अध्यात्म
- Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: प्रभात शर्मा
- Updated Aug 8, 2026, 05:08 AM IST
Aaj Ka Ankfal (8 August 2026) : 8 अगस्त का दिन कुछ मूलांक वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है। आइए जानते हैं कि 8 अगस्त का दिन सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा।
![]()
आज का अंकफल
Aaj Ka Ankfal (8 August 2026): आज 08 अगस्त 2026 है। 08 का अंक न्याय, कर्म, धर्म, धैर्य, आत्मबल, वैभव व हर विषय के तार्किक ज्ञान का प्रतीक है। 08 का स्वामी ग्रह शनि है। शनिवार है और शनिवार व भाग्य दिवस का अंक भी शनि होना सौभाग्य की बात है। आज सूर्योदय से सूर्यास्त के मध्य पीपल की 07 परिक्रमा करें। पीपल को जल दें और गोधूलि बेला में उसके नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। 08 का अंक बहुत ही शुभ व मंगलकारी होता है। यह ग्लैमर व प्रसिद्धि का अंक है। आज सुंदरकांड का पाठ सुमंगल देगा। अन्न दान करें। श्रावण माह है, इसलिए शिव उपासना का क्रम अनवरत चलता रहे। आज 08-08-2026 का भाग्यांक 08 ही रहेगा। 08 के मित्र अंक 04, 05 तथा 06 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
1. जन्मांक 01
शुभ अंक: 02 व 09
जॉब व व्यवसाय: जॉब व व्यवसाय में शनि व सूर्य के सहयोग से प्रगति होगी। भाग्यांक 08 आपको जॉब में प्रमोशन दे सकता है। व्यवसाय में संघर्ष संभावित है।
स्वास्थ्य: स्किन संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है।
आज का उपाय: उड़द का दान करें।
शुभ रंग: लाल व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
2. जन्मांक 02
शुभ अंक: 01 व 03
जॉब व व्यवसाय: जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। नामांक 03 व 09 के व्यक्ति का सहयोग व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य: आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
आज का उपाय: तिल का दान करें।
शुभ रंग: हरा व सफेद।
भाग्य प्रतिशत: 75%
3. जन्मांक 03
शुभ अंक: 01 व 09
जॉब व व्यवसाय: आज का भाग्यस्वामी शनि व गुरु अंकस्वामी होकर जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में संघर्ष है।
स्वास्थ्य: उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व नीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
4. जन्मांक 04
शुभ अंक: 05 व 06
जॉब व व्यवसाय: भाग्यांक 08 मीडिया, बैंकिंग व आईटी फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में राहु व शनि के सपोर्ट से शुभ लाभ है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
आज का उपाय: सात अन्न व फलों का दान करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 65%
5. जन्मांक 05
शुभ अंक: 06 व 08
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में नामांक 04 व 06 से लाभ मिलेगा। जॉब में तनाव के संकेत हैं। व्यवसाय में किसी रुके हुए कार्य में प्रगति की संभावना है।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख उत्तम है।
आज का उपाय: गेहूं व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नीला व लाल।
भाग्य प्रतिशत: 60%
6. जन्मांक 06
शुभ अंक: 05 व 07
जॉब व व्यवसाय: आज शुक्र, शनि व बुध का सपोर्ट लाभ देगा। अंकस्वामी शुक्र व मित्र ग्रह शनि आईटी व बैंकिंग जॉब में उत्कर्ष दे सकता है। जॉब में नामांक 05 व 07 के उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा।
स्वास्थ्य: शुगर के मरीज सावधानी बरतें।
आज का उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें।
शुभ रंग: बैंगनी व आसमानी।
भाग्य प्रतिशत: 70%
7. जन्मांक 07
शुभ अंक: 04 व 06
जॉब व व्यवसाय: व्यवसाय में अपने कार्यों से आप खुश रहेंगे। जॉब में नामांक 04 व 08 के उच्चाधिकारियों के सपोर्ट से शुक्र सफलता देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।
आज का उपाय: मसूर व गुड़ का दान करें।
शुभ रंग: नारंगी व पीला।
भाग्य प्रतिशत: 65%
8. जन्मांक 08
शुभ अंक: 03 व 09
जॉब व व्यवसाय: इस अंक व आज के अंकस्वामी दोनों शनि हैं। आज का दिन बिजनेस में सफलता का है। केतु व शुक्र बैंकिंग व आईटी जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
आज का उपाय: श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा व बैंगनी।
भाग्य प्रतिशत: 75%
9. जन्मांक 09
शुभ अंक: 01 व 02
जॉब व व्यवसाय: जॉब में मंगल व शनि का सपोर्ट रहेगा। व्यवसाय में प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। शुक्र व्यवसाय से धन लाभ कराएंगे।
स्वास्थ्य: उदर रोग की संभावना है।
आज का उपाय: शिव उपासना करें।
शुभ रंग: पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत: 80%
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
![]()
सुजीत जी महाराजauthor
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।
और पढ़ें
- Hindi News
- Spirituality
End of Article