Published: Friday, August 7, 2026, 22:51 [IST]
Abhijeet Dipke Video Viral: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह उनका एक वायरल वीडियो है, जिसमें वह एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर (PSI) से तीखी बहस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दीपके पुलिस अधिकारी पर उनके घर आने वाले लोगों के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हैं और उन्हें अपने घर से बाहर जाने के लिए कहते दिखाई देते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं, घटना के बाद दीपके ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। हालांकि, लोग सोशल मीडिया पर अभिजीत के इस बर्ताव को 'बदतमीजी' करार दे रहे हैं। आखिर हुआ क्या?
क्या है वायरल वीडियो का मामला?
वायरल वीडियो में अभिजीत दीपके अपने घर के बाहर मौजूद एक पुलिस अधिकारी से सवाल करते दिखाई देते हैं। उनका आरोप है कि संबंधित PSI उनके घर आने वाले विजिटर्स से अनुचित तरीके से पूछताछ कर रहा था और उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहा था।
ऑफिसर की मनमानी से बहुत गुस्सा होकर, दीपके ने कहा कि पुलिस को यह तय करने का कोई हक या अधिकार नहीं है कि वह अपनी प्राइवेट प्रॉपर्टी पर किससे मिल सकता है या किसे बुला सकता है। दीपके ने सख्ती से कहा कि मैं तय करूंगा कि मैं किससे मिलूंगा। मुझे पसंद नहीं कि लोग मेरे विजिटर्स से बदतमीजी से बात करें। आप किस डिपार्टमेंट से हैं? मैंने आपको पिछले कुछ दिनों से आस-पास नहीं देखा...आप लोगों से इस तरह बात नहीं कर सकते। बहस बढ़ने पर घर पर मौजूद लोग दीपके को शांत करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
बहस के दौरान बढ़ा तनाव
वीडियो में बहस कुछ देर तक जारी रहती है। इस दौरान घर पर मौजूद अन्य लोग अभिजीत दीपके को शांत कराने की कोशिश करते भी दिखाई देते हैं। दीपके पुलिस अधिकारी से उनकी पहचान और ड्यूटी के बारे में भी सवाल पूछते हैं। उनका कहना है कि उन्होंने संबंधित अधिकारी को पहले कभी इलाके में नहीं देखा था और वह लोगों से जिस तरीके से बात कर रहे थे, वह उचित नहीं था।
DCP से की शिकायत, ऑफिसर को घर के बाहर ड्यूटी से हटाने की मांग
घटना के बाद अभिजीत दीपके ने संबंधित PSI के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (DCP) से भी फोन पर बात की। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपके ने मांग की कि संबंधित अधिकारी को उनके घर के बाहर की ड्यूटी से हटाया जाए और मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। फिलहाल, पुलिस की ओर से इस शिकायत पर आधिकारिक कार्रवाई या बयान सार्वजनिक नहीं किया गया है।
'CID अधिकारी' होने का भी लगाया आरोप
दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग खुद को CID ऑफिसर बताकर उनके घर के बाहर मौजूद थे। उनके मुताबिक, जब लोकल पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की, तो उन्होंने खुद को CID का आदमी बताया।
WhatsApp ग्रुप को लेकर भी लगाया आरोप
दीपके ने यह भी आरोप लगाया कि उनके घर के बाहर मौजूद कुछ लोग कथित तौर पर 'Hit Spray' नामक एक WhatsApp ग्रुप से जुड़े हुए थे। उनका दावा है कि इस ग्रुप के जरिए उनके संगठन और गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा की जा रही थीं। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर कोई सरकारी अधिकारी इस तरह के किसी निजी WhatsApp ग्रुप से जुड़ा है, तो इसकी जांच होनी चाहिए।
अभिजीत के बर्ताव पर भड़के लोग, बताया बदतमीज
वहीं, सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के साथ लोग लिख रहे हैं कि अभिजीत दीपके न सिर्फ धोखेबाज है, बल्कि बहुत बदतमीज भी है। आज तो वह अपने घर के बाहर सिक्योरिटी के लिए तैनात PSI से भी बदतमीजी से बात कर रहा था। वह खुद पुलिस से कहता है कि उसकी इजाजत के बिना किसी को अंदर न आने दे, और फिर जब पुलिस लोगों को रोकती है, तो उनसे पूछता है, 'तुम लोगों को क्यों रोक रहे हो?' वह पूरे दिन बस लड़ाई-झगड़ा करना।