कोलंबो7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन 503/9 में पारी घोषित कर दी। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। हालांकि 99 रन पर पहुंचने के बाद एक रन बनाने में उन्हें 13 गेंदें लग गईं। शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने हेलमेट उतारकर अपनी बाईं बाजू पर बना ‘जय जवान-जय किसान’ का टैटू दिखाया।
इससे पहले ऋषभ पंत ने चोट के बाद दोबारा बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। उनकी पारी का सबसे खास पल 95 मीटर का छक्का रहा, जो स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराया। पंत विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बने। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा।
दूसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स...
1. जुरेल ने शतक के बाद टैटू दिखाया
ध्रुव जुरेल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करने के बाद बाईं बाजू में बना टैटू दिखाया। उनकी बांह पर ‘जय जवान-जय किसान’ लिखा हुआ है। शतक पूरा करते ही दूसरे छोर पर मौजूद मोहम्मद सिराज भी उनके पास पहुंचे और दोनों ने गले मिलकर इस पल को सेलिब्रेट किया।
दूसरे दिन के खेल के बाद जुरेल ने सेलिब्रेशन की वजह बताई। उन्होंने कहा- ‘मेरे दादाजी किसान थे और मेरे पिता सैनिक थे।’ उन्होंने कहा- 'मैं अपनी जड़ों को कभी नहीं भूलना चाहता और मेरा यह जश्न पूरी तरह से उन्हीं को समर्पित था।' जुरेल के पिता रिटायर्ड सैनिक हैं, उन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध लड़ा था।

ध्रुव जुरेल ने 177 बॉल पर नाबाद 115 रन की पारी खेली।
2. 99 पर रनआउट होने से बचे जुरेल
जुरेल जब 99 रन पर थे, तब उन्होंने असिथा फर्नांडो की गेंद को मिडऑफ की तरफ खेला और तेजी से रन लेने दौड़े। फील्डर ने गेंद पर तेजी से पहुंचकर स्टंप पर सीधा थ्रो किया। जुरेल ने पूरा डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन थ्रो स्टंप पर नहीं लगा। इस तरह जुरेल रनआउट होने से बच गए और उनका शतक भी पूरा हो गया।
जुरेल 99 रन पर पहुंचने के बाद लंबे समय तक शतक का इंतजार करते रहे। उन्होंने 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए 13 गेंदें खेलीं।

3. श्रीलंका में नंबर-7 या उससे निचले क्रम पर शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय
जुरेल श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे।

4. जुरेल के 600 टेस्ट रन पूरे
कोलंबो में शतक लगाने के साथ जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 12 टेस्ट के बाद उनका औसत 35 से ज्यादा है। उनका पहला टेस्ट शतक पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था।
जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 68 गेंदों पर 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट में उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। इस तरह सीरीज में उनके नाम लगातार दो 50+ स्कोर हो गए।
जुरेल के विदेशी टेस्ट में अब तक के दोनों 50+ स्कोर श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज में आए हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 51 रन बनाए थे, जबकि दूसरे टेस्ट में नाबाद 115 रन की पारी खेली।

जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 600 रन पूरे कर लिए। उन्होंने गॉल टेस्ट में भी फिफ्टी लगाई थी।
5. पंत का 95 मीटर का छक्का सोलर पैनल से टकराया
चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उन्हें शॉर्ट गेंद फेंकी। पंत ने फाइन लेग के ऊपर से जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद करीब 95 मीटर दूर जाकर स्टेडियम की छत पर लगी और सोलर पैनल से टकराई। गेंद मैदान से बाहर चली गई, जिसके बाद नई गेंद मंगानी पड़ी।

पंत का सिक्स स्टेडियम में लगे सोलर पैनल पर जा गिरा।
6. पंत ने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा
पंत ने विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर भारत के विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके अब 2534 रन हो गए हैं। पंत ने एमएस धोनी के 2,496 रन को पीछे छोड़ा।
पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 21वां अर्धशतक था। चोट के बाद लौटकर उन्होंने 89 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के रहे।

7. पंत टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे प्लेयर
ऋषभ पंत अब टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनके नाम 102 टेस्ट छक्के हो गए हैं। उन्होंने एडम गिलक्रिस्ट के 100 छक्कों को पीछे छोड़ दिया है। पंत से आगे ब्रेंडन मैकुलम (107) और बेन स्टोक्स (138) हैं।

--------------------------------- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…
.
खबरें और भी हैं...
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय पारी 503/9 पर घोषित: श्रीलंका 8/2; जुरेल का दूसरा टेस्ट शतक; खराब रोशनी से जल्दी स्टंप्स
0:56- कॉपी लिंक
शेयर
कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी: यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी
0:55- कॉपी लिंक
शेयर
यशस्वी जायसवाल बोले- कोई हद पार करेगा तो जवाब मिलेगा: श्रीलंकाई बॉलर से भिड़ंत पर दी सफाई, कहा- बिना जाने फैसला न सुनाएं
0:33- कॉपी लिंक
शेयर
इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे: VIDEO वायरल, ECB ने जांच शुरू की; पाकिस्तान के खिलाफ इंग्लैंड टीम का हिस्सा
0:41- कॉपी लिंक
शेयर