Aaj Ka Rashifal: आज इन 5 राशियों को मिलेगा शनिदेव का आशीर्वाद, अचानक बन जाएंगे बिगड़े हुए काम

Published on 8 अग॰ 2026

Image

आज का राशिफल (8 अगस्त 2026)

Aaj Ka Rashifal (8 August 2026): श्रावण मास की आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच आज का दिन ग्रहों की विशेष स्थिति लेकर आया है। चंद्रमा वृष राशि में हैं, जबकि शुक्र कन्या, राहु कुंभ, शनि मीन, मंगल मिथुन और सूर्य, बुध व गुरु कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। शनिवार होने के कारण शनि उपासना के साथ भगवान शिव और श्रीकृष्ण की आराधना भी विशेष फलदायी मानी जा रही है।

ज्योतिषीय दृष्टि से आज चंद्रमा शुक्र प्रधान वृष राशि में हैं, इसलिए प्रेम, दांपत्य और रिश्तों से जुड़े मामलों में शुक्र के उपाय करना लाभकारी हो सकता है। वहीं शनिवार को सुंदरकांड का पाठ, पीपल पूजन और हनुमान जी की आराधना दिन को और शुभ बना सकती है। आइए जानते हैं आज क्या कहता है आपका राशिफल (Today Horoscope)...

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की बात मन को ठेस पहुंचा सकती है और मन विचलित हो सकता है। ऐसे में ध्यान और योग मानसिक शांति देने में मदद करेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को अपने प्रदर्शन से संतुष्टि मिल सकती है। लव लाइफ भी बेहतर रहने के संकेत हैं। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन सकारात्मक हो सकता है।

शुभ रंग: सफेद, लाल

उपाय: उड़द और तिल का दान करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ अंक: 01, 02 | भाग्य प्रतिशत: 65%

वृष राशि

चंद्रमा आज वृष राशि में ही रहेंगे, जिससे आत्मविश्वास और मानसिक स्थिरता बनी रह सकती है। छात्रों के लिए दिन लाभकारी है। करियर और शिक्षा में गुरु-चंद्रमा का प्रभाव सकारात्मक परिणाम दे सकता है। धन का आगमन संभव है। हालांकि नौकरी में शनि के प्रभाव से किसी विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें। धार्मिक संत का आशीर्वाद मिल सकता है।

शुभ रंग: हरा, नीला

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और सप्त अन्न का दान करें।

शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य प्रतिशत: 60%

मिथुन राशि

मंगल का मिथुन राशि में गोचर रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी संकेत दे रहा है। नौकरी और करियर में भी प्रगति के अवसर बन सकते हैं। हालांकि नौकरी बदलने से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। बिजनेस ग्रोथ को लेकर संतुष्टि मिल सकती है, लेकिन प्रेम संबंधों में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

शुभ रंग: नीला, आसमानी

उपाय: महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें, तिल का दान करें और गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ अंक: 02, 09 | भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आईटी, टीचिंग और बैंकिंग से जुड़े लोगों को करियर में उत्साहजनक परिणाम मिल सकते हैं। प्रेम जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। मित्रों का सहयोग भी मिलेगा।

शुभ रंग: आसमानी, हरा

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें और तिल-चावल का दान करें।

शुभ अंक: 04, 08 | भाग्य प्रतिशत: 65%

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए चंद्रमा का दशम भाव में गोचर करियर के लिहाज से अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक सुख में वृद्धि के योग हैं। शिव मंदिर परिसर में बेल और पीपल का पौधा लगाना शुभ रहेगा। सूर्य और चंद्रमा की स्थिति नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खोल सकती है।

शुभ रंग: लाल, पीला

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ अंक: 05, 08 | भाग्य प्रतिशत: 60%

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए करियर और नौकरी के लिहाज से दिन सकारात्मक है। प्रमोशन और उन्नति की खबर मिल सकती है। चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव बैंकिंग और मैनेजमेंट क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए लाभकारी रह सकता है। आर्थिक लाभ के योग हैं। नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को प्रयास जारी रखना चाहिए।

शुभ रंग: नारंगी, पीला

उपाय: सात अन्न का दान करें और गुरु व पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ अंक: 05, 06 | भाग्य प्रतिशत: 75%

