Akhilesh Yadav Statement: लखनऊ में जयप्रकाश नारायण (जेपी) सेंटर को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Statement) ने जेपी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने पैसों के आगे इस सेंटर का महत्व खत्म कर दिया है। अखिलेश (Akhilesh Yadav Statement) ने कहा कि जेपी ने जिस संपूर्ण क्रांति का रास्ता दिखाया था, उसी पर चलकर देश और प्रदेश में बदलाव लाया जाएगा।
‘यह परिवर्तन की शुरुआत है’
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Statement) ने कहा, “पैसों के बोझ से इस स्थान को डुबा दिया गया। पैसे की खनक के आगे इस सेंटर को बेच दिया गया।” उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के एक आह्वान पर देश में बड़ा परिवर्तन हुआ था। आज यहां आने की अनुमति मिलना भी बदलाव का संकेत है। सपा अध्यक्ष ने कहा, “आज हमें यहां आने दिया गया है, लगता है बदलाव होगा। यह परिवर्तन की शुरुआत है।” उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं करती और हर चीज को बेचने में लगी है।
हिरासत में लिए गए युवाओं को रिहा करने की मांग
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Statement) ने हिरासत में लिए गए छात्र-नौजवानों को तत्काल रिहा करने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार का कार्यकाल समाप्ति की ओर बढ़ रहा है, इसलिए वह बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि जेपी ने संपूर्ण क्रांति के जरिए बदलाव का जो रास्ता दिखाया था, समाजवादी पार्टी उसी रास्ते पर आगे बढ़ेगी।
चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि आयोग अब निष्पक्ष नहीं रह गया है। उन्होंने कहा कि सरकार पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) से घबराई हुई है। सपा अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा, “ये लोग पत्थर दिल हैं। आज लाठी नहीं दिख रही है, यह परिवर्तन की आहट है।” उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें: Gold Silver Rate Today: बीते 8 दिन इतना महंगा हुआ सोना, चांदी में भी आई तेजी, जानें आज का ताजा भाव
बीजेपी पर हिटलर से सीखने का आरोप
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Statement) ने बीजेपीपर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पार्टी के लोग हिटलर से सीखकर आए हैं। महिलाओं और बेटियों के साथ दुर्व्यवहार से जुड़ी घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि तस्वीरें भले ही ठीक दिखाई दें, लेकिन बेटियों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उसके लिए बीजेपी के लोग जिम्मेदार हैं। अखिलेश की इन टिप्पणियों के बाद प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।
ये भी पढ़ें: Dhruv Rathee New Video: 'मुझे किडनैप किया गया', ध्रुव राठी का नया वीडियो वायरल, पासपोर्ट दिखाकर बोले- मैं भारतीय हूं और रहूंगा