसके रखरखाव को लेकर सवाल उठाए गए हैं। खास बात यह है कि जिस स्थान पर युवक ने प्रदर्शन किया, वहीं नगर पालिक निगम का स्वागत द्वार भी मौजूद है। ऐसे में स्वागत द्वार के नीचे ही सड़क की बदहाल स्थिति चर्चा का विषय बन गई है।

नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई पर नजर

अब स्थानीय लोगों की नजर नगर निगम और प्रशासन की कार्रवाई पर है। लोगों को उम्मीद है कि सड़क पर बने गड्ढों को जल्द भरने के साथ जलभराव और कीचड़ की समस्या का भी स्थायी समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Raipur Yuvati Petrol Fire Attempt: रायपुर में युवती को जिंदा जलाने की कोशिश, छेड़छाड़ का विरोध करने पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

लेखक