Airtel Recharge Plan: ₹100 से शुरू ये प्लान, Netflix से SonyLIV तक मिलेगा OTT का फायदा

Published on 22 सित॰ 2026

Airtel Recharge Plans Price: एयरटेल यूजर्स Netflix, Prime Video, Jio Hotstar और Sony LIV जैसे OTT बेनिफिट वाले 5 प्लान देखें। कीमत, डेटा और वैधता की पूरी जानकारी यहां जानें।

Airtel Recharge Plan: आज के दिनों में हर कोई फिल्मों से लेकर वेब सीरीज देखने के लिए OTT प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करता है। अगर आप भी Airtel यूजर हैं तो यह आर्टिकल काम का है। जहां आपके लिए हम लेकर आए हैं ऐसे रिचार्ज प्लान की लिस्ट जहां आप किफायती दामों में Netflix, Prime Video, Jio Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म का का सब्सक्रिप्शन पा सकते हैं।

Airtel Prepaid Recharge: एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज

1) 200 रु. वाला एयरटेल रिचार्ज

लिस्ट में पहले नंबर पर एयरटेल का 200 रु वाला रिचार्ज आता है। यहां पर ग्राहकों को 28 दिन की वैधता संग 30GB डेटा और Prime Video Mobile Edition,Jio Hotstar Mobile, Zee5 Premium और SonyLIV + 18 OTTs as part of Airtel Xstream Play Subscription का सब्सक्रिप्शन मिलता है। ध्यान रहे कि इस प्लान में कॉल और मैसेज की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

2) 279 रु. एयरटेल रिचार्ज

अगर आप केवल Netflix Subscription चाहते हैं तो एयरटेल का 279 रु. वाला पैक मस्ट ट्राई है। यहां पर ग्राहकों को 30 दिनों की वैधता संग नेटफिलिक्स, जियो हॉटस्टार सुपर, zee5 प्रीमियम और Sony Liv का विकल्प मिलता है। यह पैक भी 30GB डेटा ऑफर करता है।

3) 100 रु. एयरटेल रिचार्ज

अगर आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो 100rs Airtel Recharge एक्स्प्लोर कर सकते हैं। यहां पर आपको 1 महीने की वेलेडिटी के साथ 6GB डेटा और Sony Liv Subscription मिलता है। ध्यान देने वाली बात है कि इस पैक में सोनी लिव के अलावा कोई भी सब्सक्रिप्शन शामिल नहीं है और न ही कॉल-SMS की सुविधा है।

4) 409 रु. एयरटेल रिचार्ज

अगर आप कॉलिंग और SMS की सुविधा के साथ OTT पैक चाहते हैं तो इसके लिए 409 रु. में खर्च करने पड़ सकते हैं। यह प्लान, अनलिमिटेड कॉल्स, 2.5GB डेटा, 28 दिनों की वैधता, 5 रु. टॉकटाइम और SonyLIV सब्सक्रिप्शन, अनलिमिटेड 5G डेटा, एडोब एक्सेस प्रीमियम, एयरटेल सेफ और फ्री हैलेट्यून जैसे बेनिफिट्स संग आता है।

5) 598 रु. वाला रिचार्ज

Airtel का 598 रु. वाला रिचार्ज प्लान ग्राहकों के लिए खास है। यहां पर 28 दिनों की वैधता पर अनलिमिटेड कॉल्स, 2GB डेटा पर डे, 100SMS पर डे मिलता है। वहीं, ओटीटी लाभों की बात करें तो यूजर्स इस पैक में नेटफ्लिक्स बेसिक, जियो हॉटस्टार सुपर, ZEE5 प्रीमियम, एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम, अनलिमिटेड 5G डेटा, एडोब एक्सेस प्रीमियम, एयरटेल सेफ और फ्री हेलो ट्यून्स सब्सक्रिप्शन मिलता है।