By Oneindia Staff
Updated: Wednesday, August 19, 2026, 16:17 [IST]
Aaj Ki Tithi: भारतीय संस्कृति में पंचांग देखने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हिंदू पंचांग में तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण इन पांच अंगों का विशेष महत्व बताया गया है, जिसके बारे में सभी को जरूर जानना चाहिए। पंचांग के अंगों में तिथि, वार और नक्षत्र को महत्वपूर्ण माना जाता है।
इन तीन प्रमुख अंगों से शुभ-अशुभ मुहूर्त, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार और दैनिक कार्यों के लिए योजना बनाने में काफी मदद मिलती है। इसलिए दिन की शुरुआत होते ही लोग पंचांग देखकर आज की तिथि (aaj ki tithi), वार और नक्षत्र की जानकारी प्राप्त करते हैं। अगर आप अपने दिन को अधिक व्यवस्थित, शुभ और सकारात्मक बनाना चाहते हैं, तो प्रतिदिन पंचांग में आज की तिथि, वार और नक्षत्र अवश्य देखें...
पंचांग में तिथि, वार और नक्षत्र का महत्व
हिंदू पंचांग में तिथि, वार और नक्षत्र वैदिक ज्योतिष की अमूल्य धरोहर हैं। पंचांग में तिथि (Date) आमतौर पर चंद्रमा की स्थिति के आधार पर निर्धारित होती है। जब भी कोई व्रत, त्योहार और शुभ कार्य करने होते हैं तो लोग शुभ तिथियों की जानकारी जुटाना शुरू कर देते हैं। पंचांग में मास की 30 तिथियों को पांच भागों नंदा, भद्रा, जया, रिक्ता और पूर्णा में बांटा गया है। पंचांग की प्रतिपदा, द्वितीया, पंचमी, सप्तमी, दशमी और एकादशी जैसी तिथियां नए और शुभ कार्यों के लिए सबसे ज्यादा अच्छी मानी जाती हैं।
वार का संबंध सप्ताह के सातों दिनों से होता है। हर दिन यानी वार का संबंध किसी न किसी ग्रह और देवताओं से होता है। मान्यता है कि, वार के अनुसार पूजा-पाठ करने से संबंधित देवता और ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। इसलिए हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है। वहीं नक्षत्र का उपयोग विवाह, यात्रा, नामकरण आदि जैसे कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त निकालने के लिए किया जाता है। कई लोग महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले नक्षत्र देखते हैं।
पंचांग सिर्फ शुभ मुहूर्त तक सीमित नहीं
आम जनमानस के बीच ऐसी धारणा है कि, पंचांग में आज की तिथि, वार और नक्षत्र की जानकारी सिर्फ पूजा-व्रत या धार्मिक कार्यों के लिए ही उपयोगी हो सकती है या फिर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकती है जो किसी जरूरी कार्य से पहले शुभ मुहूर्त देखने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन पंचांग में तिथि, वार और नक्षत्र आदि देखकर आप पूजा-पाठ, व्रत के अलावा यात्रा और निवेश जैसे अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। इन्हीं कारणों से लोग आज भी पंचांग और पंचांग के इन तीन अंगों (तिथि, वार और नक्षत्र) को महत्व देते हैं।
पंचांग देखने के लिए एस्ट्रोटॉक ही क्यों?
आजकल कई प्लेटफॉर्म हैं, जहां पंचांग और इससे जुड़ी जानकारी मिल जाती है। लेकिन अहम सवाल यह है कि, सटीक जानकारी के लिए हम किस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक भरोसा करें? एस्ट्रोटॉक (Astrotalk) भारत का सबसे सटीक ज्योतिष प्लेटफॉर्म है, जहां आप आज का पंचांग (aaj ka panchang) देख सकते हैं और पंचांग से जुड़ी जानकारियां विस्तृत रूप से प्राप्त कर सकते हैं। एस्ट्रोटॉक पर पंचांग में आपको हर दिन की तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण की जानकारी एक ही जगह मिल जाती है, जिससे दैनिक धार्मिक और शुभ कार्यों की योजना बनाना आसान हो जाता है। यहां आपको सरल भाषा में जानकारी दी जाती है, जिससे आम लोग भी पंचांग को आसानी से समझ सकते हैं।
साथ ही एस्ट्रोटॉक पर आप ज्योतिष से फ्री चैट के जरिए पंचांग, तिथि या मुहूर्त से जुड़े सवालों के जवाब भी पा सकते हैं। एस्ट्रोटॉक पर आपको सवालों के जवाब औसत 12 सेकंड में मिल जाते हैं। एस्ट्रोटॉक पर 122 मिलियन से अधिक यूजर्स सेवा प्राप्त कर चुके हैं। यहां 50 हजार से अधिक अनुभवी और सर्टिफाइड ज्योतिषी उपलब्ध हैं जो 13 से अधिक भाषाओं में 24/7 सेवाएं उपलब्ध कराते हैं। इन्हीं कारणों से एस्ट्रोटॉक को पंचांग के लिए एक सुविधाजनक और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म माना जा सकता है।
-
Block for 8 hours
-
Block for 12 hours
-
Block for 24 hours
-
Don't block
Gender
Select your Gender
Age
Select your Age Range