Aug 28, 2026 07:22 pm ISTलाइव हिन्दुस्तान

POCO भारत में 4 सितंबर को अपने दो नए स्मार्टफोन POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G लॉन्च करने जा रहा है। दोनों फोन्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी 9000mAh और 10000mAh तक की बड़ी बैटरी हो सकती है।

POCO X8 5G और X8 Power 5G को 4 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा।
POCO भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में अपने नए X-सीरीज स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि POCO X8 5G और POCO X8 Power 5G को भारत में 4 सितंबर 2026 को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होने की उम्मीद है। दोनों स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए सेल के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है। लॉन्च से पहले कंपनी ने इन फोन्स के कुछ अहम फीचर्स को टीज करना शुरू कर दिया है।
POCO X8 Power 5G को कंपनी एक बेहद दमदार बैटरी वाले स्मार्टफोन के तौर पर पेश कर सकती है। सामने आई जानकारी के मुताबिक इस फोन में 10000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है। अगर यह जानकारी सही साबित होती है तो यह फोन उन यूजर्स के लिए खास हो सकता है, जिन्हें बार-बार फोन चार्ज करना पसंद नहीं है और जो लंबे बैटरी बैकअप की तलाश में हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, POCO X8 Power 5G में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया जा सकता है। बड़ी बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने से फोन को कम समय में चार्ज करने में मदद मिल सकती है। हालांकि, बैटरी क्षमता और चार्जिंग स्पीड से जुड़े सभी डीटेल्स की बाकी जानकारी कंपनी लॉन्च के दौरान ही शेयर करेगी।
POCO X8 5G में भी होगी बड़ी बैटरी
POCO X8 5G को भी बैटरी के मामले में एक मजबूत विकल्प माना जा रहा है। चर्चा है कि इस स्मार्टफोन में 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन नॉर्मल यूजेस के अलावा वीडियो स्ट्रीमिंग, गेमिंग और लंबे समय तक सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को अट्रैक्ट कर सकता है। कंपनी ने दोनों स्मार्टफोन्स की पूरी स्पेसिफिकेशन शीट अभी शेयर नहीं की है।
POCO X8 Power 5G के संभावित फीचर्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक POCO X8 Power 5G में 6.83 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलने की उम्मीद है। फोन में Snapdragon 6 Gen 5 प्रोसेसर दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें OIS सपोर्ट के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा मिलने की चर्चा है।
इसके अलावा फोन में बेहतर डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग भी मिल सकती है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और AMOLED डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट में एक मजबूत ऑप्शन बना सकता है।
POCO X8 5G में क्या मिल सकता है?
POCO X8 5G में भी बड़ा डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 6.83 इंच AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जा सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर मिलने की संभावना जताई जा रही है। फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है, जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है। हालांकि, लॉन्च से पहले कैमरा सेंसर और अन्य हार्डवेयर की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
लेखक के बारे में
Pranesh Tiwari
प्राणेश वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे पिछले चार वर्षों से टेक्नोलॉजी सेक्शन का अहम हिस्सा हैं। खुद को दिल से लेखक और पेशे से पत्रकार मानने वाले प्राणेश के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में आठ वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने अपने पूरे करियर में साइंस और टेक्नोलॉजी की जटिलताओं को आम पाठकों के लिए सरल, सहज और रोचक भाषा में प्रस्तुत करने पर विशेष ध्यान दिया है।
विशेषज्ञता और कार्यशैली
प्राणेश की विशेषज्ञता गैजेट्स, टेक इनसाइट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जैसे विषयों में है। वे तकनीकी बारीकियों और
कठिन शब्दावली को इस तरह प्रस्तुत करते हैं कि एक सामान्य पाठक भी तेजी से बदलती डिजिटल दुनिया को आसानी से समझ सके। लेटेस्ट
गैजेट्स का रिव्यू करना और नए मोबाइल ऐप्स के फीचर्स को आजमाना उनके काम का पसंदीदा हिस्सा है। उनकी लेखन शैली में स्पष्टता,
रिसर्च और कहानी कहने का संतुलन देखने को मिलता है।
अब तक का सफर और उपलब्धियां
प्राणेश ने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से की। इसके बाद उन्होंने न्यूजबाइट्स (NewsBytes) में
सीनियर टेक जर्नलिस्ट के रूप में काम किया, जहां उन्होंने तकनीकी रिपोर्टिंग में अपनी अलग पहचान बनाई। वे भारतीय जनसंचार
संस्थान (IIMC), नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं और अपनी प्रतिभा के लिए प्रतिष्ठित PTI अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं।
लेखन और व्यक्तिगत रुचियां
पत्रकारिता के साथ-साथ प्राणेश एक संवेदनशील और रचनात्मक लेखक भी हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ‘सिर्फ दोस्त: नए जमाने की
प्रेम कहानियां’ नामक लघुकथा संग्रह लिखा, जिसमें रिश्तों की बारीकियों को भावनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया है।
उन्हें स्मार्टफोन, कंज्यूमर टेक और डिजिटल इनोवेशन से जुड़े विषयों पर गहराई से रिसर्च करना और पढ़ना पसंद है। काम के अलावा, उन्हें यात्रा करना भी बेहद पसंद है। उनके लिए यात्राएं केवल सुकून का जरिया नहीं, बल्कि नए अनुभवों और कहानियों को खोजने का तरीका हैं।
चाहे वह किसी नए AI टूल की पड़ताल हो या किसी अनदेखी जगह की यात्रा.. प्राणेश का लक्ष्य हमेशा एक बेहतरीन कहानी बुनना ही होता है।
और पढ़ें