Agniveer Vayu Answer Key: अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

Published on 26 सित॰ 2026

Agniveer Vayu Answer Key: अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज करें आपत्ति

अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारीImage Credit source: IAF Instagram

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है. भारतीय वायुसेना ने अग्निवीर वायु Intake 02/2027 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है. कैंडिडेट्स अब अपने प्रश्नपत्र, रिस्पॉन्स शीट और आंसर-की को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. अगर किसी प्रश्न के आंसर पर आपत्ति है, तो उम्मीदवार तय समय के अंदर ऑनलाइन ऑब्जेक्शन भी दर्ज करा सकते हैं. इसके लिए उन्हें आधिकारिक भर्ती पोर्टल पर लॉगिन करना होगा. परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी. उम्मीदवारों को सलाह है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आंसर-की जरूर चेक कर लें.

28 सितंबर तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

इंडियन एयरफोर्स ने प्रोविजनल आंसर-की के साथ ऑब्जेक्शन विंडो भी खोल दी है. उम्मीदवार 26 सितंबर 2026 सुबह 10 बजे से 28 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक अपने प्रश्नपत्र या आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. तय समय के बाद या किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा.

ऐसे चेक करें आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट

उम्मीदवार सबसे पहले इंडियन एयरफोर्स के भर्ती पोर्टल पर जाएं. इसके बाद Agniveer Vayu से जुड़े लिंक पर क्लिक करें. अब Candidate Login Intake 02/2027 का विकल्प चुनें. यहां अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें. लॉगिन करने के बाद स्क्रीन पर क्वेशचन पेपर, प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट दिखाई देगी.

आपत्ति के बाद जारी होगी फाइनल आंसर-की

उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाएगी. समीक्षा के आधार पर जरूरी बदलाव किए जा सकते हैं. इसके बाद अंतिम या मॉडल आंसर-की जारी की जा सकती है. लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.

इतनी मिलेगी सैलरी और सर्विस फंड

अग्निवीर वायु के रूप में चयनित उम्मीदवारों को पहले साल 30,000 रुपये मासिक पैकेज मिलेगा, जिसमें करीब 21,000 रुपये इन-हैंड होंगे. चौथे साल तक मासिक पैकेज बढ़कर 40,000 रुपये हो जाएगा. चार साल की सेवा पूरी होने पर करीब 10.04 लाख रुपये का सर्विस फंड पैकेज ब्याज समेत दिया जाएगा. इसके अलावा 48 लाख रुपये का जीवन बीमा और निर्धारित भत्ते भी मिलेंगे.

सपना यादव

सपना यादव

दिल्ली में जन्मीं सपना यादव TV9 भारतवर्ष डिजिटल में बतौर असिस्‍टेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों से ज्‍यादा के अनुभव के साथ काम जारी है. ह्यूमन इंटरेस्ट, राजनीति, वर्ल्ड, एजुकेशन, नॉलेज, करंट अफेयर्स से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी रखती हैं. दिल्ली यूनिवर्सिटी से BA Hons. हिस्ट्री की पढ़ाई करने के बाद उन्‍होंने पत्रकारिता को लक्ष्‍य बनाया, फिर जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से पीजी डिप्लोमा इन टीवी जर्नलिज्म किया, जामिया से ही हिस्ट्री में मास्टर्स भी किया और फिर इसके बाद गुरु जम्बेश्वर साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. मास कम्‍यूनिकेशन में पत्रकारिता की डिग्री लेने के बाद जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा. इसके बाद उन्‍होंने बतौर ट्रेनी TV9 भारतवर्ष डिजिटल में एक साल तक काम किया. ट्रेनी के दौरान अलग-अलग तरह की खबरों का अनुभव लेने के बाद TV9 भारतवर्ष डिजिटल में असिस्‍टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम शुरू किया. यहां पर एंकरिंग, वॉइस ओवर, वीडियो प्रोडक्शन, न्यूज राइटिंग जैसे काम किए. इस समय वह एजुकेशन डेस्क पर कार्यरत हैं और स्टूडेंट्स के लिए करियर से जुड़े विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, नौकरियों और प्रतियोगी परीक्षाओं और यूनिवर्सिटीज की महत्वपूर्ण जानकारियों को कवर कर रही हैं. सपना यादव को ट्रेवल करना, लिखना- पढ़ना पसंद है और वो प्रकृति को करीब से महसूस करना ज्यादा पसंद करती हैं. पत्रकारिता में सफर अभी जारी है.

Read More

google button