UN on AI: AI एआई की दौड़ को धीमा करने और लाभप्रदता बढ़ाने की चुनौती को लेकर वैश्विक स्तर पर भारी हलचल मची हुई है. एआई एक्सपर्ट, वैज्ञानिक और नेता कई मतों में बंट गए हैं. वहीं अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस विवाद में शिरकत की है.
UN on AI: AI एआई की दौड़ को धीमा करने और लाभप्रदता बढ़ाने की चुनौती को लेकर वैश्विक स्तर पर भारी हलचल मची हुई है. एआई एक्सपर्ट, वैज्ञानिक और नेता कई मतों में बंट गए हैं. वहीं अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस विवाद में शिरकत की है.
![]()
New Update
/newsnation/media/media_files/2026/09/17/un-statement-amidst-global-debate-on-ai-2026-09-17-11-41-16.jpg)
UN statement amidst global debate on AI
UN on AI: कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को लेकर इन दिनों दुनियाभर में हलचल मची है. एआई की दौड़ को धीमा करने और लाभप्रदता बढ़ाने की चुनौती को लेकर वैश्विक स्तर पर भारी हलचल मची हुई है. एआई एक्सपर्ट, वैज्ञानिक और नेता कई मतों में बंट गए हैं. वहीं अब संयुक्त राष्ट्र (UN) ने भी इस विवाद में शिरकत की है.
एंथ्रोपिक और OpenAI की सेफ्टी टीम से जुड़े रिसर्चर ने चेतावनी दी है कि अनियंत्रित एआई मानवता के लिए गंभीर अस्तित्वगत खतरा बन सकता है. इस बात पर चिंता जताई जा रही है कि यदि एआई सिस्टम ने खुद को इंसानी नियंत्रण के बिना सुधारना शुरू कर दिया, तो स्थिति हाथ से निकल सकती है.
United Nations Secretary General Antonio Guterres said nations must coordinate global efforts to regulate AI, echoing calls for closer monitoring of the technology after warnings from leaders of the world’s top AI firms. https://t.co/vkLediYbxM
— Bloomberg (@business) September 16, 2026
क्या बोला UN?
संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने AI के सुरक्षित और जिम्मेदार विकास के लिए देशों के बीच मजबूत सहयोग की जरूरत बताई है. उन्होंने कहा कि सरकारें तेजी से विकसित हो रहे शक्तिशाली AI सिस्टम को लेकर उठ रही चिंताओं को नजरअंदाज नहीं कर सकतीं. X पर एक पोस्ट में गुटेरेस ने इस सप्ताह की शुरुआत में जताई गई अपनी चिंताओं को दोहराया. उन्होंने कहा कि AI में बड़ी संभावनाएं हैं, लेकिन इसका विकास इतनी तेजी से हो रहा है कि इसके संभावित खतरों को समझने की दुनिया की क्षमता उससे पीछे रह रही है.
गुटेरेस ने ये लिखा
पोस्ट में गुटेरेस ने लिखा कि AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) से बहुत फायदे हैं, पर इसे बनाने वाले ही कह रहे हैं कि यह हमारी समझ से ज्यादा तेजी से खतरनाक रूप ले रहा है. हमें इनकी बात सुननी होगी. सभी देशों को मिलकर नियम बनाने होंगे ताकि AI सुरक्षित और पारदर्शी रहे और इंसानों का नुकसान न हो.
हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें