Airtel का नया ₹348 प्रीपेड प्लान लॉन्च, फ्री मिलेगा Adobe का ₹4,000 वाला सब्सक्रिप्शन

Published on 13 अक्टू॰ 2026

भारती एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए ₹348 का नया प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है. कंपनी ने इसे अपने सभी टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध कराया है. खास बात यह है कि इसमें 5G डेटा का फायदा नहीं मिलता, लेकिन रोजाना मिलने वाला डेटा ₹349 वाले प्लान से ज्यादा है. इसके अलावा ग्राहकों को 12 महीने के लिए Adobe Express Premium समेत कुछ एक्स्ट्रा सुविधाएं भी दी जा रही हैं.

Airtel ₹348 प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

एयरटेल के नए ₹348 प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 28 दिन तक अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके साथ हर दिन 2GB डेटा और 100 SMS दिए जाते हैं. जिन ग्राहकों को रोजाना ज्यादा डेटा चाहिए और जिनके इलाके में 5G की सुविधा नहीं है, उनके लिए यह प्लान उपयोगी हो सकता है.

इस प्लान में 12 महीने के लिए Adobe Express Premium का सब्सक्रिप्शन भी शामिल है. कंपनी के मुताबिक, इस सुविधा की कीमत करीब ₹4,000 है. इसके अलावा ग्राहकों को Airtel Safe की सुविधा और 30 दिन के लिए मुफ्त Hellotunes भी मिलती हैं.

₹349 वाले प्लान से कितना अलग है ₹348 का रिचार्ज?

एयरटेल का ₹349 वाला प्रीपेड प्लान भी उपलब्ध है, लेकिन दोनों के फायदे अलग-अलग हैं. ₹349 के प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 1.5GB डेटा और 100 SMS प्रतिदिन मिलते हैं. इसमें अनलिमिटेड 5G डेटा भी शामिल है, जिसकी सीमा 30 दिनों के लिए 300GB बताई गई है. इस प्लान में 6 महीने तक मुफ्त Apple Music और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium भी मिलता है. दोनों प्लान में बड़ा अंतर डेटा और 5G सुविधा का है. ₹348 के प्लान में रोज 2GB डेटा मिलता है, जबकि ₹349 वाले प्लान में रोज 1.5GB डेटा के साथ 5G का लाभ मिलता है.

आपके लिए कौन-सा प्लान बेहतर?

अगर आपके इलाके में 5G नेटवर्क उपलब्ध है और आप ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं, तो ₹349 वाला प्लान सही हो सकता है. वहीं, अगर आप मुख्य रूप से 4G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हैं और रोजाना ज्यादा डेटा चाहते हैं, तो ₹348 वाला प्लान आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है. रिचार्ज चुनने से पहले अपने इलाके में नेटवर्क की उपलब्धता और अपनी डेटा जरूरत को ध्यान में रखें.

ये भी पढ़ें-WhatsApp पर अनजान नंबर से कॉल आ रही है? ठगी से बचना है तो तुरंत अपने फोन में कर लें ये 2 सेटिंग

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More

google button