Aaj ka Rashifal 13 September 2026: धनु को आर्थिक मामलों में लाभ के योग, मकर को विदेशी संपर्क दिलाएंगे सफलता, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Published on 12 सित॰ 2026

Aaj Ka Rashifal  13 September Sunday Ravivar Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal: 13 सितंबर 2026 को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार को भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष को शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि ( Dwitiya Tithi) है। 13 सितंबर रविवार का दिन किन राशि (aaj ka Rashifal 2026) के लोगों को फायदा मिल सकता है और किन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, पढ़ें 12 सितंबर का राशिफल (13 September Aaj ka Rashifal) ।

धनु राशि दैनिक राशिफल (Dhanu Rashifal) 

रविवार 13 सितंबर का दिन राशिफल धनु राशि वालों के लिए व्यापार और आर्थिक मामलों में अच्छा रहने वाला है। कारोबार को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बन सकती हैं और इन्हें पूरा करने के लिए किए गए प्रयास सफल होने के संकेत हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट में व्यस्तता बनी रहेगी, लेकिन वरिष्ठों का मार्गदर्शन आपको सही फैसला लेने में मदद करेगा। परिवार के बड़े-बुजुर्गों से मिलने वाली सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। 

मकर राशि  दैनिक राशिफल (Makar Rashifal)

मकर राशि वालों के लिए रविवार का दिन व्यापार और नौकरी के लिहाज से सकारात्मक रहने वाला है। आयात-निर्यात से जुड़े कारोबारियों को विदेशी संपर्कों से अच्छा आर्थिक लाभ मिल सकता है। किसी बड़े व्यक्ति का सहयोग मिलने से पुरानी परेशानियां भी दूर होने के संकेत हैं। युवाओं को नौकरी या जॉब प्लेसमेंट से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी दूसरे कर्मचारी की गलती का असर आप पर पड़ सकता है, इसलिए जरूरी काम खुद जांच लें। परिवार में प्रेम और सहयोग बना रहेगा, लेकिन बातचीत करते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। 

कुंभ राशि दैनिक राशिफल (Kumbh Rashifal)

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन (kumbh Rashif) व्यापार से जुड़े फैसले लेते समय सावधानी बरतनी होगी। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। व्यावसायिक लेन-देन में किसी पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें और जरूरी कागजात अच्छी तरह जांच लें। कार्यक्षेत्र में सभी महत्वपूर्ण काम अपनी निगरानी में करवाना बेहतर रहेगा। किसी सहकर्मी का रूखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है, लेकिन इससे विचलित होने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। दांपत्य जीवन में समझदारी और धैर्य रखना जरूरी होगा।

मीन राशि दैनिक राशिफल (Meen Rashifal)

मीन राशि (Meen Rashi) वालों के लिए रविवार का दिन व्यापार विस्तार और विदेशी संपर्कों के मामले में समय अनुकूल रहेगा। नया आउटलेट खोलने की योजना बना रहे लोगों के लिए सुबह 10:15 से 12:15 और दोपहर 2 से 3 बजे का समय शुभ माना गया है। 

कार्यक्षेत्र में अचानक किसी ऑफिशियल यात्रा की सूचना मिल सकती है। काम के दबाव के बीच दोस्तों और करीबियों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। दांपत्य और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। घर की जिम्मेदारियों को परिवार के सदस्यों के साथ बांटने से तनाव कम होगा और माहौल बेहतर रहेगा। 

यह भी पढ़ें :  Aaj ka Panchang 13 Setember 2026: रविवार को बन रहे हैं शुक्ल योग, तिथि, नक्षत्र, राहुकाल और शुभ मुहूर्त जानने के लिए पढ़ें आज 13 सितंबर का पंचांग

लेखक