Aaj Ka Panchang: आज है कामिका एकादशी और कृष्ण वासुदेव द्वादशी, पंचांग से जानिए दिनभर के शुभ मुहूर्त

Published on 9 अग॰ 2026

अध्यात्म

  • Authored by: निधि जैन
  • Updated Aug 9, 2026, 05:35 AM IST

Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज 9 अगस्त 2026 का दिन धार्मिक और ज्योतिष दोनों की दृष्टि से खास है। चलिए पंचांग के जरिए जानें इस दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त, योग, करण, नक्षत्र, दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र आदि के बारे में।

Image

9 अगस्त 2026 का पंचांग

Aaj Ka Panchang 9 August 2026: आज 9 अगस्त के दिन का आरंभ श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि से हुआ है, जो सुबह 11 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। इसके बाद देर रात तक द्वादशी तिथि रहने वाली है। साथ ही आज चातुर्मास का 15वां दिन, सावन का 11वां दिन, कृष्ण वासुदेव द्वादशी और कामिका एकादशी है। इसके अलावा प्रात: काल में मृगशिरा नक्षत्र था, जो सुबह 02:43 बजे समाप्त हो गया है। इसके बाद अब आर्द्रा नक्षत्र चल रहा है। चलिए अब पंचांग से जानें 9 अगस्त 2026 दिन की पूरी ज्योतिषीय गणना के बारे में।

दिशा शूल, चंद्र वास और कुंभ चक्र

  • आज पश्चिम में दिशा शूल रहेगा।
  • राहु का वास आज उत्तर दिशा में रहेगा।
  • आज चंद्रमा का वास पश्चिम दिशा में रहेगा।
  • कुम्भ चक्र तल में दोपहर 2 बजकर 43 मिनट तक रहेगा, जिसके बाद कण्ठ रहेगा।
  • शिवजी का वास सुबह 11 बजकर 4 मिनट तक कैलाश पर रहेगा। इसके बाद उनका नंदी पर वास होगा।

शुभ-अशुभ योग

हर्षण योग से आज के दिन का आरंभ हुआ था, जो सुबह 02 बजकर 04 मिनट पर समाप्त हो गया है। इसके बाद अब वज्र योग चल रहा है, जो देर रात तक रहेगा। इसके अलावा द्विपुष्कर योग सुबह 11 बजकर 04 मिनट से लेकर दोपहर 02 बजकर 43 मिनट तक रहेगा।

करण

करण बालव से आज के दिन का आरंभ हुआ था, जो सुबह 11:05 बजे तक रहेगा। इसके बाद करण कौलव रात 09:34 बजे तक रहने वाला है। बता दें कि आज दिन के अंत में करण तैतिल रहेगा।

सूर्योदय से लेकर चन्द्रोदय तक का समय (Sunrise and Moonrise)

आज सूर्य का उदय सुबह 05:47 बजे और सूर्यास्त शाम 07:06 बजे होगा। चंद्रमा का उदय 10 अगस्त को सुबह 02:45 बजे और चन्द्रास्त आज दोपहर 04:20 बजे होगा।

9 अगस्त के शुभ मुहूर्त (Auspicious Timings)

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:22 बजे से 05:04 बजे तक
  • प्रातः सन्ध्या: सुबह 04:43 बजे से 05:47 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:53 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:40 बजे से 03:33 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:06 बजे से 07:27 बजे तक
  • सायाह्न सन्ध्या: शाम 07:06 बजे से 08:10 बजे तक
  • अमृत काल: सुबह 06:42 बजे से 08:09 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 12:05 बजे से 12:48 बजे तक (10 अगस्त)

9 अगस्त के अशुभ मुहूर्त (Inauspicious Timings)

  • राहुकाल: शाम 05:26 बजे से 07:06 बजे तक
  • यमगण्ड: दोपहर 12:26 बजे से 02:06 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 03:46 बजे से शाम 05:26 बजे तक
  • दुर्मुहूर्त: शाम 05:19 बजे से 06:13 बजे तक
  • वर्ज्य: रात 10:19 बजे से 11:36 बजे तक

आज किन ग्रहों का गोचर होगा?

9 अगस्त 2026 को चंद्र ग्रह का सुबह 3 बजकर 48 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर हो गया है, जिसके बाद दोपहर में 2 बजकर 42 मिनट पर वो आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।

डिस्क्लेमर : यह जानकारी पंचांग पर आधारित है और सामान्य धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दी गई है। क्षेत्र और पंचांग भेद के अनुसार समय में अंतर संभव है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Nidhi Jain

निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें

  • Hindi News
  • Spirituality

End of Article