फरीदाबाद7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

वह मकान जिसमें आग लगी और आग के बाद जला हुआ सामान।
फरीदाबाद में NIT-1 के ब्लॉक-A में पूजा के लिए जलाई गई ज्योत से एक घर में आग लग गई। आग से कमरे में रखा एसी, कूलर, अलमारी, कपड़े और अन्य घरेलू सामान जल गया। परिवार के मुताबिक, आग से कई लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।
NIT-1 ए ब्लॉक निवासी नितिन अरोड़ा ने बताया कि घर में पूजा के लिए ज्योत जलाई हुई थी। मंदिर के पास ही कपड़ों पर प्रेस करने के लिए प्रेस भी रखी हुई थी। उनका कहना है कि संभवत: ज्योति से पास रखे कपड़े में आग लगी और देखते ही देखते आग ने तेजी से फैल गई।
उन्होंने बताया कि आग घर के ऊपर बने कमरे में लगी थी। आग के समय कमरे में कोई मौजूद नहीं था। आग की लपटें और धुआं दिखाई देने के बाद परिवार को घटना का पता चला।

आग लगने से जला घरेलु सामान।
एसी, कूलर और कपड़े जले
नितिन अरोड़ा के अनुसार आग से कमरे में रखा एसी, कूलर, अलमारी, कपड़े और अन्य सामान जल गया। परिवार का कहना है कि आग से कई लाख रुपए का सामान नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने के सही कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

आग लगने से अलमारी और कमरे में रखे कपड़े जल गए।
फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग को घर के दूसरे हिस्सों में फैलने से रोक लिया गया।
पुलिस को नहीं मिली शिकायत
कोतवाली थाना प्रभारी मनजीत ने बताया कि आग लगने के संबंध में अभी तक थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
.
खबरें और भी हैं...
पसंदीदा लड़की से दोस्ती करने पर गुस्साया युवक: फरीदाबाद में बदला लेने के लिए देसी कट्टा खरीदा, दोस्त कोर्ट में लेकर चला गया
0:39- कॉपी लिंक
शेयर
दोस्तों संग खाना लेकर लौट रहे इकलौते बेटे की मौत: फरीदाबाद में पिकअप ने मारी टक्कर, बाथरूम करने के लिए रोकी थी गाड़ी
0:40- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद में ₹20 हजार रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार: वित्तीय रिकॉर्ड देने के बदले मांगे थे ₹40 हजार; गुरुग्राम में कंप्यूटर ऑपरेटर ₹12 हजार लेते पकड़ा

- कॉपी लिंक
शेयर
फरीदाबाद पुलिस ने 5 करोड़ के नशीले पदार्थ जलाए: 475 किलो गांजा, 68 किलो डोडा पोस्त समेत हेरोइन-चरस भी शामिल
0:28- कॉपी लिंक
शेयर