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए आज करियर और बिजनेस में प्रगति के संकेत हैं। आर्थिक सुख में वृद्धि हो सकती है। अच्छे मित्रों का साथ लाभ देगा। कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग आपको उत्साहित करेगा। लव लाइफ भी खूबसूरत रह सकती है। हालांकि चंद्रमा का अष्टम भाव में गोचर होने के कारण भावनात्मक मामलों में धैर्य रखें।

शुभ रंग: नीला, नारंगी

उपाय: चावल और अनार का दान करें।

शुभ अंक: 07, 08 | भाग्य प्रतिशत: 80%

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों को आज नौकरी में सफलता मिल सकती है। गुरु का भाग्य भाव में प्रभाव और सूर्य-बुध का साथ कई कामों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। उनके विश्वास को बनाए रखना महत्वपूर्ण होगा। वाहन खरीदने के संकेत हैं। धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन भी बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: हरा, सफेद

उपाय: मां बगलामुखी मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक: 05, 07 | भाग्य प्रतिशत: 60%

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है, लेकिन नौकरी और बिजनेस में सफलता के संकेत मौजूद हैं। आईटी, बैंकिंग और मीडिया से जुड़े लोगों को प्रमोशन से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। मेष, कर्क और मकर राशि के लोग सहयोगी साबित हो सकते हैं।

शुभ रंग: पीला, लाल

उपाय: श्री अरण्यकांड का पाठ करें और असत्य बोलने से बचें।

शुभ अंक: 01, 02 | भाग्य प्रतिशत: 60%

मकर राशि

मकर राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का पंचम भाव में गोचर शिक्षा और रचनात्मकता के लिए अच्छा रह सकता है। शुक्र और बुध आर्थिक लाभ के अवसर बना सकते हैं। मीडिया, आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिल सकता है। पिता का आशीर्वाद लाभ दिलाएगा। नए व्यावसायिक अनुबंध मिलने के योग हैं।

शुभ रंग: हरा, बैंगनी

उपाय: गजेन्द्रमोक्ष का पाठ करें।

शुभ अंक: 02, 03 | भाग्य प्रतिशत: 65%

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए आज आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन हो सकता है। बिजनेस में सफलता मिलेगी, हालांकि इसके लिए मेहनत और संघर्ष करना पड़ेगा। छात्रों के लिए मंगल की स्थिति सफलता देने वाली हो सकती है। नौकरी से संबंधित किसी निर्णय में विलंब हो सकता है। यात्रा सुखद रहने के संकेत हैं।

शुभ रंग: हरा, सफेद

उपाय: पीले वस्त्र और फल का दान करें। अन्न का दान भी करें।

शुभ अंक: 03, 09 | भाग्य प्रतिशत: 80%

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए आज आर्थिक प्रगति के अवसर बन सकते हैं। गुरु और चंद्रमा का प्रभाव छात्रों के लिए सकारात्मक है। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं और नौकरी में प्रमोशन के रास्ते खुल सकते हैं। हालांकि राहु व्यय भाव में होने के कारण अनावश्यक खर्च बढ़ा सकता है। दान-पुण्य करने से मन को शांति मिलेगी। प्रेम जीवन भी सुखद रहेगा।

शुभ रंग: लाल, पीला

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ अंक: नहीं है| भाग्य प्रतिशत: 70%

आज कौम सा खास उपाय करना चाहिए?

श्रावण मास चल रहा है, इसलिए भगवान शिव की उपासना का क्रम जारी रखें। शिवलिंग पर सुगंधित इत्र अर्पित करना और जलाभिषेक करना शुभ माना गया है। प्रेम जीवन में परेशान चल रहे लोग शुक्र से जुड़े उपाय कर सकते हैं।

शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे हनुमान बाहुक का पाठ करें। इसके बाद हनुमान जी को जल, दूध और मीठा अर्पित कर सात परिक्रमा करें। हनुमान जी के द्वादश नामों का जाप भी किया जा सकता है। शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करना विशेष रूप से शुभ माना गया है। साथ ही भगवान श्रीकृष्ण की उपासना करें और असत्य-अन्याय से दूर रहकर सत्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।

Sujeet jee Maharaj

सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article