सुखबीर बादल का वारिस पंजाब दे व सरकार पर हमला: कहा-'AAP' समर्थित संगठन का मकसद पंथक वोट बांटना; अमृतपाल के परिवार पर भी साधा निशाना - tarn-taran News

Published on 13 सित॰ 2026

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को तरनतारन में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए वारिस पंजाब दे (WPD) और आम आदमी पार्टी (आप) पर तीखा हमला बोला। 20,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में आयोजित इस रैली में बादल ने पंजा

.

आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का दावा करते हुए सुखबीर बादल ने अकाली दल की सरकार बनने पर कई जनहितैषी योजनाओं की घोषणा की। रैली को सफल बनाने के लिए सुखबीर बादल ने वरिष्ठ नेता अवतार सिंह बिल्ला और हलका इंचार्ज रमनदीप कौर को बधाई दी। कार्यक्रम में डॉ. दलजीत सिंह चीमा, विरसा सिंह वल्टोहा और गुरबचन सिंह करमूवाला सहित शिअद के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

अमृतपाल सिंह और WPD पर लगाए गंभीर आरोप अकाली दल प्रमुख ने अमृतपाल सिंह के अतीत और उनके पंथक दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें बंदी सिंहों की रिहाई जैसे गंभीर पंथक मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि अमृतपाल और उनका परिवार कभी बंदी सिंहों (जैसे गुरदीप सिंह खैरा, बलवंत सिंह राजोआणा और जगतार सिंह हवारा) के समर्थन में आगे नहीं आया।

अमृतपाल ने अजनाला घटना के दौरान एक सहयोगी को छुड़ाने के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब का इस्तेमाल किया। गुरप्रीत सिंह हरिनाउ की हत्या के पीछे भी अमृतपाल का हाथ था। मुख्यमंत्री भगवंत मान मंडी बोर्ड के एक मुख्य अभियंता के जरिए वारिस पंजाब दे की फंडिंग करवा रहे हैं। बादल ने अमृतपाल के परिवार को चुनौती दी कि यदि यह सच नहीं है तो वे श्री दरबार साहिब में इसकी शपथ लें।

भगवंत मान सरकार और विपक्षी नेताओं की घेराबंदी सुखबीर बादल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की 'हरी कलम' पर तंज कसते हुए कहा कि मान सरकार ने राज्य में केवल दुख और आंसू दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दाखा से विधायक मनप्रीत अयाली को भी मुख्यमंत्री मान ने अपनी अवैध कॉलोनियों की फाइलों के डर से WPD में भेजा है।

अकाली दल की सरकार बनने पर की प्रमुख घोषणाएं

कृषि सुविधा: सरकार बनने के एक महीने के भीतर वंचित किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन।

सामाजिक कल्याण: आटा-दाल योजना के तहत 50 किलो गेहूं प्रति माह, शगुन योजना की राशि बढ़ाकर 1 लाख रुपये और बुढ़ापा पेंशन 3,100 रुपये प्रति माह।

युवा व रोजगार: बेघरों को 5-मरला प्लॉट, युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त कर्ज और सभी सरकारी नौकरियां पंजाबियों के लिए आरक्षित।

अन्य पहल: नदियों का चैनलाइजेशन, पंजाब शैली में 'कुश्ती' वर्ल्ड कप की शुरुआत और दुधारू पशुओं की खरीद पर 75% सब्सिडी।