'Aamir Khan और मैं कमरे में थे, पैशनेट लव-मेकिंग सीन था', 56 साल की एक्ट्रेस का सच, बोलीं- हमारे बीच जो हुआ

Published on 20 अग॰ 2026

Time Published: Thursday, August 20, 2026, 11:29 [IST]

Aamir Khan and Pooja Bedi: 'कामासूत्र कंडोम कैंपेन' 1990 के दशक में भारत में सबसे ज्यादा चर्चित एडवरटाइजिंग कैंपेन में से एक था। इस कैंपेन ने पूजा बेदी को भारत की सेक्स सिंबल का टैग दिलाया। कंडोम कैंपेन में वह मॉडल मार्क रॉबिन्सन के साथ नजर आई थीं लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड के सुपरस्टर आमिर खान के साथ एक सेंसुअल लव-मेकिंग सीन शूट किया था लेकिन वह कभी दिखाया ही नहीं गया।

'कामासूत्र कैंपेन' ने पूजा बेदी को दिलाई थी अलग पहचान
विक्की लालवानी से उनके यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए, पूजा बेदी ने कैंपेन के बारे में बात की और कहा- मेरे कामासूत्र कैंपेन ने भारत में सेक्सुअल क्रांति की शुरुआत की थी। मुझे भारत का सेक्स सिंबल बनाया गया था और मुझे वह रोल करना था। मुझे वह रोल बहुत पसंद आया था।

aamir khan

आमिर खान-पूजा बेदी का पैशनेट लव-मेकिंग सीन

-पूजा बेदी ने आमिर खान के साथ एक स्टीमिंग, सेंसुअल लव-मेकिंग सीन की शूटिंग को याद करते हुए बताया- एक सीन है जो कभी दिखाया ही नहीं गया। ये आमिर खान और मेरे बीच एक पैशनेट लव-मेकिंग सीन था। ऐड में, मैं कई गंदे लोगों द्वारा रेप किए जाने वाली थी और आमिर खान वहां पहुंचकर मुझे बचाते हैं। बारिश हो रही थी और सब कुछ सही था।

-पूजा बेदी उस विज्ञापन के बारे में बताते हुए कहती हैं- आमिर खान उन गंदे लोगों से लड़ते हैं, मुझे उठाते हैं और सेफ्टी के लिए ले जाते हैं। जब वह मुझे ले जाते हैं, तो मैं पूरी तरह गीली हो जाती हूं और फिर ये पैशनेट लव-मेकिंग सीन था जो हमने शूट किया था। उस समय, इस तरह के सीन नहीं होते थे।

'मैं और आमिर खान अकेले एक कमरे में बैठे थे और फिर जो हुआ'

-पूजा बेदी ने आगे कहा- हम मुंबई की फिल्म सिटी में किसी पुराने बंगले में शूटिंग कर रहे थे इसलिए कोई भी वैनिटी रूम में नहीं जा रहा था। शॉट के बाद, क्रू ने हमें किसी कमरे में बिठा दिया। मैं रूम में बैठी थी, आमिर खान भी मेरे साथ उस रूम में बैठे थे और वहां एक बेड था। एक यंग एक्ट्रेस के तौर पर मेरे दिमाग में लाखों ख्याल आ रहे थे। मैं सोच रही थी कि क्या बॉलीवुड में इसी रोल की बात होती है? मुझे क्या उम्मीद करनी चाहिए? मैं पूरी तरह कन्फ्यूज थी।

-पूजा बेदी ने कहा- आमिर खान उस रूम में चुपचाप बैठे थे और मैं भी शांत थी। आमिर खान ने ऊपर देखा और कहा- क्या तुम चेस खेलोगी? मैंने हां कहा। फिर उन्होंने किसी से चेसबोर्ड लाने को कहा और मैंने राहत की सांस ली। पूजा बेदी ने कहा- मुझे राहत मिली कि आमिर खान एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। वह उन गंदे को-स्टार्स में से नहीं हैं। उन्होंने एक लड़की के साथ बहुत ही अच्छा बर्ताव किया था।

  • Block for 8 hours

  • Block for 12 hours

  • Block for 24 hours

  • Don't block

Gender

Select your Gender

Age

Select your Age Range