
आम्रपाली दुबे का बड़ा खुलासा
Aamrapali Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे फिलहाल सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा हैं. इस वक्त घर में हैं और खुलकर सबसे भिड़ती हुई नजर आ रही हैं. इस वक्त शो में जो दो ग्रुप बंट गए हैं, उनमें से एक में आम्रपाली दुबे भी हैं. जिनकी माही विज से काफी लड़ाई देखने को मिल रही है. खैर, इन सबके बीच आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक पॉपुलर किस्सा बताया है. जब एक फाइट सीन को लेकर रवि किशन और मनोज तिवारी आपस में भिड़ गए और फिर वो शूट 6 घंटे तक अटका ही रहा. हालांकि, दिनेश लाल यादव ने दोनों के बीच आकर वो मामला सुलझाया था.
हाल ही में ‘बिग बॉस 20’ के घर में आम्रपाली दुबे ने भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ के सेट का एक मजेदार किस्सा याद किया. इस पिक्चर में रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी थे. पर एक फाइट सीन को लेकर रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच बात ही नहीं बन रही थी और काम घंटों तक रुका रहा.
रवि किशन-मनोज तिवारी के बीच कैसे बनी बात?
‘बिग बॉस 20’ में बातचीत के दौरान आम्रपाली दुबे ने आगे बताया कि रवि किशन और मनोज तिवारी के बीच एक फाइट सीन होना था. और इस सीन की वजह से शूटिंग 6 घंटे तक रुकी रही. दरअसल दोनों एक्टर इस बात पर सहमत नहीं हो पा रहे थे कि पहला पंच कौन मारेगा? वो कहती हां- ”मैं आपको एक कहानी सुनाती हूं. आप सब हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. फिल्म में रवि किशन और मनोज तिवारी दुश्मन का रोल निभा रहे थे. उन्हें एक फाइट सीन शूट करना था. पूरे दिन की शूटिंग एक मामूली से सवाल पर अटकी रही: कौन किसे पहले पंच मारेगा?
कैसा था दोनों स्टार्स का रोल?
आम्रपाली दुबे ने बताया कि ”मनोज भैया को सीन में पुलिस लेने आई थी. इसलिए पुलिस ही पहले मारेगी. रवि भैया ने कहा कि जब पिछले डायलॉग में ही यह तय हो चुका है कि ‘यह मेरा इलाका है’, तो कोई मुझे कैसे मार सकता है?” इस लड़ाई को खत्म खत्म करने के लिए आखिरकार दिनेश लाल यादव को बीच में आना पड़ा. उन्होंने सुझाव दिया कि दोनों एक्टर एक-दूसरे को मारने के लिए हाथ उठाएं, जबकि वो लड़ाई रोकने के लिए उनके बीच में आ जाएंगे.
आम्रपाली के मुताबिक, लगभग छह घंटे के बाद टीम आखिरकार यह परेशानी हल कर पाई. दिनेश लाल यादव पहला पंच खाएंगे, जिसके बाद लड़ाई का सीन आगे बढ़ सकता था.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.
Read More