नया फोन खरीदने का प्लान है, तो खबर आपके लिए है। यहां हम आपको ऐसे स्मार्टफोन मॉडल्स बता रहे हैं जिनकी पहली सेल अगले हफ्ते से शुरू होने वाली है। लिस्ट में 9,999 रुपये के स्मार्टफोन से लेकर नए iPhone तक शामिल हैं। देखें लिस्ट और तय करें आपके लिए कौन सा फोन बेस्ट रहेगा...

1/6![]()
iQOO Z11xa 5G: कीमत और ऑफर
नया iQOO Z11xa 5G फोन भारत में 14 सितंबर को दोपहर 12 बजे IST से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे प्रिजमैटिक ग्रीन और टाइटन ब्लैक कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकेगा। भारत में iQOO Z11xa 5G के बेस वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये से शुरू होती है। कंपनी ICICI बैंक और HDFC बैंक कार्ड वाले ग्राहकों को 1,500 रुपये का फ्लैट कूपन डिस्काउंट दे रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत 27,499 रुपये रह जाएगी। ग्राहक छह महीने तक के नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का भी लाभ ले सकते हैं।

2/6![]()
iQOO Z11xa 5G: खसियत
iQOO Z11xa 5G में 6.76-इंच की LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक है। यह धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP68+IP69 रेटिंग के साथ आता है। फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो चिपसेट है। दावा है कि इस फोन ने AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर 8,90,000 से ज्यादा पॉइंट्स हासिल किए हैं। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसमें 32-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी है। फोन में 7,200mAh की बैटरी है जो 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, रिवर्स वायर्ड चार्जिंग और बायपास चार्जिंग को सपोर्ट करती है। दावा है कि यह फोन एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे का वीडियो प्लेबैक, 93 घंटे का ऑडियो प्लेबैक, 15.4 घंटे का गेमप्ले या 18.7 घंटे की सोशल मीडिया ब्राउजिंग की सुविधा देगा।

3/6![]()
Boltt Ace 5G, Boltt Evo: कीमत और ऑफर
बजट टाइट ह, तो बोल्ट के इन फोन्स पर विचार किया जा सकता है। फ्लिपकार्ट टीजर के अनुसार, इन दोनों फोन्स की अगली सेल 15 सितंबर दोपहर 12PM बजे से शुरू होगी, जिसमें Boltt Ace 5G मॉडल 12,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर और Boltt Evo मॉडल 9,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर मिलेगा। Boltt Ace 5G आर्कटिक व्हाइट, बरगंडी ब्लिस, फॉरेस्ट ग्रीन, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। दूसरी ओर, Boltt Evo आर्कटिक व्हाइट, बेरी रेड, लैवेंडर ब्लूम, मिडनाइट ब्लैक और स्काई ब्लू कलर में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

4/6![]()
Boltt Ace 5G, Boltt Evo: खासियत
Boltt Ace 5G और Evo, दोनों स्मार्टफोन में 6.79-इंच का एचडी प्लस एलसीडी डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट और 600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है। Ace 5G में ऑक्टा-कोर यूनिसॉक T8200 चिपसेट है, जबकि, Evo में यूनिसॉक T7250 चिपसेट है। कैमरे की बात करें तो, Ace 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 64-मेगापिक्सेल का मेन कैमरा है। वहीं, Evo के 50-मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा और उसके साथ 2-मेगापिक्सेल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। दोनों स्मार्टफोन में सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा है। Boltt Ace 5G और Boltt Evo में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि, सिर्फ Ace मॉडल में ही 18W वायर्ड "फास्ट" चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है।

5/6![]()
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max: कीमत और ऑफर
इन दोनों आईफोन की बिक्री 18 सितंबर, सुबह 8:00 बजे से शुरू होगी। इसे ऐप्पल के ऑथराइज्ड स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। iPhone 18 Pro के 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपये है। 512GB मॉडल की कीमत 1,89,900 रुपये है, जबकि 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत 2,39,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,14,900 रुपये है। वहीं, iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत 1,79,900 रुपये है, जबकि 512GB मॉडल की कीमत 2,04,900 रुपये, 1TB मॉडल की कीमत 2,54,900 रुपये और 2TB मॉडल की कीमत 3,29,900 रुपये है। ऐप्पल, ग्राहकों को American Express, Axis Bank और ICICI Bank के एलिजिबल कार्ड्स का इस्तेमाल करने पर 7,000 रुपये की इंस्टेंट बचत का ऑफर भी दे रहा है। ग्राहक अपना मौजूदा डिवाइस एक्सचेंज करके और उसकी कीमत का इस्तेमाल नया आईफोन खरीदने में करके 81,500 रुपये तक का Apple Trade In फायदा भी पा सकते हैं। ट्रेड-इन प्रोसेस को ऑनलाइन भी पूरा किया जा सकता है। कंपनी एलिजिबल क्रेडिट कार्ड्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी दे रही है। इतना ही नहीं, नया आईफोन खरीदने वाले ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apple Music का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त मिल सकता है। साथ ही, उन्हें तीन महीने के लिए Apple TV+ और Apple Arcade भी मुफ्त मिल सकते हैं।

6/6![]()
iPhone 18 Pro Series: खसियत
डिस्प्ले की बात करें तो, iPhone 18 Pro में 6.3-इंच और iPhone 18 Pro Max में 6.9-इंच का सुपरे रेटिना XDR डिस्प्ले है, जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आता है। दोनों ऐप्पल के A20 Pro चिपसेट पर चलते हैं, जो पिछले मॉडल की तुलना में 40% तक तेज GPU परफॉर्मेंस, बेहतर AI प्रोसेसिंग और बेहतर बैटरी लाइफ देता है। दोनों में 2TB तक स्टोरेज ऑप्शन मिलता है। कैमरे की बात करें तो, इनमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें 48 मेगापिक्सेल का प्राइमरी कैमरा, 48 मेगापिक्सेल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 48 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा शामिल है। सेल्फी लेने और वीडियो कॉल करने के लिए, इन फोन्स में 18 मेगापिक्सेल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।

Hindi Newsफोटोगैजेट्स₹9999 के फोन से लेकर iPhone 18 Pro तक, अगले हफ्ते इन Smartphones की सेल; लिस्ट