Aug 22, 2026 12:44 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान
Compaq QTab Ultra 12.6 में 12.6-इंच का InCell AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x2560 पिक्सेल है। यह बड़ा पैनल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ पढ़ाई, ड्रॉइंग और डॉक्यूमेंट्स पर काम करने जैसे प्रोडक्टिविटी वाले कामों के लिए बनाया गया है।

1990 के दशक के आखिर में मशहूर PC ब्रांड Compaq को 2002 में HP ने खरीद लिया था।
1990 के दशक के आखिर में मशहूर PC ब्रांड Compaq को 2002 में HP ने खरीद लिया था। HP ने 2010 के दशक की शुरुआत में धीरे-धीरे अपने PC बिजनेस से Compaq ब्रांडिंग को हटा दिया। हाल के सालों में, Compaq नाम ब्रांड लाइसेंसिंग पार्टनर्स के जरिए कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट में वापस आया है। इसका मुख्य फोकस उभरते हुए मार्केट, खासकर लैटिन अमेरिका और कुछ एशियाई मार्केट में बजट और एंट्री-लेवल एंड्रॉयड डिवाइस पर है।
हाल के सालों में, यह ब्रांड Q6 और Q3 जैसे एंट्री-लेवल मॉडल के साथ स्मार्टफोन सेगमेंट में भी उतरा है और अब इसने अपनी लाइनअप में एक नया टैबलेट, Compaq QTab Ultra 12.6 भी शामिल किया है।
Compaq QTab Ultra 12.6 की खासियत
टैबेलट में 12.6-इंच का InCell AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1600x2560 पिक्सेल है। यह बड़ा पैनल एंटरटेनमेंट के साथ-साथ पढ़ाई, ड्रॉइंग और डॉक्यूमेंट्स पर काम करने जैसे प्रोडक्टिविटी वाले कामों के लिए बनाया गया है। यह टैबलेट एंड्रॉयड 15 पर चलता है और इसमें 5 गीगाहर्ट्ज वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और OTG सपोर्ट के साथ USB-C चार्जिंग पोर्ट की सुविधा है। इसमें 11,000mAh की बैटरी भी है, जिसे लेकर ब्रांड का दावा है कि टैबलेट 6 घंटे तक लगाताग चल सकता है और इसमें 500 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम भी मिलेगा, यानी इसे फुल चार्ज करके रख दिया जाए, तो इसकी बैटरी 500 घंटे तक एक्टिव रहेगी। टैबलेट 18W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी करता है।
QTab Ultra 12.6 के बॉक्स में एक स्टाइलस पेन और प्रोटेक्टिव केस भी मिलता है, और लैपटॉप जैसा सेटअप पाने के लिए इसमें एक्सटर्नल कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टैबलेट में 12GB रैम और 512GB इंटरनल स्टोरेज है, साथ ही इसमें मौजूद माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट की मदद से यूजर्स स्टोरेज को 2TB तक बढ़ा सकते हैं।
यह टैबलेट उन यूजर्स के लिए एक ज्यादा काम का ऑप्शन है जो मीडिया देखने और क्रिएटिव काम के लिए बड़ी स्क्रीन चाहते हैं। हालांकि, प्रोडक्ट की लिस्टिंग में चिपसेट या कैमरे की जानकारी नहीं दी गई है, इसलिए ये बातें अभी साफ नहीं हैं।
Compaq QTab Ultra 12.6 की कीमत और उपलब्धता
कहा जा रहा है कि अपकमिंग Compaq QTab Ultra 12.6 को मैक्सिको में MXN 8,499 (~$503) की कीमत पर लिस्ट किया गया है और इसे कॉम्पैक की मैक्सिकन वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। जैसा कि ऊपर बताया गया है, इसके बॉक्स में टैबलेट के साथ एक प्रोटेक्टिव केस, स्टायलस, पावर एडॉप्टर और चार्जिंग केबल भी शामिल हैं। फिलहाल, अन्य बाजारों में इसे लॉन्च किया जाएगा या नहीं, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
