Aaj ka Rashifal 17 August 2026: धनु राशि वाले काम के प्रेशर से बचें, मकर वालों को मिलेगा नया प्रोजेक्ट, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Published on 16 अग॰ 2026

Aaj Ka Rashifal 17 August 2026 Monday Somvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope Love Career Vyapar Relationship Dainik Astrology Jyotish Hindu Panchang: 17 अगस्त 2026 को ग्रहों की स्थिति कुछ जातकों के लिए बेहद खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग (Hindu Panchank) के अनुसार सोमवार को सावन शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि रहेगी। राशि चक्र की कौन सी राशि वालों के लिए दिन खास होगा, किसे सतर्क रहना होगा, पढ़ें 16 अगस्त का राशिफल।

धनु राशि दैनिक राशिफल

दिन आपके पक्ष में रह सकता है और कई मामलों में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी सबसे बड़ी ताकत आपका व्यक्तित्व और व्यवहार है। काम का ज्यादा दबाव लेने से बचें। पैसों के मामले में स्थिति सामान्य और स्थिर रहेगी। सेहत के लिए खान-पान को लेकर लापरवाही न करें।

शुभ रंग - नारंगी और पीला

शुभ अंक - 3 और 9

ज्योतिषीय उपाय - भगवान विष्णु या श्री कृष्ण की आराधना करें। किसी मंदिर में पीले रंग की वस्तु या चने की दाल का दान करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल

कामकाज के क्षेत्र में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे कमाई के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि, परिवार से जुड़ी किसी जरूरत के चलते आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। खर्च बढ़ने की स्थिति में बजट बिगड़ सकता है, इसलिए सोच-समझकर पैसा खर्च करें।

शुभ रंग - नीला और काला

शुभ अंक - 8 और 4

ज्योतिषीय उपाय - सावन सोमवार के कारण शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अर्पित करें। गरीबों या जरूरतमंदों की सहायता करें।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

आर्थिक मामलों में फायदा मिलने के संकेत हैं। किसी बात पर गुस्सा करने के बजाय शांत रहना आपके लिए बेहतर रहेगा। जो लोग सिंगल हैं, उनकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। नौकरी या बिजनेस में काम और निजी जिंदगी के बीच संतुलन बनाए रखें।

शुभ रंग - आसमानी और बैंगनी

शुभ अंक - 4 और 8

ज्योतिषीय उपाय - अपने गुस्से पर काबू रखें। शिव मंदिर में जाकर कच्चे दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।

मीन राशि दैनिक राशिफल

रिश्तों में मजबूती के लिए पार्टनर के साथ पर्याप्त समय बिताएं। पैसों के मामले में दिन अच्छा रह सकता है और आमदनी बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। गैर-जरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखें और बजट के अनुसार चलें।

शुभ रंग - पीला और गुलाबी

शुभ अंक - 1 और 3

ज्योतिषीय उपाय - जल में थोड़ा सा केसर या हल्दी मिलाकर सूर्य देव को अर्घ्य दें और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।

लेखक