NSA Ajit Doval : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोवाल का नाम चर्चा में है। वजह बिहार से एक ऐसे जालसाज को गिरफ्तार किया है, जिसने डोवाल का अंडरकवर एजेंट बताकर करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई है।
अजीत डोभाल....जिनका नाम ही काफी है, जिनका नाम सुनते ही दुशमनों का कलेजा कांप जाता है। लेकिन हाल ही में बिहार से एक फर्जी आईएएस अधिकारी की गिरफ्तारी हुई है। जिसने खुद को अजीत डोभाल का अंडरकवर एजेंट बताकर करीब 100 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई थी। पटना से लेकर दिल्ली और तक इस जालसाज के चर्चे हो रहे हैं। तो आइए जानते हैं एनएसए चीफ अजीत डोभाल के पास कितनी संपत्ति है और उनकी मासिक कितनी सैलरी मिलती है....
अजीत डोभाल को कितनी मिलती है सैलरी?
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल का मासिक वेतन लगभग ₹1,62,500 से ₹2,00,000 के बीच है। वेतन के साथ मिलने वाले अन्य भत्तों और सरकारी सुविधाओं को मिलाकर उनकी सालाना सैलरी 2 लाख के आसपास होती है। वह केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के बराबर रैंक हासिल है। लेकिन पावर की बात की जाए तो वह कई सेंट्रल मिनिस्टर से ज्यादा ताकत रखते हैं।
अजीत डोभाल के पास कितनी है संपत्ति?
बता दें कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की Net Worth के बारे में कोई भी आधिकारिक या सार्वजनिक दस्तावेज मौजूद नहीं है। इस हिसाब से यह बता पाना मुश्किल है कि उनके पास टोटल कितनी संपत्ति है। क्योंकि एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी होने के कारण उनकी 'फाइनेंशियल' (Financial) के बारे में जानकारी को पूरी तरह से गोपनीय रखा जाता है।
कहां रहते हैं अजीत डोभाल
- अजीत डोभाल नई दिल्ली के सबसे पॉश इलाके कहने जाने वाले लुटियंस जोन में 5 जनपथ रोड स्थित एक सरकारी बंगले में रहते हैं। जो हाई-सिक्योरिटी से लैस है। जहां दर्जनों जवान बंगले के आसपास उनकी सुरक्षा में तैनात रहते हैं।
- बता दें कि डोभाल को देश के सबसे संवेदनशील पद पर होने के कारण शीर्ष स्तर की Z+ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इसके साथ ही उन्हें सरकार की तरफ से बुलेटप्रूफ गाड़ियां मुहैया कराई गई हैं।
अजीत डोभाल की लाइफ स्टाइल और फैमिली
- अजीत डोभाल का जो पद है और जो सुविधाएं दी गई हैं, उसके हिसाब से वह काफी सादगी और सिंपल तरीके से रहते हैं। वह किसी विवादित मुद्दे में नहीं पड़ते। इसके अलावा वो सार्वजनिक चर्चाओं से भी दूरी बनाते हैं। जबकि उनकी रैंक से कम वाले अफसर और नेता उनसे कहीं ज्यादा लग्जरी लाइफ स्टाइल जीते हैं। डोभाल का पूरा जीवन देश की सुरक्षा, खुफिया सेवा और नौकरशाही के लिए समर्पित रहा है।
- अजीत डोभाल के परिवार में बात करें तो उनकी पत्नी का नाम अरुणी डोवाल है। जिनसे उनका विवाह साल 1972 में हुआ था। उनके दो बेटे हैं, जिनका नाम शौर्य डोवाल और विवेक डोवाल है। जो कि बिजनेस करते हैं।
Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।