Ajay Devgn की ‘धमाल 4’ का बॉक्स ऑफिस पर कमाल, 13 दिनों में 133 करोड़ पार, 200 करोड़ क्लब पर नजर| Navbharat Live

Published on 23 जुल॰ 2026

Updated On: Jul 23, 2026 | 08:21 AM IST

विज्ञापन

सार

Dhamaal 4 BO Collection: कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' दूसरे हफ्ते में भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। वर्किंग डे के बावजूद फिल्म ने 13वें दिन करोड़ों की कमाई की और अब 150 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंच गई है।

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13

फिल्म 'धमाल 4' (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

विस्तार

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 13: बॉलीवुड के सिंघम अजय देवगन के कॉमेडी अवतार को दर्शकों के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। गोलमाल हो या धमाल अजय के कॉमिक कैरेक्टर के सभी दीवाने हैं।

धमाल 4 भले ही क्रिटिक्स के अच्छे रिव्यू ना पा सकी हो, लेकिन इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह जरूर बना ली है। रिलीज के दूसरे हफ्ते के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छायी हुई है। इस फिल्म ने कई फिल्मों को तगड़ा कॉम्पीटिशन दिया है। इस बुधवार को फिल्म के 13वें दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आंकड़े सामने आ गए हैं।

बुधवार को घटी कमाई

दूसरे हफ्ते के सोमवार पर धमाल 4 ने लगभग 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी और मंगलवार को भी 4 करोड़ की कमाई कर ये सिलसिला जारी रहा। हालांकि बुधवार को इस कमाई पर हल्का ब्रेक लगा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बुधवार को इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 2.75 करोड़ का नेट कलेक्शन हासिल किया है। बुधवार को वर्किंग डे होने पर भी इतनी कमाई कर पाना अपने आप में एक बहुत बड़ी बात है।

सम्बंधित ख़बरें

150 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से बढ़ रही फिल्म

देशभर में लगभग 8,000 शोज़ के साथ चल रही धमाल 4 जल्द ही भारत में 150 करोड़ रुपये के नेट क्लब में एंट्री कर सकती है। यदि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में फिर उछाल आता है, तो यह आंकड़ा आसानी से पार होने की उम्मीद है।

वर्ल्डवाइड 200 करोड़ क्लब पर नजर

घरेलू बाजार के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए धमाल 4 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन जल्द ही 200 करोड़ रुपये के आंकड़े को छू सकता है।

कलेक्शन प्रकार कमाई (करोड़ रुपये)
भारत नेट कलेक्शन 133.86
भारत ग्रॉस कलेक्शन 160.02
वर्ल्डवाइड कलेक्शन 182.62

क्या है धमाल 4 की कहानी?

धमाल फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त चार दोस्तों की कहानी पर आधारित है, जिन्हें M नाम के एक रहस्यमयी निशान के नीचे छिपे खजाने का सुराग मिलता है। इसके बाद खजाने तक पहुंचने की होड़ शुरू होती है, जिसमें लगातार हास्य, भ्रम और रोमांच से भरपूर घटनाएं सामने आती हैं। यही हल्की-फुल्की कॉमेडी और मनोरंजन दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही है।

ये भी पढ़ें :- NEET Paper Leak पर खुलकर सामने आए सलमान खान, बोले- शिक्षा का ना हो राजनीतिकरण

बॉक्स ऑफिस की मौजूदा रफ्तार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि आने वाले वीकेंड में फिल्म की कमाई में एक बार फिर बड़ा उछाल देखने को मिलेगा और यह 150 करोड़ के साथ-साथ 200 करोड़ वर्ल्डवाइड क्लब की ओर भी मजबूत कदम बढ़ाएगी।

Follow Navbharatlive whatsapp