Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर| Navbharat Live

Published on 21 जुल॰ 2026

Akola News: अकोला में बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित, सामाजिक दायित्व पर दिया जोर

विज्ञापन

सार

Business Community Akola: अकोला में यंग इंडिया बिजनेस क्लब के पदग्रहण समारोह में न्यायाधीश संजय मेहरे ने उद्यमियों से व्यापार के साथ सामाजिक समस्याओं के समाधान में योगदान देने का आह्वान किया।

akola young india business club new executive committee

यंग इंडिया बिजनेस क्लब- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

विस्तार

Akola Business Club: व्यापारियों और उद्यमियों को अपने व्यापार के साथसाथ समाज में पनपने वाली समस्याओं के निवारण तथा रचनात्मक वातावरण बनाने में योगदान देकर समाज के प्रति अपना दायित्व पूरा करना चाहिए, ऐसा आवाहन मुंबई उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायधीश संजय मेहरे ने किया। स्थानीय वेलकमइन सभागृह में संपन्न हुए यंग इंडिया बिज़नेस क्लब के पदग्रहण समारोह में उद्घाटनकर्ता के रूप में न्या. मेहरे मार्गदर्शन कर रहे थे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड एग्रीकल्चर व वायबीसी के निदेशक सिद्धार्थ रुहाटिया, विदर्भ चैंबर के अध्यक्ष नीरव वोरा, क्लब के चेयरमैन रमाकांत खेतान, व्यवस्थापकीय निदेशक एड. देवेंद्र अग्रवाल, निवर्तमान अध्यक्ष नीलेश बियाणी, नूतन अध्यक्ष कपिल ठक्कर, निवर्तमान सचिव श्रीराम पांडे, नूतन सचिव काजल राजवैद्य आदि उपस्थित थे।दीप प्रज्ज्वलन और अतिथि सत्कार से यह समारोह आरम्भ किया गया।

अकोला में यंग इंडिया बिजनेस क्लब की नई कार्यकारिणी गठित

इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी घोषित की गई। क्लब की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष कपिल ठक्कर, सचिव काजल राजवैद्य, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्रीराम पांडे, सहसचिव रूपाली धोत्रे, वायबीसी डायमंड के रूप में पूर्व अध्यक्ष नीलेश बियाणी के अलावा सीमा रुहाटिया, अपूर्वा पडगीलवार, रिझवाना मुसानी, डॉ. सपना मित्तल, योगेश तिवारी, आशिष पवित्रकार, वल्लभ नारे, विशाल कलंत्री, आशिष दोडिया, अनंत जाधव, डॉ. मनीष सेठी, अस्लम गाझी, राजकुमार अग्रवाल, छाया अग्रवाल, एड. इल्यास शेखाणी, रवींद्र फाटे, ठाकुरदास चौधरी, पंकज सतनानी, अमित वानखडे आदि को भी शामिल किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

कपिल ठक्कर बने अध्यक्ष

क्लब चेयरमैन रमाकांत खेतान, व्यवस्थापकीय निदेशक एड. देवेंद्र अग्रवाल, डॉ. मनोज अग्रवाल, संदीप सोनालावाला, विवेक मंत्री, शार्दूल दिगंबर आदि की उपस्थिति में यह सूची घोषित की गई। नए अध्यक्ष कपिल ठक्कर ने नई कार्यकारिणी, व्यवस्थापकीय निदेशक एड. देवेंद्र अग्रवाल के मार्गदर्शन में घोषित कर कहा कि व्यापार व उद्योग क्षेत्र के विकास के लिए वे जोरदार तरीके से काम कर कई रचनात्मक पहल चलाएंगे।

यंग इंडिया बिजनेस क्लब अकोला की नई टीम तैयार

इस समारोह में आउटगोइंग अध्यक्ष नीलेश बियाणी ने पिछले वर्ष अपनी सेवाओं तथा उपक्रमों की जानकारी दी। वहीं आउटगोइंग सचिव श्रीराम पांडे ने लेखाजोखा प्रस्तुत किया. कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित विदर्भ चैंबर के अध्यक्ष नीरव वोरा व सिद्धार्थ रुहाटिया का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर पूर्व न्यायधीश मेहरे को शॉल व स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही क्लब सदस्य विवेक मंत्री का भी सत्कार किया गया।

ये भी पढे़: गोंदिया में NEET विवाद और सोनम वांगचुक के समर्थन में बड़ा प्रदर्शन, जिला भर में गूंजी विरोध की आवाज

व्यापार विकास पर रहेगा फोकस

क्लब के व्यवस्थापकीय निदेशक एड. देवेंद्र अग्रवाल ने अपने मनोगत में यंग इंडिया बिज़नेस क्लब के विभिन्न उपक्रमों की जानकारी दी और व्यापारउद्योग के लिए नवाचार, नई विचारधाराओं और संवाद का लाभ लेने के उद्देश्य से इस संस्था के सदस्य बनने का आवाहन किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में रमाकांत खेतान ने क्लब के समग्र उपक्रमों की जानकारी देते हुए नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। संचालन शालिनी रोम ने किया और आभार श्रीराम पांडे ने माना।

Follow Navbharatlive whatsapp