113

Image Credit : Asianet News
31 जुलाई 2026 का राशिफल
31 July 2026 Ka Rashifal: 31 जुलाई 2026 शुक्रवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। द्वितिया तिथि के स्वामी ब्रह्मदेव हैं, इसलिए इस दिन इनकी पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार को सौभाग्य, शोभन, प्रजापति और सौम्य नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। चंद्रमा मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से राहु स्थित है। राहु और चंद्रमा के साथ होने से ग्रहण नाम का अशुभ योग बनेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे जानें किस राशि के लिए कैसा रहेगा दिन…
Add Asianetnews Hindi as a Preferred Source
213
Image Credit : Getty
मेष राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Mesh Rashifal)
आज आप किसी शुभ काम में पैसा खर्च कर सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने का विचार भी बन सकता है। बच्चों के साथ समय बिताकर खुशी मिलेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को सम्मान और पहचान मिल सकती है। दोस्तों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।
313
Image Credit : Getty
वृषभ राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Vrishbha Rashifal)
413
Image Credit : Getty
मिथुन राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Mithun Rashifal)
513
Image Credit : Getty
कर्क राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Kark Rashifal)
दिन की शुरुआत थोड़ी सुस्ती के साथ हो सकती है। माता-पिता की सेहत को लेकर सतर्क रहें। दांपत्य जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव महसूस हो सकते हैं। दोस्तों से उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सावधानी रखनी चाहिए।
613
Image Credit : Getty
सिंह राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Singh Rashifal)
आज घरेलू जिम्मेदारियों में आप काफी व्यस्त रहेंगे। अनुभवी और बुद्धिमान लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। कानूनी मामलों में राहत मिल सकती है। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंधों को भी भरपूर समय देंगे।
713
Image Credit : Getty
कन्या राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Kanya Rashifal)
यदि आपने किसी से उधार लिया था तो उसे लौटाने की स्थिति बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप खुद को फिट महसूस करेंगे। पुराने अधूरे काम पूरे करने की चिंता बनी रहेगी। विदेश से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। परिवार आपकी प्राथमिकता रहेगा।
813
Image Credit : Getty
तुला राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Tula Rashifal)
आज आय के नए रास्ते खुल सकते हैं। घर का माहौल थोड़ा गंभीर रह सकता है, लेकिन वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बढ़ेगी। निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं। अपनी बात खुलकर रखने से फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षा और इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।
913
Image Credit : Getty
वृश्चिक राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Vrishchik Rashifal)
विद्यार्थियों को पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आज अनावश्यक भागदौड़ से बचें। मन में असमंजस रहने से काम प्रभावित हो सकते हैं। विरोधी आपको भ्रमित करने की कोशिश कर सकते हैं। परिवार से अपेक्षित सहयोग कम मिलेगा। ज्यादा बोलने से बचें, विवाद संभव है।
1013
Image Credit : Getty
धनु राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Dhanu Rashifal)
व्यापार में उम्मीद के अनुसार लाभ मिलने के योग हैं। आप अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों की ओर तेजी से बढ़ेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। परिवार के साथ सुखद समय बिताने का अवसर मिलेगा।
1113
Image Credit : Getty
मकर राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Makar Rashifal)
बेकार की दौड़-भाग आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है। आज अपने काम पर ही ध्यान केंद्रित रखें। कुछ जरूरी कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। कुछ लोग आपका मनोबल कमजोर करने की कोशिश कर सकते हैं। सहकर्मियों के साथ व्यवहार अच्छा रखें और उधार के लेन-देन से बचें।
1213
Image Credit : Getty
कुंभ राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Kumbh Rashifal)
आप किसी नए बिजनेस या प्रोजेक्ट से जुड़ने का प्रयास कर सकते हैं। दोस्तों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी। कोई सुखद समाचार आपका दिन बना सकता है। आपकी सलाह दूसरों के लिए लाभदायक साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा और यादगार समय बिताएंगे।
1313
Image Credit : Getty
मीन राशिफल 31 जुलाई 2026 (Dainik Meen Rashifal)
आज मन थोड़ा अस्थिर रह सकता है, इसलिए धैर्य बनाए रखें। बोलचाल में संयम रखना जरूरी होगा। प्रतिस्पर्धियों से सावधान रहें। जमीन-जायदाद से जुड़े दस्तावेज सुरक्षित रखें। जरूरत से ज्यादा मेहनत करने पर थकान महसूस हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
Jyotish Gyan in Hindi (ज्योतिष ज्ञान): Read latest Jyotish tips in Hindi, Kundali Gyan, Hastha Rekha, Palm Reading, Daily Rashifal, Tarot Card Reading, Name Numerology, and many other stories from Jyotish Shastra online at Asianet News Hindi.